अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमा पर 2.77 लाख नेपाली रुपये के साथ 2 महिला तस्कर गिरफ्तार2.77 लाख नेपाली करंसी के साथ दो महिला गिरफ्तारबिहार में एक बार फिर बाढ़ का खतरा, नेपाल में भारी बारिश, माइक से लोगों को किया जा रहा है अलर्टकेन्या की दो महिलाओं को एसएसबी ने सीमा पर रोकानो मेंस लैंड क्षेत्र में मिला नेपाली नागरिक का शवचिराग पासवान से लड़की ने पूछ लिया- सीएम बना दिया जाए तो क्या करेंगे, बोले- भैया उससे बड़ी पदवीबीच सड़क दुपट्टा खींचा, मारपीट की कोशिश; समस्तीपुर में एक और लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरलजयनगर में 47 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने की कार्रवाई, 2 बाइक और मोबाइल...नेपाल में दशैं-तिहार के लिए भारत से लौटने लगे नागरिक: रूपईडीहा, बढ़नी और खुनुंवा बॉर्डर पर बढ़ी भीड़, सुरक्...भारत-नेपाल सीमा पर कपड़ों की तस्करी पकड़ी: महराजगंज में 2 बोरी में 31 सूट और 39 साड़ियां जब्त, कस्टम को सौंपाबिहार में शराबबंदी खत्म होगी या नहीं? मंत्री मदन सहनी ने दिया यह जवाब, निशांत कुमार पर बड़ी मांगसीमा पर 2.77 लाख नेपाली रुपये के साथ 2 महिला तस्कर गिरफ्तार2.77 लाख नेपाली करंसी के साथ दो महिला गिरफ्तारबिहार में एक बार फिर बाढ़ का खतरा, नेपाल में भारी बारिश, माइक से लोगों को किया जा रहा है अलर्टकेन्या की दो महिलाओं को एसएसबी ने सीमा पर रोकानो मेंस लैंड क्षेत्र में मिला नेपाली नागरिक का शवचिराग पासवान से लड़की ने पूछ लिया- सीएम बना दिया जाए तो क्या करेंगे, बोले- भैया उससे बड़ी पदवीबीच सड़क दुपट्टा खींचा, मारपीट की कोशिश; समस्तीपुर में एक और लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरलजयनगर में 47 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने की कार्रवाई, 2 बाइक और मोबाइल...नेपाल में दशैं-तिहार के लिए भारत से लौटने लगे नागरिक: रूपईडीहा, बढ़नी और खुनुंवा बॉर्डर पर बढ़ी भीड़, सुरक्...भारत-नेपाल सीमा पर कपड़ों की तस्करी पकड़ी: महराजगंज में 2 बोरी में 31 सूट और 39 साड़ियां जब्त, कस्टम को सौंपाबिहार में शराबबंदी खत्म होगी या नहीं? मंत्री मदन सहनी ने दिया यह जवाब, निशांत कुमार पर बड़ी मांग

Article Advertisement

Seemanchal

फारबिसगंज:प्लास्टिक टाइट टर्नर जागरूकता रैली का किया गया आयोजन।

फारबिसगंज: बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड जिला अररिया के तत्वाधान में प्लस टू ली अकादमी, फॉरबिसगंज के स्टेडियम से प्लास्टिक टाइट टर्नर जागरूकता रैली को प्लस टू ली अकादमी के प्रधानाध्यापक तेज बहादुर सिंह, जिला संगठन आयुक्त स्काउट बैजनाथ प्रसाद साह, स्टाउटर राशिद जुनैद, जिला काउंसलर राम प्रकाश यादव न

फारबिसगंज:प्लास्टिक टाइट टर्नर जागरूकता रैली का किया गया आयोजन।

Article Advertisement

फारबिसगंज: बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड जिला अररिया के तत्वाधान में प्लस टू ली अकादमी, फॉरबिसगंज के स्टेडियम से प्लास्टिक टाइट टर्नर जागरूकता रैली को प्लस टू ली अकादमी के प्रधानाध्यापक तेज बहादुर सिंह, जिला संगठन आयुक्त स्काउट बैजनाथ प्रसाद साह, स्टाउटर राशिद जुनैद, जिला काउंसलर राम प्रकाश यादव ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली रवाना से पूर्व प्रधानाध्यापक तेज बहादुर सिंह ने स्काउट गाइड को संबोधित करते हुए कहा कि प्लास्टिक हमारे जन- जीवन को नष्ट कर रहा है। लोग यह नहीं समझ पा रहे हैं इस प्लास्टिक के प्रदूषण से जगह जगह पर नालियां जाम हो रही है जिससे बहुत तरह की बीमारियों का जन्म हो रहा है और हमारा समाज अस्वस्थ रहने पर मजबूर हो रहा है। स्काउट- गाइड के द्वारा प्लास्टिक के रोक के लिए जागरूकता रैली की मै सराहना करता हूं और बच्चों से अपील करता हूं कि जितना संभव हो सके वह प्लास्टिक का प्रयोग ना करें और समाज को भी इसके लिये प्रेरित करे। वही जिला संगठन आयुक्त स्काउट बैजनाथ प्रसाद ने कहा कि प्लास्टिक सस्ता, टिकाऊ और हल्का होने के कारण प्लास्टिक ने हर देश, हर समाज, हर जीवनशैली में अपना जगह बनाया है जो हमारे द्वारा एकल प्रयोग वाले प्लास्टिक उत्पादनो के उत्पादन और उपयोग और इस से उत्पन्न होने वाले कचरे के उचित निस्तारण और प्रबंधन में हमारी अक्षमता ने प्लास्टिक प्रदूषण की गंभीर समस्या को जन्म दिया है। जो मानव स्वास्थ्य को अभूतपूर्व क्षति पहुंचा रहा है। इसके बचाव के लिए हमें अपनी हिस्से की जिम्मेदारी को निभाना होगा और अपने वनों नदियों और सड़कों को स्वस्थ और प्लास्टिक मुक्त बनाना होगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्येक वर्ष हम लगभग 50 हजार करोड़ एकल प्रयोग वाली प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग करते हैं। जिसे अगर हम आपस में जोड़ दें तो हर घंटे पृथ्वी को 7 बार लपेटा जा सकता है अतः हम सबको मिलकर आने वाले इस विकट समस्या से अभी से लड़ने की आवश्यकता है और प्लास्टिक के उपयोग न करने की आदतें डालने की आवश्यकता है। यह जागरूकता रैली स्टेडियम से प्रस्थान कर धर्मशाला चौक, छुआपट्टी, सदर रोड, स्टेशन चौक, गोदना ठाकुरबाड़ी से होते हुए पुनः स्टेडियम में संपन्न हुई। बच्चों के हाथों में प्लास्टिक से होने वाली हानियों से संबंधित बैनर की तख्तियां ले स्काउट गाइड के द्वारा नारे लगाए जा रहे थे प्लास्टिक हानिकारक है इसका प्रयोग ना करें , गाय प्लास्टिक खा लेगी तो मईया दूध कहां से लाएगी , देश और समाज को प्लास्टिक मुक्त बनाये, प्लास्टिक हानिकारक है। रैली का सफल संचालन स्काउटर राशिद जुनैद के द्वारा किया गया। जागरूकता रैली में मुख्य भूमिका राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त स्काउट अमन राय, राज्य पुरस्कृत स्काउट मो जबिस, स्काउट पियूष, राज कुमार, रवि, पिंटू, मेंहदी हुसैन, खुश आलम, गुंजा, काजल, खुशी, आसमा, रिजवाना, सोनम,मुस्कान ओर सोमनी आदि की रही।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read