आतंकी हमले के बाद एक्शन में सेना, आतंकियों के उड़ाए घर; क्या सच में BSF ने बॉर्डर के किसानों से ऐसा कहा?
Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश है।
हमले के खिलाफ देश भर में कैंडल मार्च और विरोध-प्रदर्शन के जरिए पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
भारतीय सेना भी एक्शन के मूड में है।
सुरक्षा बलों ने आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके घरों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया है।
सुरक्षा बलों की कार्रवाई में अब तक लश्कर-ए-तैयबा के छह आतंकियों के घरों को ध्वस्त किया गया है।
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने आतंकियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
इस हमले के बाद पीएम मोदी ने कहा था कि आतंकवादियों को चुन-चुनकर मारेंगे।
इसके बाद भारतीय सेना पूरी तरह एक्शन में है।
पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों और उसका सहयोग करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
घाटी में अब तक लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के 6 आतंकवादियों के घरों को ध्वस्त कर दिया गया है।
ताजा मामले में कुपवाड़ा जिले के नारिकूट कलारूस इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी कमांडर फारूक अहमद तड़वा का घर नष्ट कर दिया गया है।
फारूक अहमद तड़वा पाकिस्तान से अपनी आतंकी गतिविधियां संचालित कर रहा है।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पिछले तीन दिनों में सक्रिय आतंकी का यह छठा घर उड़ाया गया है।
इससे पहले लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के 5 आतंकियों के घरों को ध्वस्त कर दिया गया था।
अधिकारियों के मुताबिक, सबसे पहले शुक्रवार को आदिल हुसैन ठोकर उर्फ आदिल गोजरी का घर बम लगाकर उड़ाया गया।
आदिल 2018 में वैध तरीके से पाकिस्तान गया था और वहां आतंकी ट्रेनिंग लेने के बाद पिछले साल कश्मीर लौटा था।
उस पर पहलगाम हमले की साजिश रचने का आरोप है।
श्रीनगर में 63 आतंकवादी सहयोगियों के आवासों पर छापेमारी जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के मददगारों पर भी पुलिस और सेना ने धावा बोल दिया है।
इसी कड़ी में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों की सहायता करनेवालों के घरों पर छापा मारा गया।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया।
यह तलाशी अभियान उन ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGWs) और आतंकवादी सहयोगियों के घरों पर किया गया, जो प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों से जुड़े हैं और जिनके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने शनिवार को कहा कि उसने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGW) और आतंकवादी सहयोगियों के आवासों पर शहर भर में कई स्थानों पर व्यापक तलाशी ली और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत दर्ज मामलों की जांच को आगे बढ़ाया।
पंजाब के बॉर्डर इलाकों में खेत खाली करने का आदेश वहीं, पंजाब से लगते भारत-पाक बॉर्डर पर अलर्ट जारी है और बीएसएफ ने सुरक्षा और निगरानी कड़ी कर दी है।
पंजाब के अमृतसर, फिरोजपुर, गुरदासपुर, पठानकोट जिले पाकिस्तानी सीमा से लगते हैं।
इसी बीच अमृतसर के बॉर्डर से लगते गांव रोड़ां वाला के गुरुद्वारे से एलान किया गया कि जो किसान बॉर्डर फेंस के पार खेती करते हैं, उन्हें अगले दो दिनों में अपना काम निपटा लेना चाहिए।
किसानों ने दावा किया कि बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की तरफ से ये निर्देश दिया गया है।
हालांकि, अमृतसर की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने ऐसे किसी भी निर्देश से साफ इनकार किया है।
उपायुक्त साक्षी साहनी ने बीएसएफ के उच्च अधिकारियों से बातचीत के आधार पर स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह झूठ और भ्रामक सूचना है।
उन्होंने जनता से अपील की कि वो ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी सूचना के संबंध में सत्यापन केवल आधिकारिक सूत्रों से करें।
किसानों ने किया था ये दावा इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, किसानों ने बात करते हुए बताया था कि बीएसएफ ने कहा कि दो दिन बाद बॉर्डर के गेट नहीं खोले जाएंगे, इसलिए किसान जल्द से जल्द अपनी फसल काट लें।
रोड़ां वाला खुर्द गांव के सरपंच तरसेम सिंह ने खुद दावा किया कि बीएसएफ के निर्देश पर गांव में गुरुद्वारों से मुनादी करवाई गई है।
सरपंच तरसेम सिंह ने कहा, ‘जो भी किसान फेंस के पार खेती करते हैं, वे दो दिन के अंदर अपना काम खत्म कर लें।
हम BSF के साथ हैं और जो कुछ पहलगाम में हुआ, वह बेहद दुखद है।’ BSF ने क्विक रिएक्शन टीमों को किया सक्रिय पंजाब के पठानकोट से लेकर फाजिल्का तक 553 किलोमीटर लंबी सीमा पर सेना की गतिविधियां अचानक बढ़ गई हैं।
बीएसएफ के जवानों की ओर से बॉर्डर के साथ-साथ लगते गांव में गश्त बढ़ा दी गई है।
साथ ही घोषणा भी करवाई जा रही है कि गांव वालों को किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस और बीएसएफ के जवानों को सूचित करें।
गांव के लोगों को भी पूरी तरह से अलर्ट रहने की अपील की गई है।
बीएसएफ ने अपनी क्विक रिएक्शन टीमों को सक्रिय कर दिया है।
Article Advertisement
Border News
आतंकी हमले के बाद एक्शन में सेना, आतंकियों के उड़ाए घर; क्या सच में BSF ने बॉर्डर के किसानों से ऐसा कहा?
आतंकी हमले के बाद एक्शन में सेना, आतंकियों के उड़ाए घर; क्या सच में BSF ने बॉर्डर के किसानों से ऐसा कहा? Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश है। हमले के खिलाफ देश भर में कैंडल मार्च और विरोध-प्रदर्शन के जरिए पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Border News
अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Border News
भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी: SSB और नेपाल APF की अहम बैठक, तस्करी रोकने पर जोर

Border News
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, सीमांचल की नदियों पर बढ़ी निगरानी

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
