अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
नेपाल में बारिश से नदियां उफान पर, बिहार और यूपी में बाढ़ का खतरापीलीभीत का यह गुप्त कोना देता है 'केरल' जैसा अहसास, यहां से दिखता है नेपाल का खूबसूरत झूला पुल और हिमालयभारत-नेपाल सीमा पर 14 मवेशी बरामद: तस्करी की कोशिश नाकाम, SSB और बिहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाईभारत-नेपाल सीमा पर दो लोग पिस्टल-कारतूस के साथ पकड़े गए: गोंडा के रहने वाले दोनों, एसएसबी ने हथियार-वाहन के...केला और गोभी चोरी की ऐसी सजा… भीड़ ने शख्स को पेड़ में बांधकर बुरी तरह पीटाभारत-नेपाल सीमा पर 4 किलो गांजा बरामद: SSB और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में बाइक की जब्त, मौके से कोई गिरफ्...CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर पटना में बवाल, बैरिकेड तोड़कर पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी'जरूरी है समय रहते', अपनी ही सरकार पर चिराग पासवान को क्यों हुआ दुख? दो बार दोहराई 'समय रहते' कार्रवाई की ब...Jamshedpur News: सरयू राय से मिले बिहार के मंत्री श्रवण कुमार, Jamshedpur Hindi News24 घंटे में 40 बच्चे गायब! बिहार पुलिस के आंकड़ों ने उड़ाए होश, सबसे ज्यादा लड़कियां लापताभारत-नेपाल सीमा पर फ्लैग मार्च, तस्करी रोकने का कड़ा संदेशनेपाल में बारिश से नदियां उफान पर, बिहार और यूपी में बाढ़ का खतरापीलीभीत का यह गुप्त कोना देता है 'केरल' जैसा अहसास, यहां से दिखता है नेपाल का खूबसूरत झूला पुल और हिमालयभारत-नेपाल सीमा पर 14 मवेशी बरामद: तस्करी की कोशिश नाकाम, SSB और बिहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाईभारत-नेपाल सीमा पर दो लोग पिस्टल-कारतूस के साथ पकड़े गए: गोंडा के रहने वाले दोनों, एसएसबी ने हथियार-वाहन के...केला और गोभी चोरी की ऐसी सजा… भीड़ ने शख्स को पेड़ में बांधकर बुरी तरह पीटाभारत-नेपाल सीमा पर 4 किलो गांजा बरामद: SSB और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में बाइक की जब्त, मौके से कोई गिरफ्...CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर पटना में बवाल, बैरिकेड तोड़कर पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी'जरूरी है समय रहते', अपनी ही सरकार पर चिराग पासवान को क्यों हुआ दुख? दो बार दोहराई 'समय रहते' कार्रवाई की ब...Jamshedpur News: सरयू राय से मिले बिहार के मंत्री श्रवण कुमार, Jamshedpur Hindi News24 घंटे में 40 बच्चे गायब! बिहार पुलिस के आंकड़ों ने उड़ाए होश, सबसे ज्यादा लड़कियां लापताभारत-नेपाल सीमा पर फ्लैग मार्च, तस्करी रोकने का कड़ा संदेश

Article Advertisement

Sports

भारतीय बैंडमिंटन टीम के युगल कोच फ्लैंडी लिम्पेल ने दिया इस्तीफा

भारतीय बैडमिंटन टीम के युगल कोच इंडोनेशिया के फ्लैंडी लिम्पेल ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। टोक्यो ओलंपिक के शुरू होने में चार महीने से भी कम का समय बचा है ऐसे में लिम्पेल का जाना भारत के लिए झटका है। उन्हें भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने मलेशिया के टेन किम हर की

भारतीय बैंडमिंटन टीम के युगल कोच फ्लैंडी लिम्पेल ने दिया इस्तीफा

Article Advertisement

भारतीय बैडमिंटन टीम के युगल कोच इंडोनेशिया के फ्लैंडी लिम्पेल ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। टोक्यो ओलंपिक के शुरू होने में चार महीने से भी कम का समय बचा है ऐसे में लिम्पेल का जाना भारत के लिए झटका है। उन्हें भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने मलेशिया के टेन किम हर की जगह मार्च में नियुक्त किया था। उन्होंने चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के खेल में सुधार में अहम भूमिका निभाई थी। वह शनिवार को वापस इंडोनेशिया चले गए। लिम्पेल ने पीटीआई से कहा कि मैंने पिछले सोमवार को गोपीचंद से बात की थी कि मैं इस्तीफा देना चाहता हूं, लेकिन मैंने ऑल इंग्लैंड और यूरोपीय टूर्नामेंट के कारण यहां बने रहने का फैसला किया था। अब पता चला कि खिलाड़ियों ने आल इंग्लैंड के लिए अपनी यात्रा रद्द कर दी है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि युगल विभाग को एकल जितना महत्व नहीं मिलता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उसे एकल की तुलना में कम प्यार मिलता है लेकिन यह कई वजहों में सिर्फ एक कारण है। टीम का साथ छोड़ने का मुख्य कारण व्यक्तिगत है। उन्होंने कहा कि मैं भारतीय टीम को शुभकामनाएं देता हूं, उनके पास अच्छे कोच हैं। लिम्पेल ने पिछले साल दिसंबर में भारतीय खिलाड़ियों की आलोचना करते हुए कहा था कि उनके खराब व्यवहार और टीम के रूप में सामंस्य बैठाने की कमी के कारण देश में युगल खेल को बढ़ावा नहीं मिल रहा है। लिम्पेल से जब पूछा गया कि क्या खिलाड़ियों का रवैया भी उनके इस फैसला का कारण है तो उन्होंने कहा कि नहीं, इसका खिलाड़ियों के रवैये से कुछ लेना देना नहीं, मैंने व्यक्तिगत कारणों से यह कदम उठाया है। बीएआई ने भी बयान जारी कर उनके इस्तीफे की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि भारतीय युगल कोच फ्लैंडी लिम्पेल ने पारिवारिक कारणों से टीम का साथ छोड़ने का फैसला किया और भारतीय बैडमिंटन टीम के युगल कोच के रूप में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लिम्पेल चौथे कोच हैं जिन्होंने कार्यकाल पूरा होने से पहले ही भारतीय टीम का साथ छोड़ दिया। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read