अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
'रॉकी सिंह-रविलाल', बिहार में क्या-क्या हैं तस्करों के सीक्रेट कोडवर्ड, चखना की बोरी में छिपा था माल...Bihar Tender Investigation: बिहार में बड़े सरकारी ठेकों की खुलेगी फाइल, 5 करोड़ से ज्यादा के टेंडरों का होग...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 29 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारBihar Flood: बेतिया में दो जगह टूटा चंपारण तटबंध टूटने से अफरा-तफरी, गांवों में घुसा गंडक का पानी, NDRF तैन...कौन हैं पटना के ADM रवींद्र कुमार दिवाकर, जो टीचर से अफसर बनते ही खड़ी कर दी करोड़ों की संपत्तिभारत-नेपाल सीमा पर चौदह मवेशी बरामदBihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू, घटेगी बारिश और बढ़ेगी गर्मी, जानें 5 अक्टूबर तक कैसा रहेगा म...Maharajganj News: तिनाऊ नदी में डूबे नेपाली व्यक्ति की तलाश जारीगंडक नदी की बाढ़ से बिहार के 4 जिलों में तबाही, चंपारण तटबंध टूटा, बगहा शहर में घुसा पानीSiddharthnagar News: पिस्टल लेकर नेपाल जा रहे गोंडा के दो युवक बॉर्डर पर दबोचे गए252 लीटर शराब बरामद, तीन किशोर हिरासत में'रॉकी सिंह-रविलाल', बिहार में क्या-क्या हैं तस्करों के सीक्रेट कोडवर्ड, चखना की बोरी में छिपा था माल...Bihar Tender Investigation: बिहार में बड़े सरकारी ठेकों की खुलेगी फाइल, 5 करोड़ से ज्यादा के टेंडरों का होग...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 29 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारBihar Flood: बेतिया में दो जगह टूटा चंपारण तटबंध टूटने से अफरा-तफरी, गांवों में घुसा गंडक का पानी, NDRF तैन...कौन हैं पटना के ADM रवींद्र कुमार दिवाकर, जो टीचर से अफसर बनते ही खड़ी कर दी करोड़ों की संपत्तिभारत-नेपाल सीमा पर चौदह मवेशी बरामदBihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू, घटेगी बारिश और बढ़ेगी गर्मी, जानें 5 अक्टूबर तक कैसा रहेगा म...Maharajganj News: तिनाऊ नदी में डूबे नेपाली व्यक्ति की तलाश जारीगंडक नदी की बाढ़ से बिहार के 4 जिलों में तबाही, चंपारण तटबंध टूटा, बगहा शहर में घुसा पानीSiddharthnagar News: पिस्टल लेकर नेपाल जा रहे गोंडा के दो युवक बॉर्डर पर दबोचे गए252 लीटर शराब बरामद, तीन किशोर हिरासत में

Article Advertisement

Politics

निर्भया को न्याय: दोषियों की परिजनों से अंतिम मुलाकात 20 को, आखिरी इच्छा जानने की प्रक्रिया शुरू

निर्भया को न्याय: दोषियों की परिजनों से अंतिम मुलाकात 20 को, आखिरी इच्छा जानने की प्रक्रिया शुरू निर्भया के चारों दोषियों को 22 जनवरी को तिहाड़ जेल में फांसी दी जाएगी। तिहाड़ जेल प्रशासन दोषियों की उनके परिजनों से आखिरी मुलाकात की तारीख तय करने की प्रक्रिया में है। जेल सूत्रों का कहना है कि संभवत चारो

निर्भया को न्याय: दोषियों की परिजनों से अंतिम मुलाकात 20 को, आखिरी इच्छा जानने की प्रक्रिया शुरू

