अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
'PM मोदी ने बिहार भेजा है', बाढ़ में डूबे खेतों तक ट्रैक्टर से पहुंचे शिवराज, किसानों को दिया भरोसाSujeet Paswan: बिहार के विधायक सुजीत पासवान कौन हैं, जिन्हें रूस के चुनाव में बनाया गया पर्यवेक्षकबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारपश्चिम बंगाल चिकित्सा परिषद ने रद्द किया बिहार के फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने वाले 5 डॉक्टरों का पंजीकरण"प्रश्न-पत्र की फोटो असली या नकली", बिहार दारोगा भर्ती धांधली में EOU को BPSSC से चाहिए इन 6 सवालों बड़े के...JDU का नीतीशकरण तो बहाना है, असली मकसद 'निशांत उदय'! बिहार की राजनीति चलाएंगे सियासी पुत्रबिहार में किसानों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने घटाई ड्रोन छिड़काव की दर,जानें नई कीमतबिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण का नया फॉर्मूला, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा बयान, परिसीमन पर ...SSB ने 9.5 किलो गांजा जब्त किया, सीमा पर हाई अलर्टबिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण की तैयारी, कहार-कुम्हार-धानुक-लोहार-तेली समेत 122 जातियों को फायदाक्या नाराज हैं बिहार के DGP विनय कुमार? आखिर क्यों गए हैं 20 दिनों की छुट्टी पर'PM मोदी ने बिहार भेजा है', बाढ़ में डूबे खेतों तक ट्रैक्टर से पहुंचे शिवराज, किसानों को दिया भरोसाSujeet Paswan: बिहार के विधायक सुजीत पासवान कौन हैं, जिन्हें रूस के चुनाव में बनाया गया पर्यवेक्षकबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारपश्चिम बंगाल चिकित्सा परिषद ने रद्द किया बिहार के फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने वाले 5 डॉक्टरों का पंजीकरण"प्रश्न-पत्र की फोटो असली या नकली", बिहार दारोगा भर्ती धांधली में EOU को BPSSC से चाहिए इन 6 सवालों बड़े के...JDU का नीतीशकरण तो बहाना है, असली मकसद 'निशांत उदय'! बिहार की राजनीति चलाएंगे सियासी पुत्रबिहार में किसानों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने घटाई ड्रोन छिड़काव की दर,जानें नई कीमतबिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण का नया फॉर्मूला, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा बयान, परिसीमन पर ...SSB ने 9.5 किलो गांजा जब्त किया, सीमा पर हाई अलर्टबिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण की तैयारी, कहार-कुम्हार-धानुक-लोहार-तेली समेत 122 जातियों को फायदाक्या नाराज हैं बिहार के DGP विनय कुमार? आखिर क्यों गए हैं 20 दिनों की छुट्टी पर

Article Advertisement

Border News

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाली समकक्ष कार्की से बातचीत की, शांति बहाल करने के प्रयासों का किया समर्थन

नई दिल्ली, 18 सितंबर (भाषा): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से टेलीफोन पर बातचीत की और पड़ोसी देश में शांति एवं स्थिरता बहाल करने के उनके प्रयासों के प्रति भारत के मजबूत समर्थन की पुष्टि की। नेपाल में हालिया हिंसा और जनहानि नेपाल हाल ही में Gen Z आंदोलन

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाली समकक्ष कार्की से बातचीत की, शांति बहाल करने के प्रयासों का किया समर्थन

Article Advertisement

नई दिल्ली, 18 सितंबर (भाषा): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से टेलीफोन पर बातचीत की और पड़ोसी देश में शांति एवं स्थिरता बहाल करने के उनके प्रयासों के प्रति भारत के मजबूत समर्थन की पुष्टि की। नेपाल में हालिया हिंसा और जनहानि नेपाल हाल ही में Gen Z आंदोलन और हिंसक विरोध प्रदर्शनों से जूझ रहा था। इस दौरान कई जगहों पर आगजनी और तोड़फोड़ हुई, जिससे व्यापार और सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सबसे गंभीर असर नेपाल-भारत सीमा पर स्थित प्रमुख व्यापारिक नाकों पर देखने को मिला। कई दिनों तक आयात-निर्यात ठप रहने से दोनों देशों के बीच सामान की आवाजाही प्रभावित रही। मोदी ने सुशीला कार्की से बातचीत में इन घटनाओं पर चिंता जताई और हिंसा के दौरान जनहानि पर गहरी संवेदना व्यक्त की। भारत का समर्थन और सहयोग प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत, नेपाल की जनता और सरकार के साथ खड़ा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भारत हर संभव मदद और सहयोग देगा, ताकि पड़ोसी देश में जल्द से जल्द शांति बहाल हो सके। मोदी ने अपने एक्स (Twitter) पोस्ट में लिखा: “नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से बातचीत की। हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शनों में हुई जनहानि पर हार्दिक संवेदना व्यक्त की। भारत नेपाल में शांति और स्थिरता कायम करने के सभी प्रयासों का समर्थन करता है।” नेपाल की तरफ से प्रतिक्रिया प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने भी मोदी का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार जनता के विश्वास को कायम रखते हुए जल्द ही स्थिरता और शांति की बहाली सुनिश्चित करेगी। नेपाल-भारत संबंधों पर असर नेपाल भारत का पड़ोसी और ऐतिहासिक साझेदार देश है। दोनों देशों के बीच खुले बॉर्डर, सांस्कृतिक रिश्ते और गहरा व्यापारिक जुड़ाव है। हाल के वर्षों में कई चुनौतियों के बावजूद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संवाद जारी है। मोदी और कार्की की बातचीत को राजनीतिक और रणनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read