आने वाले दिनों में नहर के किनारे एक लाख पौधे लगाने की है योजना संवाद सूत्र अररिया: जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में शनिवार की डीएम बैद्यनाथ यादव और जिला परिषद अध्यक्ष पप्पू अजीम द्वारा सयुंक्त रूप से जल जीवन हरियाली योजना का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पटना से आयोजित संबोधन को मौजूद अधिकारियों ने इंटरनेट के माध्यम से सुना।
मौके परपर एडीएम अनिल कुमार ठाकुर, एसडीओ रो•ाी कुमारी मौजूद थी।
इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए डीएम ने जल सरंक्षण, नदी, तलाबों को अतिक्रमण से मुक्त करने, जल जीवन हरियाली योजना की प्रगति, वैकल्पिक फसल प्रणाली, अल्पाहार, जैविक खेती आदि पर जोर डाला।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करने के साथ हुई।
वहीं जिला परिषद अध्यक्ष पप्पू अजीम ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज कल मौसम काफी परिवर्तनशील हो गया है।
पहले लोग एक तय माह में बरसात, ठंड और गर्मी का अनुमान करते थे।
मगर अब मौसम अनियंत्रित हो गई है जो सबो के लिए काफी हानिकारक है।
उन्होंने जल जीवन हरियाली परियोजना जागरूकता कार्यक्रम को हर जिले में आयोजित करने का निर्णय लेकर आम लोगो, किसानों और अधिकारियों को पर्यावरण के प्रति गंभीर किया है और जिला प्रशासन, किसान सलाहकार, कृषि विभाग द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक जल, हरियाली, जैविक खेती के महत्व के विषय मे जागरूकता फैलानी चाहिए।
ताकि किसान सहित सबको लाभ मिल सके।
वहीं डीएम बैद्यनाथ यादव ने बताया कि लोगों का जीवन जल से ही है और उसी से हरियाली है और इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भी यही है।
डीएम ने कहा कि आने वाले दिनों में नहरों के दोनों किनारों पर लगभग एक लाख पौधे लगाने की योजना है साथ ही सभी तालाबो को भी अतिक्रमण मुक्त करने के लिए पीएचडी विभाग को निर्देश दिया जा चुका है ताकि प्राकृतिक स्त्रोतों से अधिकाधिक जल संचय किया जा सके।
कार्यक्रम में डीएम और जिला परिषद अध्यक्ष द्वारा जल जीवन अभियान अंतर्गत विभागवार योजनाओ का शिलान्यास किया गया।
जिसमें लघु सिचाई प्रमंडल अररिया के 43 योजना, मत्स्य विभाग के 06 योजना, भवन प्रमंडल के 75, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के 13, नगर परिषद अररिया के 22, मनेरगा के 996 सहित कुल 1155 योजनाओं का शिलान्यास किया गया है जिसमे कई करोड़ रुपए की राशि खर्च की जानी है।
मोके पर डीडीसी इनामुल हक अंसारी, आपदा अधिकारी शंभु कुमार, डीईओ अशोक कुमार मिश्रा, सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
स्रोत-जागरण
Article Advertisement
Seemanchal
आने वाले दिनों में नहर के किनारे एक लाख पौधे लगाने की है योजना
आने वाले दिनों में नहर के किनारे एक लाख पौधे लगाने की है योजना संवाद सूत्र अररिया: जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में शनिवार की डीएम बैद्यनाथ यादव और जिला परिषद अध्यक्ष पप्पू अजीम द्वारा सयुंक्त रूप से जल जीवन हरियाली योजना का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
पूर्णिया विश्वविद्यालय की परीक्षा में बड़ा बदलाव, 3 अक्टूबर की परीक्षा हुई स्थगित; अब 9 अक्टूबर को होगा पेपर

Seemanchal

Seemanchal
कटिहार में जमीन के कागजात को लेकर बड़ा अभियान, 31 अक्टूबर तक सुधरेंगी जमाबंदी की गलतियां; जानिए किसे मिलेगा फायदा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