Article Advertisement

निर्भया को न्याय: दोषियों की परिजनों से अंतिम मुलाकात 20 को, आखिरी इच्छा जानने की प्रक्रिया शुरू निर्भया के चारों दोषियों को 22 जनवरी को तिहाड़ जेल में फांसी दी जाएगी। तिहाड़ जेल प्रशासन दोषियों की उनके परिजनों से आखिरी मुलाकात की तारीख तय करने की प्रक्रिया में है। जेल सूत्रों का कहना है कि संभवत चारों दोषी आखिरी बार 20 जनवरी को अपने परिजनों से मिल सकेंगे। सप्ताह में दो बार होती है मुलाकात : अमूमन सप्ताह में दो बार ही परिजन जेल में बंद कैदियों से मिल सकते हैं। शनिवार और रविवार को कैदियों से मुलाकात नहीं कराई जाती है। इस कारण कैदियों से मुलाकात सोमवार से शुक्रवार तक ही की जा सकती है। इसी क्रम में पिछले काफी समय से परिजन चारों दोषियों से मिलते रहे हैं। चूंकि दोषी अक्षय के परिजन दूर रहते हैं। लिहाजा उनका आना-जाना कम होता है। वहीं, बीते सप्ताह ही अक्षय और मुकेश के परिजन इनसे मिलने आए थे। इस दौरान दोनों ही दोषी अपने परिजनों से लिपटकर रो पड़े। छह सीसीटीवी से नजर रखी जा रही : चारों दोषियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। एहतियातन इन्हें छह सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा गया है। इनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इनकी किसके साथ ज्यादा बातचीत हो रही है और क्या बात हो रही है, इस पर पूरी नजर रखी जा रही है। 24 घंटे में दो बार हेल्थ चेकअप : डीजी तिहाड़ ने बताया कि फांसी के लिए जेल मैन्युअल के हिसाब से पूरी तैयारी की जा रही है। जैसे चारों दोषियों का हर 24 घंटे के अंतराल पर दो बार नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। चारों पर हर पल नजर रखी जा रही है। इनके व्यवहार, बातचीत और सोचने -समझने के तौर-तरीकों पर भी जेल अधिकारी नजर बनाए हुए हैं। खासतौर से स्वास्थ्य को लेकर किए जाने वाले एहतियात पूरी तरह से बरते जा रहे हैं। दरअसल, तिहाड़ प्रशासन अपने स्तर पर परिसर में स्वास्थ्य जांच कराता है। इसके अलावा बाहर भी सरकारी अस्पताल में जांच कराता है। जेल नंबर तीन में फांसी दी जाएगी : तिहाड़ की जेल नंबर-तीन में निर्भया के चारों दोषियों को फांसी देने की तैयारी की जा रही है, वहां संसद हमले के दोषी आतंकवादी अफजल गुरु को भी रखा गया था। फांसी कोठी से लगते हुए ही 16 हाई रिस्क सेल हैं। इन्हीं में से एक में अफजल को रखा गया था। इसी से लगती करीब 50 स्क्वायर मीटर जगह में फांसी की कोठी बनाई गई है। इसके गेट पर हरदम ताला लगा रहता है। फांसी कोठी के गेट से अंदर घुसते ही बाईं तरफ फांसी का तख्ता है। यहां फांसी देने वाले प्लेटफॉर्म के नीचे एक बेसमेंट बनाया गया है। बेसमेंट में जाने के लिए करीब 20 सीढ़ियां हैं। इनसे नीचे उतरकर फांसी पर लटकाए गए कैदी को बाहर निकाला जाता है। 07 साल लंबे इंतजार के बाद फांसी की तारीख तय हुई। 22 जनवरी को चारों गुनहगारों को फांसी दी जाएगी। 10 दिन में तीन बार लटकाने का ट्रायल : निर्भया के दोषियों को फांसी देने के लिए चार तख्ती दो जगहों पर तैयार की गई हैं,जिसका अब तक तीन-तीन बार ट्रायल भी हो चुका है। तिहाड़ प्रशासन ने दोषियों के वजन से थोड़ा ज्यादा भार वाला बालू का बोरा तैयार कराया था। खास बात है कि तीनों ट्रायल पिछले दस दिनों में किए गए हंै। बक्सर में बना फंदा इस्तेमाल करेंगे : डीजी तिहाड़ संदीप गोयल का कहना है कि बक्सर जेल से जो फंदा मंगाया गया था, वह भी हमारे पास है। जिसका अंतिम ट्रायल में इस्तेमाल किया गया। अब सीधे तय तारीख को यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जल्लाद से भी तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने फांसी की तैयारियों को लेकर बात कर ली है। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read