पैक्स चुनाव: अधिकांश पुराने चेहरे बरकरार रहे पहले चरण में मधेपुरा और कुमारखंड प्रखंड के लिए संपन्न हुए पैक्स चुनाव की मतगणना मंगलवार को देर शाम तक जारी रहा।
टीपी कॉलेज स्थित मतगणना केन्द्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।
प्राप्त चुनाव परिणाम में अधिकांश पुराने चेहरे ही पैक्स अध्यक्ष पद पर दोबारा निर्वाचित हुए हैं।
मतगणना मंगलवार की सुबह आठ बजे से शुरू हुई।
मतगणना को लेकर 12 टेबल लगाया गया है।
मतगणना के दौरान प्राप्त परिणाम में सदर प्रखंड के बालम-गढ़िया पैक्स से इन्द्रभूषण कुमार दोबारा अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए है।
खोपैती-तुनियाही में अविनाश आनंद, बराही में जयनारायण कुमार ने पैक्स अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करायी है।
धुरगांव से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष अखिलेश राय ने जीत हासिल की है।
तुलसीबाड़ी राजपुर मलिया से पैक्स अध्यक्ष के रूप में अनमोल कुमार, भेलवा से बेचन महतो, महेशुआ से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष दिलीप कुमार भारी मतों ने निर्वाचित घोषित किये गये।
भदौल-बुधमा पैक्स से पवन कुमार दास, सकरपुरा-बेतौना से विपीन बिहारी, मठाही से बालकिशोर यादव और माणिकपुर से अंजेश कुमार आनंद अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
सुखासन पैक्स से हेमंत कुमार सिंह अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए।
सभी चुने गये पैक्स अध्यक्ष व सदस्य को निर्वाची पदाधिकारी-सह बीडीओ आर्य गौतम ने जीत का प्रमाण पत्र दिया।
मालूम हो कि सदर प्रखंड के 16 पैक्स में अध्यक्ष पद को लेकर 52 और सदस्य पद के लिए 44 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में थे।
कुमारखंड प्रखंड के 17 पैक्सों के लिए चुनाव के बाद सिंहेश्वर मध्य विद्यालय स्थित मतगणना स्थल पर मतगणना का कार्य निर्धारित समय से शुरू हो गया।
पैक्स चुनाव में अधिकांश पुराने चेहरे अपनी सीट बचाने में सफल रहे।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुए मतगणना में सबसे पहले इसराइन कला पैक्स का परिणाम घोषित किया गया।
जहां से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने 200 वोट के अंतर से दिलीप कुमार को हराकर एक बार फिर सीट पर कब्जा जमाने में कामयाब रहे।
इसराइन बेला में निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर ने 725 वोटों से निकटतम प्रतिद्वंदी ओमप्रकाश झा को हराया।
कुमारखंड पैक्स से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष दिनेश कुमार ने राजेंद्र सिंह को 18 वोट से हराया।
बिशनपुर बाजार से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष विपिन कुमार ने पवन साह को 516 वोटों से हरा या।
पुरैनी से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी संजय यादव को 291 वोटों हराया।
रानीपट्टी सुखासन से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष पप्पू कुमार ने अमंद कुमार को 436 मत से पराजित किया।
टेंगराहा सिकियाहा पैक्स से बृज मोहन यादव ने 431 मत से रामकुमार को पराजित कर सीट बचाने में सफल रहे।
मंगरवारा से ओमप्रकाश कुमार, रहटा से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष अमलेश कुमार यादव, शिनपुर सुंदर से कंचन देवी और विशनपुर कोरलाही से सुनीता देवी अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुई।
पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद पर चुने गए प्रत्याशी को आरओ सह बीडीओ नवीन कुमार सिन्हा ने जीत का प्रमाण पत्र दिया।
एसडीएम वृंदा लाल और एसडीपीओ वशी अहमद मतगणना स्थल पर पहुंचकर मतगणना कार्य का जायजा लिया।
मतगणना के दौरान ऑब्जर्वर सुपौल के जिला कल्याण पदाधिकारी नंदकिशोर प्रसाद, एनडीसी रजनीश राय, जेई मनरेगा पीके प्रवीण, थानाध्यक्ष दीपक चंद्र दास सहित अन्य पदाधिकारी सक्रिय रहे।
Source -HINDUSTAN
Article Advertisement
Bihar
पैक्स चुनाव: अधिकांश पुराने चेहरे बरकरार रहे
पैक्स चुनाव: अधिकांश पुराने चेहरे बरकरार रहे पहले चरण में मधेपुरा और कुमारखंड प्रखंड के लिए संपन्न हुए पैक्स चुनाव की मतगणना मंगलवार को देर शाम तक जारी रहा। टीपी कॉलेज स्थित मतगणना केन्द्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। प्राप्त चुनाव परिणाम में अधिकांश पुराने चेहरे ही पैक्स अध्यक्ष पद पर दोब

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Bihar
बिहार में बाढ़ से मिलेगी स्थायी राहत? गंगा, कोसी और गंडक को लेकर सरकार ने बनाया बड़ा प्लान

Bihar
भागलपुर में जमीन के अंदर दफन मिला शव, 24 घंटे बाद भी पहचान नहीं; CCTV खंगाल रही पुलिस

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Seemanchal
कटिहार में फिर बारिश का अलर्ट, धान की फसल को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
