अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
'अपराधियों को बिहार छोड़ना होगा या जेल जाना होगा', पटना में गैराज मालिक की हत्या पर JDU विधायक श्याम रजकभारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर SSB और APF की समन्वय बैठक, तस्करी व मानव तस्करी रोकने पर जोरयूपी से बिहार तक बारिश से हाहाकार, घरों में घुसा नदी का पानी, बाढ़ जैसे हालातभारत-नेपाल सीमा पर 57 लीटर नेपाली शराब बरामद: SSB ने सिरसिया और कन्हवा BOP में की कार्रवाई, बाइक-स्कूटी भी ...राहुल-प्रियंका गांधी को अब भी संदेह है तो वे... चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण पर क्या बोल गए मंत्री दीपक प्रकाश?'7 लाख लोगों का नाम दो जगह था इसलिए कटा', बिहार SIR पर बोले सम्राट- राबड़ी राज में भी हुआ था, राहुल-तेजस्वी...नेपाल की पानी से डरने की जरूरत नहीं! बिहार का जल संसाधन विभाग दे रहा गारंटीभारत-नेपाल सीमा पर कपड़ों की तस्करी पकड़ी: महराजगंज में 2 बोरी में 31 सूट और 39 साड़ियां जब्त, कस्टम को सौंपाराहुल गांधी ने बुलाई इंडिया ब्लॉक की मीटिंग, बिहार में NDA नेताओं ने शुरू की ताबड़तोड़ बैटिंगWATCH VIDEO : अररिया: डीआईजी ने की समीक्षा, सीमा पर सख्ती का निर्देशसीमा पर SSB-नेपाल APF की बैठक: तस्करी रोकेगी संयुक्त गश्त'अपराधियों को बिहार छोड़ना होगा या जेल जाना होगा', पटना में गैराज मालिक की हत्या पर JDU विधायक श्याम रजकभारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर SSB और APF की समन्वय बैठक, तस्करी व मानव तस्करी रोकने पर जोरयूपी से बिहार तक बारिश से हाहाकार, घरों में घुसा नदी का पानी, बाढ़ जैसे हालातभारत-नेपाल सीमा पर 57 लीटर नेपाली शराब बरामद: SSB ने सिरसिया और कन्हवा BOP में की कार्रवाई, बाइक-स्कूटी भी ...राहुल-प्रियंका गांधी को अब भी संदेह है तो वे... चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण पर क्या बोल गए मंत्री दीपक प्रकाश?'7 लाख लोगों का नाम दो जगह था इसलिए कटा', बिहार SIR पर बोले सम्राट- राबड़ी राज में भी हुआ था, राहुल-तेजस्वी...नेपाल की पानी से डरने की जरूरत नहीं! बिहार का जल संसाधन विभाग दे रहा गारंटीभारत-नेपाल सीमा पर कपड़ों की तस्करी पकड़ी: महराजगंज में 2 बोरी में 31 सूट और 39 साड़ियां जब्त, कस्टम को सौंपाराहुल गांधी ने बुलाई इंडिया ब्लॉक की मीटिंग, बिहार में NDA नेताओं ने शुरू की ताबड़तोड़ बैटिंगWATCH VIDEO : अररिया: डीआईजी ने की समीक्षा, सीमा पर सख्ती का निर्देशसीमा पर SSB-नेपाल APF की बैठक: तस्करी रोकेगी संयुक्त गश्त

Article Advertisement

Politics

प्रधानमंत्री ने किया लेह में सेना से मुलाक़ात, कहा: "ये विस्तारवाद का नहीं, विकासवाद का युग"

11,000 फ़ीट की उचाई पर सिंधू नदी किनारे बसे नीमू में प्रधानमंत्री ने घायल सैनिकों से भी की अस्पताल में मुलाक़ात, रक्षा प्रमुख और सेना प्रमुख भी रहे मौजूद आज सुबह अचानक सैनिकों से मिलने लद्दाख पहुंचे प्रधानमंत्री ने सैनिकों को सम्बोधित करते हुए कहा की देश के दुश्मन, देश के आग और रोष से वाकिफ़ हो चुके है

प्रधानमंत्री ने किया लेह में सेना से मुलाक़ात, कहा: "ये विस्तारवाद का नहीं, विकासवाद का युग"

Article Advertisement

11,000 फ़ीट की उचाई पर सिंधू नदी किनारे बसे नीमू में प्रधानमंत्री ने घायल सैनिकों से भी की अस्पताल में मुलाक़ात, रक्षा प्रमुख और सेना प्रमुख भी रहे मौजूद आज सुबह अचानक सैनिकों से मिलने लद्दाख पहुंचे प्रधानमंत्री ने सैनिकों को सम्बोधित करते हुए कहा की देश के दुश्मन, देश के आग और रोष से वाकिफ़ हो चुके है। सैनिकों को "मिट्टी के वीर" की संज्ञा देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "कमज़ोर कभी शांति नहीं ला सकते, शान्ति हमेशा बहादुर लाते है।" बिना चीन का नाम लेते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "कब्ज़ा करने वाली नीति का युग खत्म हो चूका है, ये युग विकास का है। इतिहास गवाह है की विस्तारवादी बल हमेशा या तो हारी है या उसे वापस लौटना पड़ा है।" सेना के जवानो को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "विश्व भर में रह रहे हर एक भारतीय और सबसे एहम भारत में रह रहे नागरिकों को पूरा भरोसा है की आप सभी देश को मजबूत और सुरक्षित रख सकते है। आपका साहस इन पहाड़ों, जहाँ हम अभी है, इनसे भी काफी ऊँचा है। आपकी भुजाएं इन चट्टानों से भी मजबूत है। आपका आत्मविश्वास, दृढ निश्चय और आपका यकीन इन चट्टानों से भी ज्यादा अचल है।" 15 जून को हुए गलवान घाटी में चीन से मुठभेड़ के बाद, प्रधानमंत्री के इस दौरे को सेना के मनोबल बढ़ाने और चीन को एक कड़ा सन्देश भेजने के तौर पर देखा जा रहा है। बीते महीने हुए मुठभेड़ में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे। प्रधानमंत्री के नीमू पहुंचते ही "वन्दे मातरम्" और "भारत माता की जय" के नारे लगने लगे। इस दौरे में प्रधानमंत्री के साथ रक्षा प्रमुख बिपिन रावत और सेना प्रमुख एम एम नरवणे भी मौजूद थे। नीमू में सैनिको से मिलने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जून को हुए मुठभेड़ में घायल सैनिकों से मिलने अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में प्रधानमंत्री ने घायल सैनिकों से मुलाक़ात की और उनका हौसला अफ़ज़ाई किया। प्रधानमंत्री ने घायल सैनिकों को सम्बोधित करते हुए कहा, "आपके शौर्य और पराक्रम को नमन। मैं यहाँ से एक नयी ऊर्जा लेकर जा रहा हूँ।" प्रधानमंत्री सैनिकों से विदा लेने से पहले उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read