Pandit Jasraj की पत्नी व मशहूर निर्माता का निधन, कब होगा अंतिम संस्कार?
मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित जसराज की पत्नी मधुरा जसराज अब हमारे बीच नहीं रहीं।
अब उनका अंतिम संस्कार कब होगा ये जानते हैं।
Pandit Jasraj Wife Passed Away: मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित जसराज के निधन के बाद अब उनकी पत्नी ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।
पंडित जसराज की पत्नी मधुरा जसराज जानी-मानी फिल्ममेकर, लेखिका और संगीत प्रेमी थीं।
अब उनके निधन की खबर फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री पर कहर बनकर टूटी है।
हर कोई इस वक्त दुख में डूबा हुआ है।
मधुरा जसराज के निधन को लेकर कई जानकारियां सामने आ रही हैं।
नहीं रहीं पंडित जसराज की पत्नी बुधवार यानी आज सुबह ही मधुरा जसराज ने अपने घर पर अंतिम सांस ली है।
बताया जा रहा है कि वो काफी समय से बीमार थीं और अब उम्र संबंधी समस्याओं के कारण 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है।
पंडित जसराज की पत्नी के निधन की खबर खुद उनकी बेटी दुर्गा जसराज ने दुनिया को दी है।
इतना ही नहीं अब कब उनका अंतिम संस्कार होगा और कब उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी जाएगी उसे लेकर भी परिवार ने डिटेल्स शेयर कर दी हैं।
आज कब और कहां होगा अंतिम संस्कार?
पंडित जसराज के परिवार के स्पोकपर्सन ने अब एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर अंतिम संस्कार की सभी डिटेल्स शेयर की हैं।
उन्होंने कहा कि मधुरा जसराज का पार्थिव शरीर उनके घर से आज दोपहर को ले जाया जाएगा।
उनके मुताबिक, पार्थिव शरीर को शिव-करण बिल्डिंग, फिशरीज यूनिवर्सिटी रोड, ऑफ यारी रोड, अंधेरी (पश्चिम) यानी उनके घर से दोपहर करीब 3:30 से 4:00 बजे के बीच ओशिवारा श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा।
वहीं, शाम 4:00 से 4:30 बजे के बीच मधुरा जसराज का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
शोक में डूबी इंडस्ट्री अब पंडित जसराज और उनकी पत्नी मधुरा जसराज के परिवार वाले, रिश्तेदार, करीबी और मनोरंजन जगत की तमाम हस्तियां अंतिम संस्कार में शामिल होंगी।
सभी मधुरा जसराज को अब श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति की दुआ मांगते हुए उनके काम को याद कर रहे हैं।
बता दें, मधुरा ने अपने पति पंडित जसराज को श्रद्धांजलि देने के लिए ‘संगीत मार्तंड पंडित जसराज’ (Sangeet Martand Pandit Jasraj) नाम की एक डॉक्यूमेंट्री बनाई थी।
ये डॉक्यूमेंट्री साल 2009 में आई थी।
Article Advertisement
India
Pandit Jasraj की पत्नी व मशहूर निर्माता का निधन, कब होगा अंतिम संस्कार?
Pandit Jasraj की पत्नी व मशहूर निर्माता का निधन, कब होगा अंतिम संस्कार? मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित जसराज की पत्नी मधुरा जसराज अब हमारे बीच नहीं रहीं। अब उनका अंतिम संस्कार कब होगा ये जानते हैं। Pandit Jasraj Wife Passed Away: मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित जसराज के निधन के बाद अब उनकी पत्नी ने भी इस दुन

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

India
गुजरात को 35 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, रेल और सड़क नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार

India
भारत की सैन्य शक्ति को बड़ा विस्तार: 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
