दरोगा जी के डांस के आगे फेल हो गए अच्छे-अच्छे डांसर!
थाने का वीडियो हो रहा वायरल सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मी के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है, 15 अगस्त के मौके पर पुलिसकर्मी देशभक्ति गाने पर डांस करता दिखाई दे रहा है।
15 अगस्त को पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
इससे जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहे हैं।
ऐसा ही एक वीडियो, उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ का वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी थाने में जबरदस्त डांस कर रहा है।
लोगों का कहना है कि इस पुलिसकर्मी के सामने तो अच्छे -अच्छे डांसर भी फेल हैं।
वायरल वीडियो प्रतापगढ़ के सांगीपुर थाने का बताया जा रहा है।
इस वीडियो में एक दरोगा पुलिस थाने में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं।
‘जिस्म तेरा सोने का हीरे मोती लाल जड़े हैं, हम तेरे दर पे पहरेदार खड़े हैं।’ गाने पर नाचते दरोगा का वीडियो वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि दरोगा का नाम सचिन पटेल है।
दरोगा के डांस का वीडियो वायरल दरोगा पुलिस थाने में नाच रहे हैं और अन्य पुलिसकर्मी उनका वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं तो कुछ बड़े ही ध्यान से उनका वीडियो देख रहे हैं।
वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर तमाम लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।
कुछ का कहना है कि इन्हें तो फिल्मों में होना चाहिए था तो कुछ कह रहे हैं कि इनके आगे अच्छे-अच्छे डांसर फेल हैं।
दरोगा के डांस पर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ऐसे पुलिसकर्मी अच्छे लगते हैं जो आजादी के दिन एन्जॉय करते हैं, ना कि वसूली करते हैं।
कानपुर की पुलिस देख को लो, हर वक्त वसूली के तैयार रहते हैं।
ऐसा लगता हैं कि उनका काम ही वसूली करना है।
एक अन्य ने लिखा कि कौन कहता है कि पुलिसकर्मी अच्छा डांस नहीं करते, एक बार दरोगा साहब का वीडियो तो देख लो, ऐसा लग रहा है कि वह प्रोफेशनल डांसर रहे हैं।
एक अन्य ने लिखा कि दिल में देशभक्ति का जज्बा होना चाहिए, चाहे वो पुलिस हो या आम आदमी!
देशभक्ति अपने आप बाहर आ ही जाती है।
एक ने लिखा कि अब कुछ लोग ये ना कहने लगे कि ये पुलिसकर्मी रील बनवा रहा है, इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।
एक सोशल मीडिया यूजर का कहना है कि इस देश में पुलिसकर्मियों की छवि बहुत नकारात्मक बना दी गई है।
सारे पुलिसकर्मी एक जैसे नहीं होते हैं।
Article Advertisement
India
दरोगा जी के डांस के आगे फेल हो गए अच्छे-अच्छे डांसर! थाने का वीडियो हो रहा वायरल
दरोगा जी के डांस के आगे फेल हो गए अच्छे-अच्छे डांसर! थाने का वीडियो हो रहा वायरल सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मी के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है, 15 अगस्त के मौके पर पुलिसकर्मी देशभक्ति गाने पर डांस करता दिखाई दे रहा है। 15 अगस्त को पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।कई जगहों पर सां

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

India
गुजरात को 35 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, रेल और सड़क नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार

India
भारत की सैन्य शक्ति को बड़ा विस्तार: 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15125 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15125 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
