अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर खाद तस्करी के खिलाफ SSB की कार्रवाई: 52 बोरी यूरिया जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; चार साइकिल ...नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया नया नामबिहार का मशहूर ‘डॉक्टरों का स्कूल’, यहां पढ़े छात्र बने डॉक्टर, इंजीनियर और CO-BDO, कई सालों से रिकॉर्ड काय...बाइक की डिक्की में ले जा रहा था 2.80KG चरस: बेतिया में SSB ने दबोचा, इनरवा SSB की 47वीं वाहिनी की कार्रवाईभारत-नेपाल सीमा पर 14.40 क्विंटल चाइनीज लहसुन बरामद: झोपड़ी में 72 बोरियों में छिपाकर रखा था माल; तस्कर अंध...आधी आबादी बनाम खजाना खाली, 'वचन' पर मन में कसक और दिल में डर, किस दुविधा में सम्राट सरकार?बॉर्डर पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 2340KG यूरिया पकड़ी: नेपाल ले जा रहे दो तस्कर अरेस्ट, 7 साइकिल-1 बाइक मिली; ...बहराइच: भारत-नेपाल सीमा पर 60 लाख की अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तारBihar Flood : पुनपुन नदी का एक और बांध टूटा, 15 फीट चौड़ी दरार से कई इलाकों में घुसा पानीGround Report: बाढ़ राहत कैंप में नहीं मिला कोई डॉक्टर, एंबुलेंस का ड्राइवर भी गायब, प्रशासन के दावों की जम...Railways News: बिहार में बाढ़ से ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ा असर, कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आईं विलंब सेभारत-नेपाल सीमा पर खाद तस्करी के खिलाफ SSB की कार्रवाई: 52 बोरी यूरिया जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; चार साइकिल ...नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया नया नामबिहार का मशहूर ‘डॉक्टरों का स्कूल’, यहां पढ़े छात्र बने डॉक्टर, इंजीनियर और CO-BDO, कई सालों से रिकॉर्ड काय...बाइक की डिक्की में ले जा रहा था 2.80KG चरस: बेतिया में SSB ने दबोचा, इनरवा SSB की 47वीं वाहिनी की कार्रवाईभारत-नेपाल सीमा पर 14.40 क्विंटल चाइनीज लहसुन बरामद: झोपड़ी में 72 बोरियों में छिपाकर रखा था माल; तस्कर अंध...आधी आबादी बनाम खजाना खाली, 'वचन' पर मन में कसक और दिल में डर, किस दुविधा में सम्राट सरकार?बॉर्डर पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 2340KG यूरिया पकड़ी: नेपाल ले जा रहे दो तस्कर अरेस्ट, 7 साइकिल-1 बाइक मिली; ...बहराइच: भारत-नेपाल सीमा पर 60 लाख की अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तारBihar Flood : पुनपुन नदी का एक और बांध टूटा, 15 फीट चौड़ी दरार से कई इलाकों में घुसा पानीGround Report: बाढ़ राहत कैंप में नहीं मिला कोई डॉक्टर, एंबुलेंस का ड्राइवर भी गायब, प्रशासन के दावों की जम...Railways News: बिहार में बाढ़ से ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ा असर, कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आईं विलंब से

Article Advertisement

Politics

Operation Sindoor पर बोले RJD नेता मनोज झा – "भारतीय सेना का पराक्रम, पूरे देश का गौरव

Operation Sindoor पर बोले RJD नेता मनोज झा – "भारतीय सेना का पराक्रम, पूरे देश का गौरव" नई दिल्ली – 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर देश भर में उत्साह और गर्व की लहर है। आतंक के खिलाफ भारतीय सेना की इस निर्णायक कार्रवाई ने न केवल दुश्मनों को जवाब दिया है, बल्कि पूरे राष्ट्र को एकजुट कर दिया है। इस बीच, आरजेड

Operation Sindoor पर बोले RJD नेता मनोज झा – "भारतीय सेना का पराक्रम, पूरे देश का गौरव

Article Advertisement

Operation Sindoor पर बोले RJD नेता मनोज झा – "भारतीय सेना का पराक्रम, पूरे देश का गौरव" नई दिल्ली – 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर देश भर में उत्साह और गर्व की लहर है। आतंक के खिलाफ भारतीय सेना की इस निर्णायक कार्रवाई ने न केवल दुश्मनों को जवाब दिया है, बल्कि पूरे राष्ट्र को एकजुट कर दिया है। इस बीच, आरजेडी सांसद मनोज झा ने सेना के साहस और पराक्रम को सलाम करते हुए कहा कि "एक जिम्मेदार राष्ट्र के रूप में भारत ने अपने तिरंगे का मान और भी ऊँचा किया है। यह हमारी सेना की वीरता का क्षण है, और पूरा देश उनके साथ खड़ा है।" उन्होंने कहा, "सेना के शौर्य को बारंबार प्रणाम करता हूँ। पहलगाम हमले में जिन परिवारों ने अपनों को खोया, आज उनके आंसू कुछ पल के लिए जरूर थम जाएंगे।" मनोज झा ने यह भी कहा कि यह कार्रवाई यह दर्शाती है कि भारत केवल जवाब नहीं देता, बल्कि जिम्मेदारी से जवाब देता है , जहां आम नागरिकों को नुकसान न पहुँचे – यही सच्चे लोकतंत्र और मानवता का परिचय है। मृत्युंजय तिवारी का बयान – “जिसने सिंदूर छीना, उसे उसी भाषा में जवाब मिला” आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने भी भारतीय सेना की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा, "जिस तरह आतंकियों ने हमारी माताओं-बहनों का सिंदूर छीना था, भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए उसी भाषा में जवाब दिया है।" उन्होंने आगे कहा, "यह सिर्फ सैन्य अभियान नहीं, 140 करोड़ देशवासियों की भावना का उत्तर है। सेना ने जो किया है, उससे हर भारतवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।" सेना के साथ खड़ा है पूरा देश देशभर के राजनीतिक दल, आम नागरिक और तमाम संगठन एक स्वर में सेना की वीरता की सराहना कर रहे हैं। जैसा कि मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "हम अहिंसा के पुजारी हैं, लेकिन जो भारत माता के सिंदूर को मिटाने की कोशिश करेगा, उसे उसी की भाषा में जवाब मिलेगा। 'ऑपरेशन सिंदूर' उसका प्रमाण है।" आज पूरा देश सेना के साथ खड़ा है – एकता, शौर्य और राष्ट्रीय सम्मान की भावना के साथ। जय हिंद।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read