JDU विधायक गोपाल मंडल जाएंगे जेल!
अश्लील गानों पर ADG कुंदन कृष्णन का बड़ा बयान - POLICE ACTION AGAINST GOPAL MANDAL क्या अश्लील गाना गाने वाले जेडीयू विधायक गोपाल मंडल जेल जाएंगे?
बिहार के एडीजी कुंदन कृष्णन ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है. पटना: गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल की मुश्किलें बढ़ने वाली है. भागलपुर के नवगछिया में होली मिलन समारोह के दौरान अश्लील गाने और डांस को लेकर उनके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. अश्लील गीत गाने और एक नर्तकी के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज है. अब बिहार पुलिस मुख्यालय के एडीजी कुंदन कृष्णन ने बताया कि विधायक पर पुलिस की पैनी नजर है. उनको बेल लेनी होगी, नहीं तो कानूनी कार्रवाई होगी. क्या जेल जाएंगे गोपाल मंडल?: एडीजी कुंदन कृष्णन ने कहा कि उन घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों ने गोपाल मंडल के खिलाफ शिकायत की थी. जिसके आधार पर पुलिस ने विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. उन्होंने कहा कि आरोप गंभीर है. ऐसे में अगर वह जमानत नहीं लेते हैं तो उनको जेल जाना पड़ सकता है. "आरोपों की गंभीरता को देखते हुए विधायक पर नजर रखी जा रही है. उन्हें बेल लेनी होगी, अन्यथा जेल जाना पड़ सकता है. हालांकि मौजूदा धाराओं में बेल मिलने की संभावना है."- कुंदन कृष्णन, एडीजी, बिहार पुलिस मुख्यालय अश्लील गाने गाए, डांसर के गाल पर चिपकाया नोट: 9 मार्च को नवगछिया के एक गोशाला में एनडीए के होली मिलन कार्यक्रम के दौरान गोपाल मंडल ने एक नर्तकी के साथ डांस किया था. साथ ही उसके गाल पर 500 रुपये का नोट भी चिपकाया था. इस दौरान उनके हाव-भाव और कार्यशैली को लेकर सवाल उठे थे. अगले दिन 10 मार्च को स्थानीय हाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने गायक छैला बिहारी के साथ अश्लील गीत गाए. माइक बंद होने के बाद सिंगर ने अपनी माइक देकर उन्हें गाने का मौका दिया, जिसके बाद विधायक ने फिर से गाना शुरू कर दिया वीडियो हुआ वायरल, जनता में भड़का गुस्सा: दोनों घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया. पहले वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मंडल ने नर्तकी के गाल पर नोट चिपकाया, जबकि उनका दावा है कि नर्तकी झुक गई थी और उन्होंने प्रोत्साहन के तौर पर नोट दिया. वहीं, दूसरे वीडियो में वह गाली-युक्त गीत गाते नजर आए. हालांकि उन्होंने इनकार करते हुए कहा कि चार माइक थे, पता नहीं किसने गाया. जेडीयू विधायक ने दी सफाई: अपने ऊपर लगे आरोपों से बचने के लिए गोपाल मंडल ने यू-टर्न लेते हुए घटनाओं को 'गलत व्याख्या' बताया. उनका कहना है कि मैं बैठा हुआ था. नर्तकी ने झुककर नमस्ते किया तो मैंने उसे 500 रुपए दिए. बेवजह कुछ लोग उनकी छवि को खराब करना चाहते हैं.
Article Advertisement
Education
JDU विधायक गोपाल मंडल जाएंगे जेल! अश्लील गानों पर ADG कुंदन कृष्णन का बड़ा बयान - POLICE ACTION AGAINST GOPAL MANDAL
JDU विधायक गोपाल मंडल जाएंगे जेल! अश्लील गानों पर ADG कुंदन कृष्णन का बड़ा बयान - POLICE ACTION AGAINST GOPAL MANDAL क्या अश्लील गाना गाने वाले जेडीयू विधायक गोपाल मंडल जेल जाएंगे? बिहार के एडीजी कुंदन कृष्णन ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है. पटना: गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल की मुश्किलें बढ़
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

Education
10 दिन की भूख हड़ताल के बाद झुकी बिहार सरकार: TRE-4 अब एक ही चरण में, ‘One Candidate-One Result’ पर भी मुहर

Education
UGC-NET 2026 का रिजल्ट जारी, लेकिन हजारों छात्रों का इंतजार अभी बाकी: English, Commerce और Sociology की दोबारा होगी परीक्षा

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
