हाथ में एके-47 और ग्रे कुर्ता पायजामा, पहलगाम के हमलावर की पहली फोटो आई सामने पहलगाम आतंकी हमले के बाद दहशतगर्द की फोटो सामने आई है।
जिसमें उसके हाथ में एके-47 बंदूक नजर आ रही है।
हालांकि इसमें दहशतगर्द का चेहरा नजर नहीं आ रहा है।
जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में शामिल हमलावर की पहली फोटो सामने आई है।
यह तस्वीर घटनास्थल की है।
जिसमें हमलावर हाथ में बंदूक थामे हुए है।
हालांकि यह फोटो पीछे से ली गई है।
ऐसे में आतंकी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है।
बता दें कि हमले के बाद से ही गृहमंत्री अमित शाह श्रीनगर पहुंचे हुए हैं।
आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
दूसरी ओर एनआईए की टीम भी श्रीनगर पहुंच गई हैं।
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज होगी बैठक फिलहाल आर्मी, सीआरपीएफ, एसओजी और जम्मू पुलिस ने पूरे इलाके को घेर रखा है।
आतंकियों की तलाश के लिए हेलीकॉप्टर और ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।
हालांकि एनआईए की टीम अभी हमले वाली जगह पर पहुंची हुई है।
गृहमंत्री अमित शाह के भी घटनास्थल पर पहुंचने की सूचना है।
इससे पहले उन्होंने श्रीनगर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।
हमले को लेकर आज पीएम मोदी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक होगी।
जिसमें गृहमंत्री, रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री और वित्तमंत्री शामिल होंगे।
विदेश दौरा बीच में छोड़ स्वदेश लौटे पीएम मोदी बता दें कि हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब दौरा बीच में छोड़कर सुबह ही स्वदेश लौटे हैं।
इसके बाद एयरपोर्ट पर ही पीएम को घटना के बारे में ब्रीफ किया गया।
इस दौरान अजीत डोभाल, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और विदेश सचिव मौजूद रहे।
इससे पहले देर रात पीएम मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बातचीत की थी।
वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हमले को लेकर गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बातचीत की।
दोनो नेताओं को गृहमंत्री ने पहलगाम के ताजा हालात पर जानकारी दी।
वहीं दोनों नेताओं ने भी गृहमंत्री को भरोसा दिलाया कि पूरा विपक्ष सरकार के साथ है।
Article Advertisement
World
हाथ में एके-47 और ग्रे कुर्ता पायजामा, पहलगाम के हमलावर की पहली फोटो आई सामने
हाथ में एके-47 और ग्रे कुर्ता पायजामा, पहलगाम के हमलावर की पहली फोटो आई सामने पहलगाम आतंकी हमले के बाद दहशतगर्द की फोटो सामने आई है। जिसमें उसके हाथ में एके-47 बंदूक नजर आ रही है। हालांकि इसमें दहशतगर्द का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में शामिल हमलावर की पहली फोटो सामने आ

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

World
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ी चिंता, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर नजर

World
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत अंतिम चरण में, दोनों देशों के बीच बढ़ी उम्मीद

World
ईरान ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, हमले की स्थिति में जवाब का दायरा बढ़ाने की तैयारी; दुनिया की नजरें तेल और सुरक्षा पर

Technology
भारत में AI नेटवर्क बनाने के लिए Tata Communications का बड़ा निवेश, 10 हजार किलोमीटर तक बिछेगी नई फाइबर नेटवर्क लाइन

Technology
AI की सुरक्षा पर बड़ा सवाल: Anthropic ने एक महीने से ज्यादा रोकी नए AI मॉडल की ट्रेनिंग
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15188 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8225 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6764 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6020 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5661 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5251 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15188 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8225 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6764 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6020 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5661 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5251 views
