पौधरोपण से बचाया जा सकता भू क्षरण: आयुक्त प्रमंडलीय आयुक्त ने कोसी प्रमंडल के सहरसा, सुपौल एवं मधेपुरा के डीएम, वन प्रमंडल पदाधिकारी, डीडीसी एवं प्रमंडल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ जल-जीवन-हरियाली अभियान, आगामी 19 जनवरी को आयोजित मानव शृंखला एवं मुख्यमंत्री के प्रस्तावित हरियाली यात्रा की तैयारियों के संबंध में समीक्षात्मक बैठक की।
समीक्षा के क्रम में प्रमंडलीय आयुक्त के. सेंथिल कुमार ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली अभियान वर्तमान में निहायत जरूरी है एवं सरकार की प्राथमिकता में है।
पर्यावरण के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से प्रमंडल के सभी विद्यालयों में हरियाली क्लब का 31 दिसम्बर तक गठन किया जाय जिसमें कम से कम दस छात्र-छात्राएं रहेंगे।
प्रधानाध्यापक इसके अध्यक्ष व पंचायत जन प्रतिनिधि, एक अभिभावक प्रतिनिधि इसके सदस्य रहेंगे।
छात्र-छात्राओं की यह हरियाली क्लब, पौधारोपण, स्थानीय स्तर पर भ्रमण, पौधों का अध्ययन, जैव विविधता एवं पर्यावरण के प्रति अपने घर परिवार के साथ अपने विद्यालय क्षेत्र में सभी को जागरूक करेंगी।
आयुक्त ने कहा छात्र-छात्राएं पर्यावरण संरक्षण में सशक्त दूत के रूप में भूमिका निभा सकते हैं।
नदी के बांध पर करें पौधरोपण: आयुक्त ने सुपौल, सहरसा एवं मधेपुरा के वन प्रमंडल पदाधिकारियों से कहा कि कोसी नदी का 127 किलोमीटर का बार्डर है।
नदी के बांध पर वृक्षारोपण से भू-क्षरण रूकेगा और इससे बांध का बचाव किया जा सकता है।
जैव विविधता को ध्यान में रखते हुए किस प्रकार के पौधों को यहां लगाया जाय इसका अध्ययन करते हुए जल-जीवन-हरियाली अभियान से इस योजना को जोड़ें।
आयुक्त ने जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत नये प्रयोग के रूप में विद्यालयी बच्चों के माध्यम से सीड बॉल तैयार कराकर उनसे अपने घर के परिसर में, खाली भूमि, जंगल, बांधों के किनारे सीड बॉल को लगाने की बात कही।
वन प्रमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सागवान, बांस एवं अन्य प्रजातियों के बीज उपलब्ध करायें ताकि मिट्टी एवं गोबर में उन बीजों को रखकर बच्चों द्वारा सीड बॉल तैयार कराया जा सके।
सभी जिलाधिकारियों को प्रयोग रूप में दो-दो हजार प्रति जिला सीड बॉल तैयार कराने का निर्देश दिया।
Source-HINDUSTAN
Article Advertisement
Bihar
पौधरोपण से बचाया जा सकता भू क्षरण: आयुक्त
पौधरोपण से बचाया जा सकता भू क्षरण: आयुक्त प्रमंडलीय आयुक्त ने कोसी प्रमंडल के सहरसा, सुपौल एवं मधेपुरा के डीएम, वन प्रमंडल पदाधिकारी, डीडीसी एवं प्रमंडल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ जल-जीवन-हरियाली अभियान, आगामी 19 जनवरी को आयोजित मानव शृंखला एवं मुख्यमंत्री के प्रस्तावित हरियाली यात्रा की तैयारियों क

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Bihar
बिहार में बाढ़ से मिलेगी स्थायी राहत? गंगा, कोसी और गंडक को लेकर सरकार ने बनाया बड़ा प्लान

Bihar
भागलपुर में जमीन के अंदर दफन मिला शव, 24 घंटे बाद भी पहचान नहीं; CCTV खंगाल रही पुलिस

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Seemanchal
कटिहार में फिर बारिश का अलर्ट, धान की फसल को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
