अररिया: पिकअप वैन में फंसे दूसरे युवक की भी मौत शुक्रवार की देर रात पिकअप वैन में फंसे दूसरे युवक की भी मौत हो गई।
इससे कुछ देर पहले पिकअप वैन में फंसे अन्य युवक की भी जान चली गई थी।
मृतकों में ड्राइवर जगवीर कुमार साहू मधुबनी जिले के लौकहा बासुदेवपुर वार्ड नंबर एक निवासी घुरन साह का बेटा था।
दूसरा मृतक मोहम्मद इरशाद नट (32) इसी जिले के चतुर्भूज पिपराही वार्ड नंबर एक निवासी जहीर नट का बेटा है।
पहले इरशाद की मौत हुई, इसके बाद ड्राइवर जगवीर ने दम तोड़ा।
डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि इरशाद की पहले मौत हो गई थी।
जबकि जगवीर ने बाद में दम तोड़ा।
जगवीर करीब तीन घंटे तक मौत से जूझता रहा।
डीएसपी ने कहा कि जितना संभव था हमलोगों ने प्रयास किया मगर युवक नहीं बचाया जा सका।
यहां बता दें कि शुक्रवार की देर रात फारबिसंज-अररिया फोरलेन पर ढोलबज्जा के में मवेशी लदा पिकअप वैन की ठोकर पूर्व से खड़े ट्रक होने पर वैन के परखच्चे उड़ गये थे।
इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर वैन में फंस गये थे।
तीन घंटे तक मौत से जुझते रहने के बाद आखिरकार दोनों ने दम तोड़ दिया।
नौ बजे से 12 बजे तक स्थानीय प्रशासन ने युवकों को बचाने का काफी प्रयास किया।
अररिया से हाइड्रा मंगायी गयी।
2—2 जेसीबी का मदद ली गई।
जुगाड़ टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया गया।
लेकिन बचाया नहीं जा सका।
बताया गया कि युवक को बचाने के लिए जो सबसे बड़ी जरूरत थी गैस कटर का जिसके लिए बिजली की सुविधा नहीं थी मगर जेसीबी हाइड्रा से उठाकर पूरे वाहन को गैराज ले जाकर अगर गैस कटर से चतरा को काटा जाता तो शायद युवक की जान बच सकती थी।
दरअसल फोरलेन रोड पर खड़ी ट्रक को पीछे से धक्का मारने की वजह से इंजन का पूरा हिस्सा पीछे डाला के पास चिपक गया।
एक युवक की घटना के साथ ही मौत हो गई थी।
मगर दूसरा युवक को सीना और कमर का हिस्सा इस तरह से दवा हुआ था कि बाहर निकालना मुश्किल हो गया था।
डीएसपी मनोज कुमार,नप के ईओ दीपक कुमार, थानाध्यक्ष कौशल कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने अपने अपने स्तर से प्रयास जरूर किए मगर असफल रहे।
थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने कहा कि मृतकों के परिजनों को सूचना भेजी गई।
दोनों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
इसके बाद शव को परिजनों के हवाले किया जाएगा।
HINDUSTAAN
Article Advertisement
Seemanchal
अररिया: पिकअप वैन में फंसे दूसरे युवक की भी मौत
अररिया: पिकअप वैन में फंसे दूसरे युवक की भी मौत शुक्रवार की देर रात पिकअप वैन में फंसे दूसरे युवक की भी मौत हो गई। इससे कुछ देर पहले पिकअप वैन में फंसे अन्य युवक की भी जान चली गई थी। मृतकों में ड्राइवर जगवीर कुमार साहू मधुबनी जिले के लौकहा बासुदेवपुर वार्ड नंबर एक निवासी घुरन साह का बेटा था। दूसरा म

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
कटिहार में फिर बारिश का अलर्ट, धान की फसल को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता

Seemanchal
अररिया-किशनगंज-पूर्णिया-कटिहार पहुंचेगी बिहार विधानसभा की समिति, सरकारी कामकाज की होगी पड़ताल

Seemanchal
सहरसा से रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, इंटरसिटी रद्द और राज्यरानी एक्सप्रेस डायवर्ट; पांच ट्रेनें भी लेट

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
