NPS में बदल गए ये नियम, आपका है अकाउंट तो इस खबर को जरूर पढ़ लें अगर नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) में आपका अकाउंट है तो यह खबर आपके काम की है।
इस स्कीम में चार्ज से जुड़े कुछ नियम बदल गए हैं।
जानें, इन नियमों में क्या बदलाव हुआ है।
नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) में पॉइंट ऑफ प्रेजेंस (PoP) से जुड़े चार्ज स्ट्रक्चर में बदलाव किया गया है।
यह बदलाव पेंशन फंड रेग्युलेटरी एंड डेवलेपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने किए हैं।
दरअसल, PFRDA का काम NPS को रेग्युलेट करना है।
PFRDA ने चार्ज स्ट्रक्चर से जुड़े जिन नियमों को बदला है, उसके लिए सर्कुलर भी जारी कर दिया गया है।
जानें, क्या है PoP कस्टमर के लिए NPS अकाउंट खुलवाने और उसे ऑपरेट करने में आसानी हो, इसकी जिम्मेदारी PoP पर होती है।
इनकी नियुक्ति PFRDA की ओर से होती है।
PoP का एक पूरा ब्रांच नेटवर्क होता है, जिसे PoP-SP कहते हैं।
PoP-SP ऐसा पहला पॉइंट होता है जिसके जरिए कस्टमर और NPS आपस में कॉन्टेक्ट कर सकते हैं।
कस्टमर को सर्विस देने के बदले PoP कुछ फीस लेते हैं।
चार्ज की तय हुई लिमिट सर्विस प्रोवाइडर जो फीस लेंगे, बदलाव उसी में किया गया है।
दरअसल, पहले PoP जो चार्ज लेते थे, उसकी कोई लिमिट नहीं होती थी।
इसके लिए कस्टमर PoP के पास मोलभाव करते थे।
अब इस फीस की मिनिमम और मैक्सिमम लिमिट तय कर दी गई है।
हालांकि कस्टमर पहले की तरह मोलभाव कर सकेंगे।
बदल गए ये नियम अगर कोई शख्स NPS में शुरुआती रजिस्ट्रेशन कराता है तो उसे PoP को 200 से 400 रुपये तक देने होंगे।
शुरुआती कंट्रीब्यूशन पर 0.50 फीसदी तक चार्ज देना होगा।
हालांकि यह चार्ज 30 रुपये से 25 हजार रुपये के बीच में रहेगा।
सभी नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन पर चार्ज 30 रुपये हैं जो फिक्स रहेंगे।
क्या है NPS यह एक टैक्स सेविंग स्कीम है।
इसमें आप कुछ रकम इन्वेस्ट करते हैं।
60 साल की उम्र पूरी होने के बाद आपको इन्वेस्ट रकम का एक हिस्सा मिल जाता है और दूसरे हिस्से से आपको पेंशन मिलनी शुरू हो जाती है।
लगभग सभी बैंक NPS की सुविधा देते हैं।
रिटायर होने या 60 साल की उम्र के बाद इस रकम में से आपको बीमा कंपनियों से एन्युटी खरीदनी होती है और इसी से आपको पेंशन मिलती है।
इस स्कीम में शामिल होने की उम्र 18 से 60 साल के बीच है।
Article Advertisement
India
NPS में बदल गए ये नियम, आपका है अकाउंट तो इस खबर को जरूर पढ़ लें
NPS में बदल गए ये नियम, आपका है अकाउंट तो इस खबर को जरूर पढ़ लें अगर नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) में आपका अकाउंट है तो यह खबर आपके काम की है। इस स्कीम में चार्ज से जुड़े कुछ नियम बदल गए हैं। जानें, इन नियमों में क्या बदलाव हुआ है। नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) में पॉइंट ऑफ प्रेजेंस (PoP) से जुड़े चार्ज स्ट्रक

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

India
गुजरात को 35 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, रेल और सड़क नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार

India
भारत की सैन्य शक्ति को बड़ा विस्तार: 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
