अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार विधान परिषद चुनाव: JDU में सीट बंटवारे के बाद BJP उम्मीदवारों पर मंथन जारी, जानिए किसे मिल सकता है टिकटNew Flyover : बिहार में बनेगा 2 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर, खत्म हो जाएगा बाजार का पूरा जामबिहार मुसहर सेवा संघ के शिष्टमंडल ने पीड़ित परिवारों से मिलकर जुटाई जानकारी'बिहार में कोई सुरक्षित नहीं' चिराग के कमेंट को जन सुराज ने लपका, CM की 'चाटुकारिता' में लगे नेताओं से पूछा सवालBhagalpur News: जमुई: झाझा में बिहार महादलित विकास संघ का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित'मुझे खुद शर्म आती है कि मैं ऐसी सरकार का हिस्सा हूं', बिहार में लगातार हो रही घटनाओं पर बोले चिराग पासवानअररिया: जोगबनी बीसीपी गेट में एसएसबी एपीएफ की समन्वय बैठकBihar Weather Tomorrow: UP से बंगाल की खाड़ी तक मौसम में हलचल, बिहार में कल दिखेगा असर, इन जिलों में अलर्ट'अपराधियों को बिहार छोड़ना होगा या जेल जाना होगा', पटना में गैराज मालिक की हत्या पर JDU विधायक श्याम रजकBihar School Librarian Exam: पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी; इन अभ्यर्थियों को मिलेगी छूटभारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर SSB और APF की समन्वय बैठक, तस्करी व मानव तस्करी रोकने पर जोरबिहार विधान परिषद चुनाव: JDU में सीट बंटवारे के बाद BJP उम्मीदवारों पर मंथन जारी, जानिए किसे मिल सकता है टिकटNew Flyover : बिहार में बनेगा 2 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर, खत्म हो जाएगा बाजार का पूरा जामबिहार मुसहर सेवा संघ के शिष्टमंडल ने पीड़ित परिवारों से मिलकर जुटाई जानकारी'बिहार में कोई सुरक्षित नहीं' चिराग के कमेंट को जन सुराज ने लपका, CM की 'चाटुकारिता' में लगे नेताओं से पूछा सवालBhagalpur News: जमुई: झाझा में बिहार महादलित विकास संघ का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित'मुझे खुद शर्म आती है कि मैं ऐसी सरकार का हिस्सा हूं', बिहार में लगातार हो रही घटनाओं पर बोले चिराग पासवानअररिया: जोगबनी बीसीपी गेट में एसएसबी एपीएफ की समन्वय बैठकBihar Weather Tomorrow: UP से बंगाल की खाड़ी तक मौसम में हलचल, बिहार में कल दिखेगा असर, इन जिलों में अलर्ट'अपराधियों को बिहार छोड़ना होगा या जेल जाना होगा', पटना में गैराज मालिक की हत्या पर JDU विधायक श्याम रजकBihar School Librarian Exam: पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी; इन अभ्यर्थियों को मिलेगी छूटभारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर SSB और APF की समन्वय बैठक, तस्करी व मानव तस्करी रोकने पर जोर

Article Advertisement

Bihar

सुपौल: पुलिया निर्माण को लेकर गड्ढा लंबे समय से छोड़े जाने के बाद भी निर्माण कार्य नहीं करने पर गुस्साए लोग, किया सड़क जाम

संजय कुमार भगत सोहटा पंचायत में मुखिया पति द्वारा पुलिया निर्माण को लेकर गड्ढा लंबे समय से छोड़े जाने को लेकर गुस्साए स्थानीय लोगों ने सोमवार को छातापुर-गिरधरपट्टी सड़क को जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिए। इस दौरान गुस्साए लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर आवागमन बाधित करते हुए मुखिया पति के खिलाफ नारेबाजी

सुपौल: पुलिया निर्माण को लेकर गड्ढा लंबे समय से छोड़े जाने के बाद भी निर्माण कार्य नहीं करने पर गुस्साए लोग, किया सड़क जाम

Article Advertisement

संजय कुमार भगत सोहटा पंचायत में मुखिया पति द्वारा पुलिया निर्माण को लेकर गड्ढा लंबे समय से छोड़े जाने को लेकर गुस्साए स्थानीय लोगों ने सोमवार को छातापुर-गिरधरपट्टी सड़क को जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिए। इस दौरान गुस्साए लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर आवागमन बाधित करते हुए मुखिया पति के खिलाफ नारेबाजी भी किया। गुस्साए लोगो का कहना था कि स्थानीय मुखिया संजुला देवी के पति रमेश सरदार द्वारा पंचायत के वार्ड 1 में पुलिया निर्माण को लेकर जनवरी महीने में सड़क की खुदाई की गई थी। सड़क खुदाई के बाद पुलिया निर्माण के लिए सामान भी रखा गया। इस बीच लॉकडाउन के कारण पुलिया निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। पांच दिन पहले मुखिया पति पुलिया निर्माण स्थल से रखे हुए सामानों को उठाने लगा। इस बीच गांव के लोगो ने वहां पहुंच कर मुखिया पति को सामान उठाने से मना की तो मुखिया पति ने निर्माण कार्य अभी नहीं करने बात कही। मामले की जानकारी पर स्थानीय ग्रामीण गुस्सा गए और छातापुर-गिरिधरपट्टी मार्ग को नहर के पुलिया पर जाम कर आवाजाही को बंद कर दिया। इस दौरान मुखिया और उनके पति के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है था कि पुलिया निर्माण को लेकर किया गया गड्डे में अब तक कई लोग और बच्चे गिर कर जख्मी गए है। लेकिन इतने दिन गड्डे रहने के बाद एका एक कार्य नहीं करने की बात पर लोग गुस्सा गए। उधर, जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष अनमोल कुमार वहां पहुंचे। थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों से जानकारी लेते हुए पुलिया निर्माण स्थल पर भी गए। वहां मुखिया पति से बातचीत कर ग्रामीणों को समझा जाम हटाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुखिया संजुला देवी से बात हुई है। उन्हें मंगलवार को सोहटा मंदिर पर बुलाया गया है। वहां ग्रामीण को मुखिया द्वारा किस कारण से काम रोका गया है इसकी जानकारी दी जाएगी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read