अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार इतिहास परिषद के सम्मेलन में जुटेंगे इतिहासकारबिहार में एक और जमुई जैसा कांड... किशनगंज में युवती से बदसलूकीभारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी: ह्यूमन ट्रेफिकिंग व नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने को...बिहार विधान परिषद चुनाव में प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, उम्मीदवार बनने के 24 घंटे में प्रत्याशी ने छोड़ी जन...शोक से समृद्धि की ओर! कोसी के दोनों तटबंधों पर बनेगा 354 KM फोरलेन, एक्सप्रेसवे से सीधी कनेक्टिविटी'लुच्चा-लफंगा'... बिहार में लड़कियों से छेड़छाड़ पर आक्रोश के बीच जातीय बयानबाजी, मंत्री की यादव समाज पर वि...'उस लड़के ने मेरी बेटी का साथ...', जमुई कांड में पीड़िता की मां का बयानBihar News: बिहार में नहीं थम रहा छेड़खानी का सिलसिला, जमुई के बाद किशनगंज का वीडियो वायरलबिहार के मौसम वैज्ञानिक पॉलिटिशियन! मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर किसने दिया ज्ञान?Prashant Kishor News: बिहार के बाद दिल्ली में जन सुराज की एंट्री, 2027 MCD चुनाव से शुरू होगा सियासी सफरबिहार में सीमांचल-कोसी की सियासत पर भाजपा की नजर, मैदान में उतरे अनंत नारायण; ओवैसी फैक्‍टर पर भी नजरबिहार इतिहास परिषद के सम्मेलन में जुटेंगे इतिहासकारबिहार में एक और जमुई जैसा कांड... किशनगंज में युवती से बदसलूकीभारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी: ह्यूमन ट्रेफिकिंग व नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने को...बिहार विधान परिषद चुनाव में प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, उम्मीदवार बनने के 24 घंटे में प्रत्याशी ने छोड़ी जन...शोक से समृद्धि की ओर! कोसी के दोनों तटबंधों पर बनेगा 354 KM फोरलेन, एक्सप्रेसवे से सीधी कनेक्टिविटी'लुच्चा-लफंगा'... बिहार में लड़कियों से छेड़छाड़ पर आक्रोश के बीच जातीय बयानबाजी, मंत्री की यादव समाज पर वि...'उस लड़के ने मेरी बेटी का साथ...', जमुई कांड में पीड़िता की मां का बयानBihar News: बिहार में नहीं थम रहा छेड़खानी का सिलसिला, जमुई के बाद किशनगंज का वीडियो वायरलबिहार के मौसम वैज्ञानिक पॉलिटिशियन! मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर किसने दिया ज्ञान?Prashant Kishor News: बिहार के बाद दिल्ली में जन सुराज की एंट्री, 2027 MCD चुनाव से शुरू होगा सियासी सफरबिहार में सीमांचल-कोसी की सियासत पर भाजपा की नजर, मैदान में उतरे अनंत नारायण; ओवैसी फैक्‍टर पर भी नजर

Article Advertisement

Business

सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार को दावा करते हुए कहा कि बिहार में 45 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य है और 2 लाख मीट्रिक टन खरीद हो चुकी है

बिहार की कृषि विकास दर पंजाब से ज्यादा, यहां का किसान राजग के साथ : सुशील मोदी   बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार को दावा करते हुए कहा कि बिहार में 45 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य है और 2 लाख मीट्रिक टन खरीद हो चुकी है. उन्होंने कह

सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार को दावा करते हुए कहा कि बिहार में 45 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य है और 2 लाख मीट्रिक टन खरीद हो चुकी है

Article Advertisement

बिहार की कृषि विकास दर पंजाब से ज्यादा, यहां का किसान राजग के साथ : सुशील मोदी   बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार को दावा करते हुए कहा कि बिहार में 45 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य है और 2 लाख मीट्रिक टन खरीद हो चुकी है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने धान खरीद को सुगम बनाने के लिए जमीन के कागज की अनिवार्यता भी समाप्त कर दी है और केंद्र सरकार ने धान के समर्थन मूल्य में 53 रुपये की वृद्घि कर इसे 1868 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है. गया जिले के वजीरगंज में भाजपा किसान जागरुकता अभियान को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि जब तक नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं, कोई भी ताकत न एमएसपी खत्म कर सकती है, न कोई कॉरपोरेट घराना किसान की जमीन पर कब्जा कर सकता है. उन्होंने कहा कि जो पार्टियां लोकसभा और विधानसभा से लेकर जिला परिषद तक के चुनाव में भाजपा को पराजित नहीं कर पातीं, वे सब मिल कर नये कृषि कानूनों पर किसानों को गुमराह करने में लगी हैं. र्व उपमुख्यमंत्री मोदी ने कहा, "बिहार में राजग सरकार ने 2006 में ही कृषि बाजार समिति कानून को खत्म कर किसानों को मंडी और बिचौलियों की जकड़न से आजादी दिलायी. बिहार देश का पहला राज्य बना, जिसने किसानों को मंडी से मुक्ति दिला कर कहीं भी फसल बेचने के लिए बड़ा बाजार दिया." उन्होंने आगे कहा, "हमने 2008 में कृषि रोड मैप लागू किया, जिससे देश में बिहार सब्जी उत्पादन में चौथे और फल उत्पादन में आठवें स्थान पर पहुंच गया. किसान हितैषी नीतियों के कारण 2005 और 2015 के बीच जहां बिहार की कृषि विकास दर 4़5 फीसदी रही, वहीं इस अवधि में पंजाब की कृषि विकास दर मात्र 1़6 फीसदी रही." उन्होंने कहा कि बिहार के किसान राजग की नीति और नीयत पर भरोसा रखते हैं, इसलिए वे कृषि कानून के मुद्दे पर विपक्ष के बहकावे में नहीं आए. बिहार में उनका भारत बंद इसीलिए विफल रहा.    

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read