अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार इतिहास परिषद के सम्मेलन में जुटेंगे इतिहासकारबिहार में एक और जमुई जैसा कांड... किशनगंज में युवती से बदसलूकीभारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी: ह्यूमन ट्रेफिकिंग व नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने को...बिहार विधान परिषद चुनाव में प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, उम्मीदवार बनने के 24 घंटे में प्रत्याशी ने छोड़ी जन...शोक से समृद्धि की ओर! कोसी के दोनों तटबंधों पर बनेगा 354 KM फोरलेन, एक्सप्रेसवे से सीधी कनेक्टिविटी'लुच्चा-लफंगा'... बिहार में लड़कियों से छेड़छाड़ पर आक्रोश के बीच जातीय बयानबाजी, मंत्री की यादव समाज पर वि...'उस लड़के ने मेरी बेटी का साथ...', जमुई कांड में पीड़िता की मां का बयानBihar News: बिहार में नहीं थम रहा छेड़खानी का सिलसिला, जमुई के बाद किशनगंज का वीडियो वायरलबिहार के मौसम वैज्ञानिक पॉलिटिशियन! मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर किसने दिया ज्ञान?Prashant Kishor News: बिहार के बाद दिल्ली में जन सुराज की एंट्री, 2027 MCD चुनाव से शुरू होगा सियासी सफरबिहार में सीमांचल-कोसी की सियासत पर भाजपा की नजर, मैदान में उतरे अनंत नारायण; ओवैसी फैक्‍टर पर भी नजरबिहार इतिहास परिषद के सम्मेलन में जुटेंगे इतिहासकारबिहार में एक और जमुई जैसा कांड... किशनगंज में युवती से बदसलूकीभारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी: ह्यूमन ट्रेफिकिंग व नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने को...बिहार विधान परिषद चुनाव में प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, उम्मीदवार बनने के 24 घंटे में प्रत्याशी ने छोड़ी जन...शोक से समृद्धि की ओर! कोसी के दोनों तटबंधों पर बनेगा 354 KM फोरलेन, एक्सप्रेसवे से सीधी कनेक्टिविटी'लुच्चा-लफंगा'... बिहार में लड़कियों से छेड़छाड़ पर आक्रोश के बीच जातीय बयानबाजी, मंत्री की यादव समाज पर वि...'उस लड़के ने मेरी बेटी का साथ...', जमुई कांड में पीड़िता की मां का बयानBihar News: बिहार में नहीं थम रहा छेड़खानी का सिलसिला, जमुई के बाद किशनगंज का वीडियो वायरलबिहार के मौसम वैज्ञानिक पॉलिटिशियन! मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर किसने दिया ज्ञान?Prashant Kishor News: बिहार के बाद दिल्ली में जन सुराज की एंट्री, 2027 MCD चुनाव से शुरू होगा सियासी सफरबिहार में सीमांचल-कोसी की सियासत पर भाजपा की नजर, मैदान में उतरे अनंत नारायण; ओवैसी फैक्‍टर पर भी नजर

Article Advertisement

Politics

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कोरोना का टीका नहीं आने तक जांच गति बरकरार रखने का निर्देश दिया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कोरोना का टीका नहीं आने तक जांच गति बरकरार रखने का निर्देश दिया.   उन्होंने कोरोना के टीकाकरण में स्वास्थकर्मियों के इस तरह समायोजित करने के भी निर्देश दिए जिससे अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नही हों. मुख्यमंत्री

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कोरोना का टीका नहीं आने तक जांच गति बरकरार रखने का निर्देश दिया

Article Advertisement

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कोरोना का टीका नहीं आने तक जांच गति बरकरार रखने का निर्देश दिया.   उन्होंने कोरोना के टीकाकरण में स्वास्थकर्मियों के इस तरह समायोजित करने के भी निर्देश दिए जिससे अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नही हों. मुख्यमंत्री स्वास्थ्य विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में गांव-गांव तक लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जरूरी काम किए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, अनुमंडल और जिला अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाए तथा विस्तार की योजनाओं को गति दी जाए. उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए बेहतर कार्य किए गए हैं. बड़ी संख्या में जांच होने से संक्रमण के फैलाव को रोकने में काफी मदद मिली है. उन्होंने कहा कि जब तक कोरोना टीका नहीं आ जाए, तब तक कोरोना संक्रमण की जांच इसी रफ्तार से बरकरार रखें. उन्होंने टीकारण के लिए उचित भंडारण की व्यवस्था रखने का निर्देश देते हुए कहा कि टीकाकरण कार्य में स्वास्थ्यकर्मियों का समायोजन इस प्रकार किया जाए कि अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित नहीं हों. उन्होंने कहा कि, "स्वास्थ्य सेवाओं में कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता से प्रतिदिन इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या काफी बढ़ी है. लोगों को मुफ्त में दवाई दी जा रही है. गांव-गांव तक लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर जरूरी काम किए जा रहे हैं."  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read