एनआरसी बिल के समर्थन में एबीवीपी एनआरसी और कैब बिल के समर्थन में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए।
बिल के समर्थन में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शहर के कॉलेज चौक से कर्पूरी चौक तक रैली निकाली।
कर्पूरी चौक पर आयोजित नुक्कड़ सभा में वक्ताओं ने कहा कि एनआरसी बिल देश के किसी भी नागरिक के विरोध में नहीं है।
एनआरसी बिल को लेकर देश में एक साजिश के तहत भ्रम फैलाया जा रहा है।
एनआरसी बिल के समर्थन में निकाली गयी रैली में बुद्धिजीवी वर्ग के लोग भी शामिल हुए।
एबीवीपी कार्यकर्ता दोपहर के वक्त कॉलेज चौक के पास जमा हुए।
वहां से रैली की शक्ल में बाजार होते हुए कर्पूरी चौक पहुंचे।
वहां पहुंच कर रैली नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गयी।
बीएनएमयू के सीनेट सदस्य सह एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रंजन यादव यादव ने कहा कि एनआसी और कैब बिल को लेकर एक सोची समझी साजिश के तहत भ्रम फैलाया जा रहा है।
समाज के लोगों को गुमराह कर जगह- जगह उपद्रव कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों की राजनीतिक जमीन खिसक गयी है अब वे युवा शक्ति का दुरुपयोग कर नए सिरे से अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करने का कुचक्र कर रहे हैं।
उन्होंने उम्मीद जतायी कि लोगों की साजिश बेनकाब होने लगी है।
एबीवीपी के जिला संयोजक शशि कुमार यादव ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल का विद्यार्थी परिषद समर्थन करता है।
उन्होंने कहा कि एनआरसी बिल पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बंगलादेश में धार्मिक पहचान के आधार पर उत्पीड़न का शिकार हुए अल्पसंख्यकों की पीड़ा को समाप्त करेगा।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदेश में रहने वाले हिन्दुस्तान के आमनागरिक को बिल से किसी भी तरह डरने की जरूरत नहीं है।
नगर मंत्री आमोद आनंद व नगर सह मंत्री सौरभ यादव ने कहा कि कुछ लोग कैब को लेकर समाज में भ्रम फैलाकर अपनी रोटी सेंकने में लगे हैं।
लोगों में यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि कैब लागू हो अमुक लोगों की नागरिकता समाप्त हो जाएगी।
जबकि वास्तव में ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीतीश यादव, ऋषभ कुमार व राजू सनातन ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल से बंगलादेश, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से आए हुए अल्पसंख्यक शरणार्थियों को नागरिकता मिल सकेगी।
लेकिन कुछ लोग समाज को गुमराह करने में लगे हुए हैं।
मौके पर दिलीप कुमार दिल, राजू कुमार, न्यूटन कुमार, रितिक कुमार, मनीष, अमित, विश्वजीत, पीयूष सागर, कुमार अभिनव, पिंटू यादव, संतोष कुमार राज, पिं्रस कुमार, चंदन कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विचार व्यक्त किये।
Source-HINDUSTAN
Article Advertisement
Bihar
एनआरसी बिल के समर्थन में एबीवीपी
एनआरसी बिल के समर्थन में एबीवीपी एनआरसी और कैब बिल के समर्थन में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। बिल के समर्थन में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शहर के कॉलेज चौक से कर्पूरी चौक तक रैली निकाली। कर्पूरी चौक पर आयोजित नुक्कड़ सभा में वक्ताओं ने कहा कि एनआरसी बिल देश के किसी

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Bihar
बिहार में बाढ़ से मिलेगी स्थायी राहत? गंगा, कोसी और गंडक को लेकर सरकार ने बनाया बड़ा प्लान

Bihar
भागलपुर में जमीन के अंदर दफन मिला शव, 24 घंटे बाद भी पहचान नहीं; CCTV खंगाल रही पुलिस

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Seemanchal
कटिहार में फिर बारिश का अलर्ट, धान की फसल को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
