अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
पूर्णिया, अररिया और कटिहार में बाढ़ जैसी स्थिति: महानंदा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में चिंताबिहार में बाढ़ का बढ़ता संकट: 16 जिलों में जनजीवन प्रभावित, उफान पर गंगा-कोसी समेत कई नदियांनेपाल में विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, सीमांचल की नदियों पर बढ़ी निगरानी6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काममिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाईMaharajganj News: नेपाल में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शुरू किया गया अभियानसीमा क्षेत्र में 23.5 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरारइंडो-नेपाल बार्डर पर यूरिया व विद्युत सामग्री के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तारSiddharthnagar News: सीमा पर 17 बोरी यूरिया के साथ दो तस्कर दबोचे गएआरक्षण को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने कही बड़ी बात, बोले- सबको मिलेगा रिजर्वेशन का लाभBahraich News: नेपाल सीमा पर लाखों की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तारपूर्णिया, अररिया और कटिहार में बाढ़ जैसी स्थिति: महानंदा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में चिंताबिहार में बाढ़ का बढ़ता संकट: 16 जिलों में जनजीवन प्रभावित, उफान पर गंगा-कोसी समेत कई नदियांनेपाल में विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, सीमांचल की नदियों पर बढ़ी निगरानी6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काममिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाईMaharajganj News: नेपाल में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शुरू किया गया अभियानसीमा क्षेत्र में 23.5 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरारइंडो-नेपाल बार्डर पर यूरिया व विद्युत सामग्री के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तारSiddharthnagar News: सीमा पर 17 बोरी यूरिया के साथ दो तस्कर दबोचे गएआरक्षण को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने कही बड़ी बात, बोले- सबको मिलेगा रिजर्वेशन का लाभBahraich News: नेपाल सीमा पर लाखों की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Article Advertisement

Politics

PM मोदी की मां के AI वीडियो पर बवाल, तेज प्रताप यादव बोले- ‘मां शब्द पर राजनीति पाप है’

पीएम मोदी की मां के AI वीडियो पर भड़के तेज प्रताप यादव, बोले- ये पाप है पटना: बिहार कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां का AI जनरेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस वीडियो को लेकर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई और इसे महिला गरिमा व पारिवारिक

PM मोदी की मां के AI वीडियो पर बवाल, तेज प्रताप यादव बोले- ‘मां शब्द पर राजनीति पाप है’

Article Advertisement

पीएम मोदी की मां के AI वीडियो पर भड़के तेज प्रताप यादव, बोले- ये पाप है पटना: बिहार कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां का AI जनरेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस वीडियो को लेकर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई और इसे महिला गरिमा व पारिवारिक मर्यादा के खिलाफ बताते हुए दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। FIR दर्ज, विवाद गरमाया बीजेपी नेता की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है। गौरतलब है कि इससे पहले भी बिहार में INDIA गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी की मां पर अपशब्द कहे जाने का मामला सामने आया था। तेज प्रताप यादव की कड़ी आपत्ति आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने भी इस वीडियो पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा: “मां शब्द को राजनीति के तराजू पर नहीं तौलना चाहिए। कांग्रेस हो या भाजपा, मां जैसे शब्द पर राजनीति करना पाप है। मां साक्षात ईश्वर होती हैं, जो नौ महीने बच्चे को अपनी कोख में रखती है। इसलिए मां जैसे पवित्र शब्द पर किसी को राजनीति नहीं करनी चाहिए।” बिहार गठबंधन की चर्चा भी की तेज प्रताप ने आगे कहा कि उनके संगठन में कई दल शामिल हुए हैं और सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने गठबंधन का नाम ‘बिहार गठबंधन’ बताया और कहा कि: “जनता ही हमारी मुख्यमंत्री है। हमें मुख्यमंत्री पद का कोई लालच नहीं है। तेजस्वी हमारे छोटे भाई हैं और उन्हें हमारा आशीर्वाद है।” कांग्रेस की सफाई पर निगाहें हालांकि कांग्रेस की ओर से अभी इस AI वीडियो विवाद पर आधिकारिक सफाई नहीं आई है, लेकिन बीजेपी इसे बड़ा मुद्दा बनाकर INDIA गठबंधन पर हमलावर है। 👉 राजनीतिक विवाद और बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा खबरों के लिए विज़िट करें: Seemanchal Live

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read