भारत ने पाकिस्तान में गुरद्वारा ननकाना साहिब में तोड़फोड़ की कड़ी निंदा की, कड़ी कार्रवाई की मांग भारत ने पाकिस्तान में पवित्र ननकाना साहिब गुरद्वारे में तोड़फोड़ की शुक्रवार को कड़ी निन्दा की और पड़ोसी देश से वहां सिखों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने का आह्वान किया।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान में श्री गुरु नानक देव जी के जन्मस्थान पवित्र ननकाना साहिब में सिखों के साथ हिंसा हुई है।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, '' भारत इस पवित्र स्थान पर तोड़फोड़ और बेअदबी की हरकतों की कड़ी निंदा करता है।
इसने कहा, '' हम पाकिस्तान सरकार से सिखों की सुरक्षा एवं कल्याण सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने का आह्वान करते हैं।
मंत्रालय ने कहा, '' उन बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए जो इस पवित्र गुरद्वारे में बेअदबी में शामिल हैं और जिन्होंने अल्पसंख्यक सिखों पर हमला किया है।
मीडिया की खबरों के अनुसार गुरद्वारा ननकाना साहिब पर एक भीड़ ने हमला किया।
खबरों के अनुसार शुक्रवार को ननकाना साहिब के स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को सिख श्रद्धालुओं पर पथराव किया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रदर्शन का नेतृत्व मोहम्मद हसन के परिवार ने किया है, जिसने कथित तौर पर ननकाना शहर की रहने वाली सिख लड़की का अपहरण किया और उसका धर्मांतरण करा उससे निकाह कर लिया था।
ननकाना साहिब गुरुद्वारे ग्रंथी ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी का कुछ लोगों ने पहले बंदूक की नोक पर अगवा किया और फिर उसका जबरन निकाह कराया गया।
गुरुद्वारे को नुकसान पहुंचाने वालों की गिरफ्तारी की मांग वहीं लुधियाना में पंजाब के शाही इमाम, मौलाना हबीब-उर-रहमान सानी लुधियानवी ने पाकिस्तान में ननकाना साहिब में पथराव की घटना का विरोध करते हुए निंदा की है।
इसके अलावा लुधियानवी ने कड़ी कार्रवाई करने और गुरुद्वारा परिसर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वालों लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
उन्होंने हमले को दो समुदायों के बीच संघर्ष पैदा करने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा भी बताया क्योंकि करतारपुर गलियारे के खुलने के बाद दोनों तरफ संबंध सुधर रहे थे।
Source-HINDUSTAN
Article Advertisement
Crime
भारत ने पाकिस्तान में गुरद्वारा ननकाना साहिब में तोड़फोड़ की कड़ी निंदा की, कड़ी कार्रवाई की मांग
भारत ने पाकिस्तान में गुरद्वारा ननकाना साहिब में तोड़फोड़ की कड़ी निंदा की, कड़ी कार्रवाई की मांग भारत ने पाकिस्तान में पवित्र ननकाना साहिब गुरद्वारे में तोड़फोड़ की शुक्रवार को कड़ी निन्दा की और पड़ोसी देश से वहां सिखों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने का आह्वान किया। विदेश मंत्राल

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
