अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Darbhanga News: अलीनगर:पंचायत सरकार भवन बनने से लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधाअपीलार्थी की आपत्ति का करें निराकरणईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र और सुविधाओं को लेकर आयोग गंभीरभारत-नेपाल सीमा पर नेपाली नागरिक के पास से डेढ़ करोड़ रुपये की चरस बरामदBahraich News: सीमा पर 1.126 किलो चरस के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तारबिहार में दारोगा ही रोकेंगे वाहन, सिपाही नहींजामुन की इतनी बड़ी सजा, बिहार के बगहा में बच्चों को रस्सी से बांधकर धूप में रखाकिसानों को 86 कृषि यंत्रों पर 80% तक सब्सिडी, 236 करोड़ की योजना को मंजूरीबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 31 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचारसालोंभर काम की गारंटी के सवाल पर टीकाकर्मी संघ का प्रर्दशननेपाल हिंसा के बाद भारत-नेपाल सीमा पर बैठक: घोड़ासहन के झरौखर में एसएसबी, नेपाल एपीएफ और पुलिस ने की संयुक्त...Darbhanga News: अलीनगर:पंचायत सरकार भवन बनने से लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधाअपीलार्थी की आपत्ति का करें निराकरणईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र और सुविधाओं को लेकर आयोग गंभीरभारत-नेपाल सीमा पर नेपाली नागरिक के पास से डेढ़ करोड़ रुपये की चरस बरामदBahraich News: सीमा पर 1.126 किलो चरस के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तारबिहार में दारोगा ही रोकेंगे वाहन, सिपाही नहींजामुन की इतनी बड़ी सजा, बिहार के बगहा में बच्चों को रस्सी से बांधकर धूप में रखाकिसानों को 86 कृषि यंत्रों पर 80% तक सब्सिडी, 236 करोड़ की योजना को मंजूरीबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 31 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचारसालोंभर काम की गारंटी के सवाल पर टीकाकर्मी संघ का प्रर्दशननेपाल हिंसा के बाद भारत-नेपाल सीमा पर बैठक: घोड़ासहन के झरौखर में एसएसबी, नेपाल एपीएफ और पुलिस ने की संयुक्त...

Article Advertisement

boloindia.in
Border News

भारत के बॉर्डर पर पाकिस्तानियों के छलके आंसू, वतन लौटने को तैयार नहीं कोई

Published: 29/04/2025, 05:30:28 pm9 viewsSeemanchal Live

भारत के बॉर्डर पर पाकिस्तानियों के छलके आंसू, वतन लौटने को तैयार नहीं कोई पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सभी पाकिस्तानी वीजा रद्द कर दिए। भारत छोड़ते वक्त कई पाकिस्तानियों की आंखें नम हो गईं। जानिए कैसे 35 साल से भारत में रह रहे लोग वतन लौटने को मजबूर हो गए। Pakistanis Crying At India Border: श्री

भारत के बॉर्डर पर पाकिस्तानियों के छलके आंसू, वतन लौटने को तैयार नहीं कोई
भारत के बॉर्डर पर पाकिस्तानियों के छलके आंसू, वतन लौटने को तैयार नहीं कोई पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सभी पाकिस्तानी वीजा रद्द कर दिए। भारत छोड़ते वक्त कई पाकिस्तानियों की आंखें नम हो गईं। जानिए कैसे 35 साल से भारत में रह रहे लोग वतन लौटने को मजबूर हो गए। Pakistanis Crying At India Border: श्रीनगर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में के बाद से भारत ने सभी पाकिस्तानी वीजा रद्द कर दिए हैं। अब सभी पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने का आदेश दे दिया गया है। इस हमले में 27 लोगों की जान चली गई और 17 लोग घायल हो गए। मासूम लोगों की मौत से देश में आक्रोश है। ऐसे में भारत सरकार का रवैया पाक के खिलाफ सख्त हो गया है। भारत सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 26 अप्रैल से 29 अप्रैल तक हिंदुस्तान छोड़ने का निर्देश दिया। सरकार के इस फैसले से लोगों का हाल बुरा है। कोई सालों बाद अपने मायके में आया तो कोई अपने बच्चे के इलाज के लिए हिंदुस्तान आया। अब सरकार के इस फैसले के बाद किसी की मां बच्चे से बिछड़ रही है तो कोई 35 साल हिंदुस्तान में बिताने के बाद देश छोड़ने को मजबूर है। 35 साल बिताए इंडिया में अब पाक लौटने पर मजबूर ओडिशा के बोलांगीर में रहने वाली सारदा बाई को हिंदुस्तान में 35 साल हो गए हैं। उनकी शादी यहीं हुई और बच्चे भी। सारदा के बच्चे और पति हिंदुस्तानी हैं, लेकिन सारदा के पास पाकिस्तानी वीजा है। हालांकि उसके पास भारत का वोटर आईडी कार्ड है लेकिन फिर भी उसे हिंदुस्तान की नागरिकता नहीं मिली। अब सारदा भारत छोड़ने पर मजबूर हो रही है और अपने बच्चों से जुदा हो रही है।     मां से जुदा हो रहा बच्चा एक पाकिस्तानी लड़का जो भारत में अपने इलाज के लिए आया था और अपनी नानी से मिलने आया था उसे इलाज को अधूरे में छोड़कर देश छोड़कर जाना पड़ रहा है। रोते हुए बच्चा बोला कि उसकी अम्मी के पास हिंदुस्तानी वीजा है ऐसे में उन्हें हमारे साथ नहीं जाने दिया जा रहा। जिन लोगों ने गुनाह किया है सजा उन्हें मिले। हमें क्यों परेशान किया जा रहा है।   बेटियों के साथ नहीं जा पा रही मां इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की बता रही है कि वो हमारे पास 4 पासपोर्ट है जिनमें से 3 पाकिस्तानी है और एक इंडियन। लड़की ने बताया कि उसकी मां का पासपोर्ट हिंदुस्तानी है तो उन्हें पाकिस्तान नहीं जाने दिया जाएगा। लड़की का रो-रोकर बुरा हाल है। वो बिना मां के देश छोड़ने को तैयार नहीं है।   सना को बच्चों से किया जा रहा जुदा पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सरकार ने ऐलान किया कि सभी वीजा पर आए पाकिस्तानियों को 48 घंटे में वापस भेजा जाए. इसी के तहत सभी पाकिस्तानियों को वापस उनके मुल्क भेजा जा रहा है. लेकिन मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के मोहल्ला घोसियान निवासी सना इन दिनों मुश्किल हालात का सामना कर रही हैं।   दरअसल सना इंडियन हैं इसलिए उन्हें बच्चों के साथ पाकिस्तान नहीं भेजा रहा है। डेढ़ महीने पहले हुई शादी अब हो रही पाक वापसी इस महिला को पाक भेजा जा रहा है, उसने बताया कि डेढ़ महीने पहले ही उसकी हिंदुस्तान में शादी हुई है। उसकी इसमें क्या गलती है कि पहलगाम में अटैक हुआ। उसने डेढ़ महीने पहले ही दिल्ली के लड़के से शादी की थी,   अब उसे जबरन वापस पाकिस्तान भेजा जा रहा है और उसके पति से अलग किया जा रहा है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

boloindia

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read