अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
पूर्णिया, अररिया और कटिहार में बाढ़ जैसी स्थिति: महानंदा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में चिंताबिहार में बाढ़ का बढ़ता संकट: 16 जिलों में जनजीवन प्रभावित, उफान पर गंगा-कोसी समेत कई नदियांनेपाल में विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, सीमांचल की नदियों पर बढ़ी निगरानी6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काममिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाईसीमा क्षेत्र में 23.5 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरारइंडो-नेपाल बार्डर पर यूरिया व विद्युत सामग्री के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तारSiddharthnagar News: सीमा पर 17 बोरी यूरिया के साथ दो तस्कर दबोचे गएआरक्षण को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने कही बड़ी बात, बोले- सबको मिलेगा रिजर्वेशन का लाभBahraich News: नेपाल सीमा पर लाखों की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तारक्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बातपूर्णिया, अररिया और कटिहार में बाढ़ जैसी स्थिति: महानंदा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में चिंताबिहार में बाढ़ का बढ़ता संकट: 16 जिलों में जनजीवन प्रभावित, उफान पर गंगा-कोसी समेत कई नदियांनेपाल में विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, सीमांचल की नदियों पर बढ़ी निगरानी6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काममिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाईसीमा क्षेत्र में 23.5 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरारइंडो-नेपाल बार्डर पर यूरिया व विद्युत सामग्री के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तारSiddharthnagar News: सीमा पर 17 बोरी यूरिया के साथ दो तस्कर दबोचे गएआरक्षण को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने कही बड़ी बात, बोले- सबको मिलेगा रिजर्वेशन का लाभBahraich News: नेपाल सीमा पर लाखों की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तारक्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

Article Advertisement

Crime

पूर्व CM बाबूलाल मरांडी के बेटे की हत्या करने वाले नक्सली का एनकाउंटर, ₹25 लाख का था इनाम

झारखंड पुलिस ने हजारीबाग जिले में चलाए गए ‘ ऑपरेशन चूना पत्थर ’ के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने CRPF की कोबरा बटालियन , राज्य पुलिस और इंटेलिजेंस यूनिट के संयुक्त अभियान में तीन हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों में सबसे बड़ा नाम सहदेव सोरेन का है

पूर्व CM बाबूलाल मरांडी के बेटे की हत्या करने वाले नक्सली का एनकाउंटर, ₹25 लाख का था इनाम

Article Advertisement

झारखंड पुलिस ने हजारीबाग जिले में चलाए गए ‘ ऑपरेशन चूना पत्थर ’ के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने CRPF की कोबरा बटालियन , राज्य पुलिस और इंटेलिजेंस यूनिट के संयुक्त अभियान में तीन हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों में सबसे बड़ा नाम सहदेव सोरेन का है, जो भाकपा (माओवादी) की केंद्रीय कमेटी का सदस्य और ₹1 करोड़ का इनामी था। सहदेव पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के बेटे की हत्या का आरोप था। इसके अलावा सुरक्षा बलों ने स्पेशल एरिया कमांडर रघुनाथ हेंब्रम (₹25 लाख) और जोनल कमेटी सदस्य बिरसेन गंझू (₹10 लाख) को भी इस मुठभेड़ में ढेर कर दिया। डीजीपी का बयान अनुराग गुप्ता (डीजीपी, झारखंड) ने प्रेस वार्ता कर बताया कि, “यह ऑपरेशन झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ कोबरा और इंटेलिजेंस यूनिट की साझा योजना का नतीजा है। हमें अपने जवानों पर गर्व है जिन्होंने नक्सलियों की रीढ़ तोड़ दी है।” उन्होंने कहा कि सहदेव सोरेन दर्जनों पुलिस जवानों की हत्या और 183 रायफल लूटने जैसे मामलों में भी वांछित था। नक्सलियों की घटती ताकत डीजीपी ने बताया कि जनवरी 2025 से अब तक 29 नक्सलियों को मार गिराया गया है , जिससे साफ है कि झारखंड से नक्सलवाद अब समाप्ति की ओर है। उन्होंने कहा कि चाईबासा के सारंडा क्षेत्र को छोड़कर बाकी इलाकों से नक्सली लगभग खत्म हो चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्री की प्रतिक्रिया अमित शाह ने भी सोशल मीडिया पर इस ऑपरेशन की सराहना की। उन्होंने कहा — “आज झारखंड के हजारीबाग में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। ₹1 करोड़ के इनामी कुख्यात नक्सली सहदेव सोरेन और दो अन्य इनामी नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है। यह नक्सलवाद मुक्त भारत की दिशा में अहम कदम है।”

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read