अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Pilibhit News: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी ने की पैदल गश्तसीमा क्षेत्र में लावारिस बोरे से 18 लीटर नेपाली शराब बरामदHapur News: ट्रक से रिफाइंड तेल निकालने के मामले में बिहार पुलिस की गढ़ में दबिशछह बार विधायक अब्दुल जलील मस्तान का निधन, सीमांचल में शोकबिहार सरकार के पूर्व मंत्री और सीमांचल के कद्दावर नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाजपूर्णिया: पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस; क्षेत्र में शोक की लहरश्रावस्ती में धूमधाम से हुआ श्रीकृष्ण प्रतिमाओं का विसर्जन: भारत-नेपाल सीमा के गांवों में पुलिस की कड़ी सुर...पानी कम हो रहा, तो कटाव तेज होगा; बाढ़ के बीच बिहार सरकार ने जिलों को भेजा अलर्टखुनुवा में 6.474 किलो चांदी के आभूषण बरामद, नेपाल ले जाते समय 72 वर्षीय बुजुर्ग को SSB जवानों ने दबोचाMLC चुनाव से पहले बिहार में टूटा कांग्रेस- RJD महागठबंधन! असित नाथ तिवारी का खुल्लम- खुल्ला ऐलाननेपाल सीमा पर एसएसबी ने बुजुर्ग को 6.5 किलो चांदी: भारत से नेपाल जा रहा था, तलाशी लेते ही भागने लगा; कस्टम ...Pilibhit News: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी ने की पैदल गश्तसीमा क्षेत्र में लावारिस बोरे से 18 लीटर नेपाली शराब बरामदHapur News: ट्रक से रिफाइंड तेल निकालने के मामले में बिहार पुलिस की गढ़ में दबिशछह बार विधायक अब्दुल जलील मस्तान का निधन, सीमांचल में शोकबिहार सरकार के पूर्व मंत्री और सीमांचल के कद्दावर नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाजपूर्णिया: पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस; क्षेत्र में शोक की लहरश्रावस्ती में धूमधाम से हुआ श्रीकृष्ण प्रतिमाओं का विसर्जन: भारत-नेपाल सीमा के गांवों में पुलिस की कड़ी सुर...पानी कम हो रहा, तो कटाव तेज होगा; बाढ़ के बीच बिहार सरकार ने जिलों को भेजा अलर्टखुनुवा में 6.474 किलो चांदी के आभूषण बरामद, नेपाल ले जाते समय 72 वर्षीय बुजुर्ग को SSB जवानों ने दबोचाMLC चुनाव से पहले बिहार में टूटा कांग्रेस- RJD महागठबंधन! असित नाथ तिवारी का खुल्लम- खुल्ला ऐलाननेपाल सीमा पर एसएसबी ने बुजुर्ग को 6.5 किलो चांदी: भारत से नेपाल जा रहा था, तलाशी लेते ही भागने लगा; कस्टम ...

Article Advertisement

India

Paris Olympics 2024 में दूसरे दिन कैसा रहा भारत का प्रदर्शन? यहां देखें जीत-हार का हर अपडेट

Paris Olympics 2024 में दूसरे दिन कैसा रहा भारत का प्रदर्शन? यहां देखें जीत-हार का हर अपडेट Paris Olympics 2024 का दूसरा दिन भारत के लिए शानदार रहा। भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। वहीं, शूटिंग की स्पर्धा में भारत के 2 और निशानेबाजों ने फाइनल में प्रवेश कर पदक

Paris Olympics 2024 में दूसरे दिन कैसा रहा भारत का प्रदर्शन? यहां देखें जीत-हार का हर अपडेट

