अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता हैMaharajganj News: ब्रिक्स सम्मेलन के तहत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, हो रही सघन जांचफरक्का (गंगा) जल संधि से बिहार की हकमारी, नहीं होफरक्का संधि पर समझौता बर्दाश्त नहींसुपौल : फरक्का जल संधि बिहार के हित में नहीं, पुनर्विचार करे केन्द्रसीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता हैMaharajganj News: ब्रिक्स सम्मेलन के तहत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, हो रही सघन जांचफरक्का (गंगा) जल संधि से बिहार की हकमारी, नहीं होफरक्का संधि पर समझौता बर्दाश्त नहींसुपौल : फरक्का जल संधि बिहार के हित में नहीं, पुनर्विचार करे केन्द्र

Article Advertisement

Seemanchal

अररिया जिस बच्चे को पालने के लिए कर्ज लिया उसी को बेच दिया, भावुक कर देगी मजबूर माता-पिता की कहानी

जिस बच्चे को पालने के लिए कर्ज लिया उसी को बेच दिया, भावुक कर देगी मजबूर माता-पिता की कहानी Parents Sold Child In Araria: माता-पिता ने कर्ज चुकाने के लिए डेढ़ साल के बेटे को बेच दिया. बच्चे के मामा ने भी भूमिका निभाई अररियाः अररिया का रहने वाला हारून दिहाड़ी मजदूरी करता है. कभी काम मिलता है तो कभी ख

अररिया जिस बच्चे को पालने के लिए कर्ज लिया उसी को बेच दिया, भावुक कर देगी मजबूर माता-पिता की कहानी

Article Advertisement

जिस बच्चे को पालने के लिए कर्ज लिया उसी को बेच दिया, भावुक कर देगी मजबूर माता-पिता की कहानी Parents Sold Child In Araria: माता-पिता ने कर्ज चुकाने के लिए डेढ़ साल के बेटे को बेच दिया. बच्चे के मामा ने भी भूमिका निभाई अररियाः अररिया का रहने वाला हारून दिहाड़ी मजदूरी करता है. कभी काम मिलता है तो कभी खाली हाथ घर बैठना पड़ता है. मुश्किल से महीने का 3 से 4 हजार रुपए कमा पाता है, लेकिन इस 3 से 4 हजार रुपए में 8 बच्चे ( 5 बेटे और तीन बेटी) और खुद पति-पत्नी का पेट कैसे भरेगा? इस परेशानी को दूर करने के लिए उसने फाइनेंस कंपनी से 50 हजार रुपए का लोन ले लिया लेकिन यह लोन उसके लिए मुसीबत साबित हो गयी. 8 में एक बच्चा बेचने की सलाहः हारून लोन का किस्त समय से नहीं चुका पाया. इसके बाद उसे बैंक वाले लोन चुकाने के लिए दवाब बनाने लगे. अब उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह बैंक को रुपया कहां से चुकाए. दोनों पति-पत्नी परेशान थे. हारून की पत्नी ने इसकी जानकारी अपने भाई तनवीर को दी. इसके बाद भाई ने उसे अपने एक बच्चे को बेचने की सलाह दी. कहा कि 8 में से एक बच्चे को बेच दो. इसके बदले जो पैसा मिलेगा उसी से लोन सधा लेना. बेंगलुरु में दो लाख था सौदाः दरअसल, यह हैरान करने वाला मामला अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के पचीरा पंचायत वार्ड-6 का है. पुलिस के अनुसार हारून के साला ने अपने दोस्त के साथ मिलकर बेंगलुरु में एक व्यक्ति से 2 लाख रुपए में सौदा किया था. आरीफ बच्चे को लेकर बेंगलुरु जाने वाला था लेकिन इसी दौरान जागरण कल्याण भारती नामक संस्था ने पुलिस की मदद से बच्चों को आरीफ के घर से सकुशल बरामद कर लिया. अररिया में बच्चा बेचने का खुलासाः इस मामले में रानीगंज पुलिस मो. आरोपी से पूछताछ कर रही है. मामा फरार बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक जब आरीफ से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि बच्चा का माता-पिता काफी गरीब है. इसलिए बच्चे का पालन पोषण के लिए उसके पास छोड़ गए हैं. इसके बाद पुलिस ने बच्चे के माता-पिता और बुआ से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया. बच्चे को बेचने के बाद भी नहीं मिला पैसाः घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि डुमरिया के रहने वाला बच्चे का मामा तनवीर आरीफ से बच्चे को बेचने की बात की थी. इसके बाद परिजनों ने 9 हजार रुपए में अपने डेढ़ साल के बेटे को बेच दिया, लेकिन उसे पैसा नहीं मिला. आरीफ ने बेंगलुरु में बच्चे का सौदा 2 लाख में किया था. बच्चे के मामा को भी 9 हजार रुपए कमीशन मिला था. उसने कहा था कि पूरा रुपए मिलने के बाद परिजनों को 9 हजार दे दिया जाएगा. सोशल मीडिया के कारण बच्चा लौटाः जब गांव वालों को इसकी जानकारी हुई हो लोगों ने 9 हजार रुपए जमा कर बच्चों को लाने के लिए आरिफ के घर गए लेकिन उसने बच्चा देने से मना कर दिया. इसके 2 दिन बाद यह मामला सोशल मीडिया पर आया. इसके बाद जागरण कल्यान भारती नामक संस्था ने इसकी जानकारी रानीगंज पुलिस को दी थी. समिति को सौंपा गया बच्चाः पुलिस ने बच्चे को बरामद कर बाल कल्यान समिति को सौंप दिया है. अब समिति तय करेगी कि बच्चा किसके पास रहेगा. फिलहाल यह घटना चर्चा का विषय बन गया है. कैसे कर्ज चुकाने के लिए माता-पिता को अपना बच्चा बेचना पड़ा. हैरानी की बात है कि उसका मामा भी इसमें शामिल था "मामले की जानकारी सोशल मीडिया के द्वारा मिली थी. जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली एक पुलिस टीम को डुमरिया गांव भेजा गया. टीम ने आरिफ के घर से बच्चे गुफरान को सकुशल बरामद कर लिया. इस घटना को लेकर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. बच्चे को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया गया है. आरिफ से आवश्यक पूछताछ की जा रही है." -निर्मल कुमार यादवेन्दु, रानीगंज थानाध्यक्ष  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read