अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
पूर्णिया, अररिया और कटिहार में बाढ़ जैसी स्थिति: महानंदा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में चिंताबिहार में बाढ़ का बढ़ता संकट: 16 जिलों में जनजीवन प्रभावित, उफान पर गंगा-कोसी समेत कई नदियांनेपाल में विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, सीमांचल की नदियों पर बढ़ी निगरानी6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काममिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाईMaharajganj News: नेपाल में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शुरू किया गया अभियानसीमा क्षेत्र में 23.5 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरारइंडो-नेपाल बार्डर पर यूरिया व विद्युत सामग्री के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तारSiddharthnagar News: सीमा पर 17 बोरी यूरिया के साथ दो तस्कर दबोचे गएआरक्षण को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने कही बड़ी बात, बोले- सबको मिलेगा रिजर्वेशन का लाभBahraich News: नेपाल सीमा पर लाखों की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तारपूर्णिया, अररिया और कटिहार में बाढ़ जैसी स्थिति: महानंदा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में चिंताबिहार में बाढ़ का बढ़ता संकट: 16 जिलों में जनजीवन प्रभावित, उफान पर गंगा-कोसी समेत कई नदियांनेपाल में विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, सीमांचल की नदियों पर बढ़ी निगरानी6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काममिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाईMaharajganj News: नेपाल में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शुरू किया गया अभियानसीमा क्षेत्र में 23.5 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरारइंडो-नेपाल बार्डर पर यूरिया व विद्युत सामग्री के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तारSiddharthnagar News: सीमा पर 17 बोरी यूरिया के साथ दो तस्कर दबोचे गएआरक्षण को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने कही बड़ी बात, बोले- सबको मिलेगा रिजर्वेशन का लाभBahraich News: नेपाल सीमा पर लाखों की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Article Advertisement

Crime

पटना में आरजेडी नेता राजकुमार राय की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने दागी 6 गोलियां

पटना: राजधानी पटना में बुधवार शाम आरजेडी नेता और जमीन कारोबारी राजकुमार राय उर्फ आला राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना राजेंद्र नगर टर्मिनल के पास हुई, जहां दो बाइक सवार अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ 6 गोलियां दागी । गंभीर हालत में उन्हें पीएमसीएच ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पटना में आरजेडी नेता राजकुमार राय की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने दागी 6 गोलियां

Article Advertisement

पटना: राजधानी पटना में बुधवार शाम आरजेडी नेता और जमीन कारोबारी राजकुमार राय उर्फ आला राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना राजेंद्र नगर टर्मिनल के पास हुई, जहां दो बाइक सवार अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ 6 गोलियां दागी । गंभीर हालत में उन्हें पीएमसीएच ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना का विवरण राजकुमार राय अपने वाहन से घर लौट रहे थे और रास्ते में पास की दुकान से मसाला खरीद रहे थे। तभी घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली दुकान के फ्रिज में भी लगी। हमले से बचने की कोशिश में राय भागे, लेकिन अपराधियों ने पीछा करते हुए लगातार छह राउंड फायरिंग की। जमीन कारोबार और राजनीति से जुड़े थे राय मूल रूप से वैशाली जिले के राघोपुर मीरामपुर निवासी राजकुमार राय पटना में जमीन कारोबार से जुड़े हुए थे। वे पहले आरजेडी से चुनाव भी लड़ चुके थे और आगामी विधानसभा चुनाव में राघोपुर सीट से किस्मत आजमाने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस जांच और एसआईटी का गठन घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार समेत वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से 6 खोखे बरामद हुए। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने एसआईटी का गठन कर जांच शुरू कर दी है और तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एफएसएल टीम ने भी मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। परिचय कुमार ने कहा: “हर ऐंगल से जांच की जा रही है। बहुत जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।” सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल इस वारदात ने एक बार फिर राजधानी पटना की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार बढ़ते अपराधों ने न सिर्फ आमजन बल्कि व्यापारियों और नेताओं में भी दहशत पैदा कर दी है। राजकुमार राय की हत्या के बाद पटना और राघोपुर दोनों जगहों पर तनाव का माहौल है। 👉 क्राइम और बिहार राजनीति की ताज़ा खबरों के लिए विज़िट करें: Seemanchal Live

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read