Article Advertisement

Paris Olympics 2024 में दूसरे दिन कैसा रहा भारत का प्रदर्शन? यहां देखें जीत-हार का हर अपडेट Paris Olympics 2024 का दूसरा दिन भारत के लिए शानदार रहा। भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। वहीं, शूटिंग की स्पर्धा में भारत के 2 और निशानेबाजों ने फाइनल में प्रवेश कर पदक की उम्मीद जगा दी है। शूटिंग के अलावा भारत ने दूसरे दिन बैडमिंटन, रोइंग और टेबल टेनिस जैसे खेलों में भी बढ़त हासिल की। Paris Olympics 2024 का दूसरा दिन भारत के लिए शानदार रहा। भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर ने शूटिंग की स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। शूटिंग की स्पर्धा में ओलंपिक में पदक जीतने वाली वह भारत की पहली महिला निशानेबाज बन चुकी हैं। मनु भाकर ने ये पदक शूटिंग की 10 मीटर एयर पिस्टल की स्पर्धा में जीता। इस पदक के साथ ही पेरिस ओलंपिक-2024 में भारत का खाता खुला। इसके अलावा दूसरे दिन शूटिंग में रमिता जिंदल ने भी शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाई है। आज उनसे भी भारत को पदक की उम्मीद है। आइए जानते हैं पेरिस ओलंपिक के दूसरे दिन भारत का सभी खेलों में प्रदर्शन कैसा रहा। शूटिंग पेरिस ओलंपिक में भारत को निशानेबाजों से जैसी उम्मीद थी, वैसा ही प्रदर्शन भी देखने को मिल रहा है। महिला निशानेबाज मनु भाकर ने इस खेल में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत का पेरिस ओलंपिक में खाता खोला। मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग की स्पर्धा में यह पदक जीतने में सफल रहीं। इसके अलावा पेरिस ओलंपिक में दूसरे दिन भारत की एक और महिला निशानेबाज रमिता जिंदल ने इतिहास रचते हुए फाइनल में जगह बनाई। रमिता जिंदल ने 10 मीटर एयर राइफल वर्ग की स्पर्धा में फाइनल तक का सफर तय किया है। उनका फाइनल मैच आज दोपहर 1 बजे खेला जाएगा। इसी इवेंट में भारत की एक और महिला निशानेबाज इलावेनिल वलारिवन भी थीं, जो फाइनल तक नहीं पहुंच सकी और क्वालीफिकेशन राउंड से ही बाहर हो गईं। शूटिंग में भारत के अर्जुन बाबुता ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया है। अर्जुन बाबुता भी भारत के लिए गोल्ड मेडल जीत सकते हैं। उनका फाइनल मैच आज शाम साढ़े 3 बजे खेला जाएगा। अर्जुन 10 मीटर एयर राइफल वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसी इवेंट में संदीप सिंह भी थे, लेकिन वह क्वालीफिकेशन राउंड से बाहर हो गए हैं।   रोइंग रोइंग की स्पर्धा में रोवर बलराज पंवार ने धमाका करते हुए रेपचेज वर्ग में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। बलराज पंवार भारत के लिए रोइंग में मेडल जीत सकते हैं। इससे पहले वह अलग इवेंट में चौथे स्थान पर रहे थे और पदक जीतने से मामूली अंतर से चूक गए थे। बलराज पंवार रेपरेज वर्ग में मेडल जीतने के प्रमुख दावेदारों में से एक हैं।   बैडमिंटन बैडमिंटन में भारत की दिग्गज शटलर और 2 बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिन्धु ने लाजवाब शुरुआत की है। उन्होंने पहले राउंड में मालदीव की फातिमा नब्बाहा को आसानी से हरा दिया। पीवी सिन्धु ने अपने पहले मुकाबले में सीधे सेटों में 2-0 से जीत दर्ज कर की। वहीं, बैडमिंटन सिंगल्स में एचएस प्रणॉय ने भी अपना पहला मैच 2-0 से जीत लिया। उन्होंने जर्मनी के फेबियन रोथ को हराया।   टेबल टेनिस टेबल टेनिस में भी भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया। भारतीय एथलीट श्रीजा अकुला ने स्वीडन की क्रिस्टियन कार्लबर्ग को हराकर राउंड-32 में जगह बनाई। टेबिल टेनिस में ही मनिका बत्रा ने भी ग्रेट ब्रिटेन की एना हर्षे को हराते हुए राउंड-32 में प्रवेश किया। हालांकि, टेबल टेनिस के मेंस सिंगल्स में भारत के स्टार खिलाड़ी शरथ कमल स्लोवेनिया के डेनी कोजुल से हारकर ग्रुप राउंड से बाहर हो गए हैं। तैराकी तैराकी में भारत को निराशा हाथ लगी है। श्रीहरी नटराज 100 मीटर बैकस्टोक में हारकर बाहर हो गए। उन्होंने ओवरऑल 33वीं रैंक हासिल की। वहीं, 14 साल की धिनिधि देशिंगु भी पहले ही राउंड में हारकर बाहर हो गईं। उन्हें 23वीं रैंक मिली। तीरंदाजी भारत की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी, अंकिता भकत और भजन कौर ने आर्चरी महिला टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन टीम को नीदरलैंड से 6-0 से हार का सामना करना पड़ा। मुक्केबाजी मुक्केबाजी में भारत के लिए निखत जरीन ने शानदार शुरुआत की है। निखत जरीन ने पहली बाउट में जीत हासिल की। उन्होंने 50 किलोग्राम महिला वर्ग की कैटेगरी में 5-0 से जीत दर्ज की और जर्मन मुक्केबाज को हराया।   टेनिस टेनिस में भारत के लिए बुरा दिन रहा। भारत के सुमित नागल को पहले राउंड में फ्रांस के कोरेंटिन मौटेट ने 2-1 के अंतर से हरा दिया।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read