अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Maharajganj News: सोनौली बॉर्डर पर 10 किलोमीटर लंबा जाम, 1500 मालवाहक फंसेतुकाराम मुंढे के एक्शन का इफेक्ट पहुंचा बिहार! क्वालिटी फूड उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य सचिव के सख्त निर्देशBahraich News: सीमा पर 4.917 किलो अफीम के साथ चार गिरफ्तारबढ़ेगी सहरसा की हवाई कनेक्टिविटी, बिहार सरकार ने सौंपी 147 करोड़ की 12 एकड़ जमीन, जारी हुआ टेंडर324 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई, चार साइकिल भी जब्तजब शराब के नशे में पकड़े गए बिहार के मुखिया जी, दी ऐसी सफाई, सुनकर पकड़ लेंगे माथातिरहुत स्नातक MLC सीट पर फर्जी वोटरों को लेकर बवाल! जांच की मांग को लेकर RJD का चुनाव आयोग को ज्ञापनकल का मौसम 10 सितंबर: मुजफ्फरपुर, पटना और अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बारिश-आंधी और बिजली गिरने की आशंकाएसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर चाइनीज लहसुन पकड़ा: महराजगंज में 1296 किलो लहसुन बरामद, तस्करी के खिलाफ बड़ी क...छठ पर बिहार लौटने वालों के लिए जरूरी खबर, 10 सितंबर से शुरू होगी 9 नवंबर के टिकट की बुकिंग, ये जरूरी चीजें रखें तैयारबढ़नी में डीआईजी ने भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर बैठक: आगामी त्योहारों और कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चाMaharajganj News: सोनौली बॉर्डर पर 10 किलोमीटर लंबा जाम, 1500 मालवाहक फंसेतुकाराम मुंढे के एक्शन का इफेक्ट पहुंचा बिहार! क्वालिटी फूड उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य सचिव के सख्त निर्देशBahraich News: सीमा पर 4.917 किलो अफीम के साथ चार गिरफ्तारबढ़ेगी सहरसा की हवाई कनेक्टिविटी, बिहार सरकार ने सौंपी 147 करोड़ की 12 एकड़ जमीन, जारी हुआ टेंडर324 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई, चार साइकिल भी जब्तजब शराब के नशे में पकड़े गए बिहार के मुखिया जी, दी ऐसी सफाई, सुनकर पकड़ लेंगे माथातिरहुत स्नातक MLC सीट पर फर्जी वोटरों को लेकर बवाल! जांच की मांग को लेकर RJD का चुनाव आयोग को ज्ञापनकल का मौसम 10 सितंबर: मुजफ्फरपुर, पटना और अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बारिश-आंधी और बिजली गिरने की आशंकाएसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर चाइनीज लहसुन पकड़ा: महराजगंज में 1296 किलो लहसुन बरामद, तस्करी के खिलाफ बड़ी क...छठ पर बिहार लौटने वालों के लिए जरूरी खबर, 10 सितंबर से शुरू होगी 9 नवंबर के टिकट की बुकिंग, ये जरूरी चीजें रखें तैयारबढ़नी में डीआईजी ने भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर बैठक: आगामी त्योहारों और कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चा

Article Advertisement

Politics

पाकिस्तान की हाईजैक ट्रेन के बंधकों के वीडियो आए सामने, जानें कैसे हैं हालात?

पाकिस्तान की हाईजैक ट्रेन के बंधकों के वीडियो आए सामने, जानें कैसे हैं हालात? पाकिस्तान में हाईजैक हुई जाफर एक्सप्रेस से जुड़े नए वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो में बंधकों की हालत बेहद खराब नजर आ रही है। बलूच लिबरेशन आर्मी के कब्जे में अब भी 100 से ज्यादा यात्री हैं। Pakistan Train Hijack Latest Upd

पाकिस्तान की हाईजैक ट्रेन के बंधकों के वीडियो आए सामने, जानें कैसे हैं हालात?

Article Advertisement

पाकिस्तान की हाईजैक ट्रेन के बंधकों के वीडियो आए सामने, जानें कैसे हैं हालात? पाकिस्तान में हाईजैक हुई जाफर एक्सप्रेस से जुड़े नए वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो में बंधकों की हालत बेहद खराब नजर आ रही है। बलूच लिबरेशन आर्मी के कब्जे में अब भी 100 से ज्यादा यात्री हैं। Pakistan Train Hijack Latest Update: पाकिस्तान की हाईजैक हुई ट्रेन की खबर ने पूरी दुनिया में सनसनी मचा दी है। 500 यात्रियों से भरी जाफर एक्सप्रेस को बलूच लिबरेशन आर्मी ने 11 मार्च को हाईजैक कर लिया। ट्रेन हाईजैक हुए 24 घंटे से भी ज्यादा का समय हो गया है और अभी भी 100 से ज्यादा लोगों की जिंदगियां बलूच विद्रोहियों की कैद में हैं। वहीं कथित तौर पर 27 बलूच विद्रोहियों के मारे जाने की भी खबर आ रही है। इसी बीच रेस्क्यू ऑपरेशन में 104 लोगों के रिहा होने की खबरें सामने आ रही हैं।उनके वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें उनकी खराब हालत नजर आ रही है। महिलाओं और बच्चों को किया रिहा बलूच विद्रोहियों ने यात्रियों से भरी पाकिस्तानी ट्रेन जाफरा एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया था। अब रेस्क्यू ऑपरेशन में महिलाओं और बच्चों को रिहा किया जा रहा है। इसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें आप देख सकते हैं कि छोटे-छोटे बच्चे और महिलाएं पहाड़ी क्षेत्र में नजर आ रही हैं। सभी महिलाओं ने हिजाब पहना हुआ है, लेकिन उनके हाव-भाव से लग रहा है कि वो कितना ज्यादा परेशान हैं।     खराब है बंधकों की हालत हाईजैक ट्रेन से महिलाओं और बच्चों को रिहा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें बंधकों की खराब हालत देख पाकिस्तानी सरकार चिंता में पड़ गई होगी। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक महिला को बेहोशी की हालत में रेस्क्यू के दौरान हाथ-पैर पकड़कर ले जाया जा रहा है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बंधक किस हाल में हैं।   बुजुर्गों की मदद के लिए सामने आई आर्मी बंधकों को रिहा किया जा रहा है, खासतौर पर बूढ़े-बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को रिहा करने का रेस्क्यू जारी है। इस वीडियो में आर्मी के लोग एक बुजुर्ग महिला की मदद करते नजर आ रहे हैं। बीमार सी लग रही इस महिला के चेहरे पर डर और परेशानी साफ नजर आ रही है।     नकाबपोश विद्रोही भी आए सामने न सिर्फ बंधकों के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं बल्कि विद्रोहियों के भी वीडियो सामने आ रहे हैं। वो साफ तौर पर कहते नजर आ रहे हैं कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। ऐसे में कहीं न कहीं बंधकों में और पाकिस्तान सरकार में डर का माहौल है।   धमाका कर हाईजैक की थी ट्रेन बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तान की ट्रेन को हाईजैक करने से पहले पटरी पर धमाका कर पहले उसे नष्ट किया। इसके बाद उसे ट्रेन को पटरी से उतारा और सभी यात्रियों को बंधक बना लिया।   इसके वीडियो भी सामने आ रहे हैं जिसमें आसमान में धूंए का गूबार उड़ता नजर आ रहा है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read