PMJAY के तहत हुए 68 लाख कैंसर मरीजों का इलाज, ग्रामीण इलाकों को इतने फीसदी मिला फायदा कैंसर की बीमारी भारत देश में तेजी से फैल रही है।
यहां गांव से लेकर शहरों तक इसके मरीज पाए जाते हैं।
आयुष्मान भारत योजना के तहत 13,000 करोड़ मूल्य से लगभग 68 लाख कैंसर मरीजों का उपचार करवाया गया है।
इनमें से अधिकतर मरीज गरीबी रेखा से नीचे आते हैं और ग्रामीण इलाकों के हैं।
केंद्र सरकार देशभर में कई सरकारी योजनाएं चला रही है, जिनमें जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता दी जाती है।
कई योजनाओं के तहत आम लोगों को फ्री राशन, मुफ्त इलाज और शिक्षा की सुविधाएं दी जाती हैं।
इसी कड़ी में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना चलाई जा रही है।
इस योजना में गरीबों को मुफ्त इलाज दिया जाता है।
हाल ही में, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मंगलवार को कहा कि आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 68 लाख से अधिक कैंसर के उपचार किए गए हैं, जिनमें से 76% ग्रामीण क्षेत्रों में किए गए उपचार हैं।
दरअसल, संसद में नड्डा से एक सवाल पूछा गया जिसके जवाब में उन्होंने बताया कि 985 करोड़ रुपये से अधिक के 4.5 लाख से अधिक उपचार कैंसर के खिलाफ लक्षित उपचार के लिए किए गए हैं।
यह उपचार केंद्र की प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के तहत किए गए हैं।
इतने प्रकार के कैंसर शामिल पीएमजेएवाई योजना के तहत स्तन, मौखिक और गर्भाशय ग्रीवा जैसे कई गंभीर प्रकार के कैंसरों का उपचार किया जाएगा।
इनमें लगभग 200 से अधिक पैकेजों को शामिल किया है, जिसमें मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी और पैलिएटिव थेरेपी जैसी 500 से अधिक प्रक्रियाएं शामिल हैं।
दवाएं भी आधी कीमत पर मिलती हैं जेपी नड्डा ने साथ ही यह भी बताया कि जन औषधि के स्टोर और 217 अमृत फार्मेसी की मदद से ब्रांडेड और महंगी दवाओं की कीमत से 50-80% कम पर जेनेरिक दवाएं बिकेंगी।
कैंसर की तकरीबन 289 दवाएं बाजार में मिलने वाली कीमत से आधी कीमत पर दी जाती हैं।
नड्डा ने बताया कि सरकार ने 2025-26 के बजट में घोषणा की थी कि जिला अस्पतालों में 200 डे केयर कैंसर सेंटर भी स्थापित किए जाएंगे।
इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री ने बताया कि एडवांस कैंसर केयर के लिए देश के विभिन्न इलाकों में 19 राज्य कैंसर संस्थान और 20 तृतीयक कैंसर सेंटर की स्थापना भी होगी।
Article Advertisement
Education
PMJAY के तहत हुए 68 लाख कैंसर मरीजों का इलाज, ग्रामीण इलाकों को इतने फीसदी मिला फायदा
PMJAY के तहत हुए 68 लाख कैंसर मरीजों का इलाज, ग्रामीण इलाकों को इतने फीसदी मिला फायदा कैंसर की बीमारी भारत देश में तेजी से फैल रही है। यहां गांव से लेकर शहरों तक इसके मरीज पाए जाते हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत 13,000 करोड़ मूल्य से लगभग 68 लाख कैंसर मरीजों का उपचार करवाया गया है। इनमें से अधिकतर

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

Education
10 दिन की भूख हड़ताल के बाद झुकी बिहार सरकार: TRE-4 अब एक ही चरण में, ‘One Candidate-One Result’ पर भी मुहर

Education
UGC-NET 2026 का रिजल्ट जारी, लेकिन हजारों छात्रों का इंतजार अभी बाकी: English, Commerce और Sociology की दोबारा होगी परीक्षा

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
