PM Kisan Yojana में कब आएगी 19वीं किस्त?
अभी तक नहीं किया रजिस्ट्रेशन तो जान लें तरीका PM Kisan Yojana: सरकार किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए कुछ धनराशि देती है, जिसके लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है।
इस योजना में अगर आप रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, तो दो तरीके से कर सकते हैं।
PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान योजना में 19वीं किस्त का इंतजार इस महीने खत्म होने वाला है।
24 फरवरी को पीएम मोदी किस्त जारी करेंगे।
जिसके लिए पहले से ही किसानों को e-KYC के लिए कहा जा रहा है।
इसके अलावा कुछ किसान ऐसे भी हैं, जिन्होंने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है।
अगर आप भी इस इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं और रजिस्ट्रेशन करने का सोच रहे हैं, तो आपको इसके दो तरीके बताएंगे।
किसान आसान से स्टेप्स में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से योजना में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
स्टेप बाय स्टेप यहां देखें रजिस्ट्रेशन का पूरा प्रोसेस देखें।
कब आएगी 19वीं किस्त?
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि इस महीने की 24 तारीख को किसानों के खाते में 19वीं किस्त की राशि भेज दी जाएगी।
प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर बिहार दौरे पर रहेंगे, जहां से वह इस 19वीं किस्त का ऐलान करेंगे और कुछ लाभार्थी किसानों से भी बात भी करेंगे।
इस योजना में किसानों को हर चौथे महीने 2,000 रुपये की राशि जी जाती है।
जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके और वह खेती के लिए आवश्यक संसाधन ले सकें।
नए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
अभी देशभर के करोड़ों किसान इस योजना का लाभ ले रहे हैं।
वहीं, जिन किसानों को अभी तक पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, वह आज ही इसमें रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
योजना में रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से किया जा सकता है।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का तरीका जो लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, वह किसान पीएम योजना की ऑफिशियल साइट https://pmkisan.gov.in/ पर जा सकते हैं।
इसके खुलते ही सबसे ऊपर ही NEW FARMER REGISTRATION का ऑप्शन दिख जाएगा।
इस पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलकर सामने आ जाएगा।
जिसमें कई ऑप्शन भरने के लिए दिए गए होंगे।
सबसे पहले आधार नंबर डालें, उसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डाल दें।
इसके नीचे स्टेट का ऑप्शन दिखेगा, अपना स्टेट चुन लें।
उसी के ठीक नीचे कैप्चा दिया गया होगा, उसको भरने के बाद Get OTP पर क्लिक करें।
मोबाइल पर OTP आएगा डाल दें।
इसके बाद नाम, डेड ऑफ बर्थ, जेंडर, एड्रेस, बैंक अकाउंट डिटेल और जमीन से जुड़ी सारी जानकारी भर कर सबमिट कर दें।
अगर कोई किसान खुद से रजिस्ट्रेशन नहीं कर पा रहे हैं, तो वह अपने राज्य के नोडल अधिकारी से मिल सकते हैं।
यहां पर आपको रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में पूरी मदद मिल जाएगी।
Article Advertisement
Politics
PM Kisan Yojana में कब आएगी 19वीं किस्त? अभी तक नहीं किया रजिस्ट्रेशन तो जान लें तरीका
PM Kisan Yojana में कब आएगी 19वीं किस्त? अभी तक नहीं किया रजिस्ट्रेशन तो जान लें तरीका PM Kisan Yojana: सरकार किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए कुछ धनराशि देती है, जिसके लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है। इस योजना में अगर आप रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, तो दो तरीके से कर सकते हैं। PM Ki

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
