अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में बनी अवैध मस्जिदों पर कसेगा शिकंजा, CM सम्राट चौधरी ने बैठक में दिया निर्देशबिहार बास्केटबॉल टीम में मुजफ्फरपुर के पांच खिलाड़ीनेपाली नागरिक से 11 लाख रुपये बरामद: बढ़नी बॉर्डर पर एसएसबी ने पकड़े, मुंबई से नेपाल जा रहा था परिवारमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठककिशनगंज: भारत-नेपाल सीमा से सटे गांवों में एसएसबी ने लगाई सोलर स्ट्रीट लाइटनरपतगंज में भारत-नेपाल सीमा के पास 101 किलो गांजा बरामद, नेपाल का तस्कर गिरफ्तारबिहार में पुलिस व्यवस्था चरमरा गई, नीतीश ने अपराधियों को भगा दिया था : भाजपा सांसद शंभू शरण पटेलभारत-नेपाल सीमा पर घुसपैठ, फर्जी दस्तावेज और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने को केंद्र-बिहार मिलकर करेंगे काम सीएम | ????-????? ???? ?? ??????, ????? ???????? ?? ???? ???????? ?? ?????? ????? ?? ??????-?पटना में शिमला वाली फीलिंग! चक्रवात 'अर्नब' के चक्रव्यूह में उलझा बिहार का मौसम, तेज हवा के साथ ठंड और बारिशबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 26 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारभारत-नेपाल सीमा पर निकली शौर्य जागरण यात्रा: पढ़ियाताल मंदिर पर हुआ स्वागत, बजरंग दल ने किया आयोजनभारत-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में बनी अवैध मस्जिदों पर कसेगा शिकंजा, CM सम्राट चौधरी ने बैठक में दिया निर्देशबिहार बास्केटबॉल टीम में मुजफ्फरपुर के पांच खिलाड़ीनेपाली नागरिक से 11 लाख रुपये बरामद: बढ़नी बॉर्डर पर एसएसबी ने पकड़े, मुंबई से नेपाल जा रहा था परिवारमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठककिशनगंज: भारत-नेपाल सीमा से सटे गांवों में एसएसबी ने लगाई सोलर स्ट्रीट लाइटनरपतगंज में भारत-नेपाल सीमा के पास 101 किलो गांजा बरामद, नेपाल का तस्कर गिरफ्तारबिहार में पुलिस व्यवस्था चरमरा गई, नीतीश ने अपराधियों को भगा दिया था : भाजपा सांसद शंभू शरण पटेलभारत-नेपाल सीमा पर घुसपैठ, फर्जी दस्तावेज और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने को केंद्र-बिहार मिलकर करेंगे काम सीएम | ????-????? ???? ?? ??????, ????? ???????? ?? ???? ???????? ?? ?????? ????? ?? ??????-?पटना में शिमला वाली फीलिंग! चक्रवात 'अर्नब' के चक्रव्यूह में उलझा बिहार का मौसम, तेज हवा के साथ ठंड और बारिशबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 26 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारभारत-नेपाल सीमा पर निकली शौर्य जागरण यात्रा: पढ़ियाताल मंदिर पर हुआ स्वागत, बजरंग दल ने किया आयोजन

Article Advertisement

Seemanchal

दीपावली, छठ और लक्ष्मी पूजा को लेकर की गई शांति समिति की बैठक।

फारबिसगंज: थाना परिसर में शुक्रवार की देर शाम दीपावली, काली पूजा और छठ पूजा को लेकर एसडीओ सुरेंद्र कुमार अलबेला की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। विश्व के विभिन्न पूजा समितियों के अलावे शहर के गणमान्य लोग भी शामिल हुए। बैठक में मौजूद काली पूजा समिति के लोगो ने अपने अपने विचारों को र

दीपावली, छठ और लक्ष्मी पूजा को लेकर की गई शांति समिति की बैठक।

Article Advertisement

फारबिसगंज: थाना परिसर में शुक्रवार की देर शाम दीपावली, काली पूजा और छठ पूजा को लेकर एसडीओ सुरेंद्र कुमार अलबेला की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। विश्व के विभिन्न पूजा समितियों के अलावे शहर के गणमान्य लोग भी शामिल हुए। बैठक में मौजूद काली पूजा समिति के लोगो ने अपने अपने विचारों को रखते हुए पूजा समिति के द्वारा इस वर्ष काली पूजा व प्रतिमा विसर्जन के मौके पर किये जाने वाले व्यवस्था से प्रशासन को अवगत कराया। जबकि बैठक में मौजूद कई गणमान्य लोगों ने लोक आस्था के महा पर्व छठ पूजा के कुछ दिन शेष बचे होने और कोठीहाट बड़ी नहर में अब तक पानी नहीं होने की समस्या प्रशासन को बताया। बैठक में जानकारी दी गयी कि ़फारबिसगंज थानाक्षेत्र में लगभग 11 स्थानों पर काली पूजा समितियों के द्वारा पूजा का आयोजन किया जाता है। बैठक में मौजूद लोगों के विचारों व समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनने के उपरांत एसडीओ सुरेंद्र कुमार अलबेला ने अपने संबोधन में कहा कि कोविड 19 के गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए पर्व को मनाए। उन्होंने कहा कि काली पूजा के दौरान सभी पूजा समिति अपने वोलेंटियर को सेनिटाइजर व मास्क के साथ पूजा स्थल पर तैनात रखें जो पूजा अर्चना करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्व कर पूजा स्थल पर जाने देंगे। उन्होंने कहा कि पूजा समिति इस बात का भी ध्यान रखे कि ज्यादा भीड़ इकट्ठा नहीं हो। एसडीओ ने कहा कि सरकार के गाइडलाइन का पालन करना सभी पूजा समिति सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिमा का विसर्जन 16 नवम्बर से दोपहर चार बजे से पूर्व साधारण तरीके से सभी पूजा समिति कर दे। किसी भी प्रकार का विसर्जन जुलूस नहीं निकलेगा पूजा समिति के कुछ लोग ही इसमें रहेंगे। जबकि एसडीओ ने कहा कि लोक आस्था के महा पर्व के अवसर पर छठ घाटों पर नहर में पानी को छोड़ने के लिए वे सिचाई विभाग से बात कर लेंगे। समय से पूर्व पानी आ जायेगा। उन्होंने कहा कि छठ घाटों पर साफ सफाई बिजली लाइटिग व चेंजर रूम की व्यवस्था नगर परिषद प्रशासन करेगी। छठ पूजा समिति भी नप प्रशासन को इस कार्य मे सहयोग प्रदान करें। एसडीओ ने कहा कि पूजा के दौरान विधि व्यवस्था के संधारण के लिए प्रशासन के द्वारा पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी व बलों की तैनाती की जायेगी, मगर पूजा समिति भी वोलेंटियर को बैच दे कर रखेंगे जो इसमें सहयोग प्रदान हो।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read