New Delhi Stampede के बाद रेलमंत्री का बड़ा ऐलान, महाकुंभ के लिए चलेंगी 4 स्पेशल ट्रेन, उच्चस्तरीय जांच के आदेश Ashwini Vaishnaw Railway Minister statement New Delhi Stampade: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात भारी भीड़ के कारण हुई भगदड़ के बाद रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ा ऐलान किया।
उन्होंने कहा कि महाकुंभ के लिए दिल्ली से 4 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।
Ashwini Vaishnaw Railway Minister statement New Delhi Stampade: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद हालात नियंत्रण में हैं।
दिल्ली पुलिस और रेलवे पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
अचानक भारी भीड़ को देखते हुए महाकुंभ के लिए दिल्ली से प्रयागराज के लिए 4 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
यह कहना है रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव का।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद रेलमंत्री ने रात करीब 11 बजकर 36 मिनट पर ट्वीट कर ये जानकारी दी।
वहीं, एलएनजेपी अस्पताल के मुख्य कैजुअल्टी चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई इस घटना में 3 बच्चों समेत 17 लोगों की मौत हो गई है जबकि 25 अन्य घायल हैं।
क्या बोले रेल मंत्री?
इस घटना पर केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हालात काबू में है।
दिल्ली पुलिस और आरपीएफ घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।
घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।
वहीं भीड़ पर काबू पाने के लिए स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही हैं।
जानकारी के मुताबिक अश्विन वैष्णव कुछ ही देर में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे।
वहीं अस्पताल जाकर वह घायलों से भी मुलाकात कर सकते हैं।
उच्चस्तरीय जांच के आदेश रेल मंत्री ने अश्विनी वैष्णव ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
यात्रियों के लिए चार विशेष ट्रेनें चलाई गई हैं।
कुछ और विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की जा रही है।
दिल्ली के उपराज्यपाल क्या बोले?
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इस घटना को लेकर कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्था और भगदड़ के कारण जान-माल के नुकसान और घायल होने की दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद घटना हुई है।
इस त्रासदी के पीड़ितों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।
मैंने मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त से बात की है और उन्हें स्थिति को संबोधित करने और उसका समाधान करने के लिए कहा है।
मुख्य सचिव को डीडीएमए उपायों को लागू करने और राहत कर्मियों को तैनात करने के लिए कहा गया है।
सभी अस्पताल संबंधित आपात स्थितियों से निपटने के लिए तैयार हैं।
मैंने मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त को घटनास्थल पर रहने और राहत उपायों को नियंत्रित करने का निर्देश दिया है।
मैं लगातार ऑपरेशन की निगरानी कर रहा हूं।
2 ट्रेनों के रद्द होने की घोषणा के बार बेकाबू हुई भीड़ सूत्रों के मुताबिक, प्रयागराज जाने वाली दो ट्रेनों के रद्द होने के कारण स्टेशन पर भारी भीड़ जमा हो गई थी।
अचानक हुई ट्रेन कैंसिलेशन की घोषणा के बाद यात्री घबरा गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ की स्थिति बन गई।
भगदड़ में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है, जिन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधा दी जा रही है।
हालांकि, रेलवे डीसीपी ने अभी तक 15 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।
रेलवे स्टेशन पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
4 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्य जारी है।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से शांत रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
Article Advertisement
Politics
New Delhi Stampede के बाद रेलमंत्री का बड़ा ऐलान, महाकुंभ के लिए चलेंगी 4 स्पेशल ट्रेन, उच्चस्तरीय जांच के आदेश
New Delhi Stampede के बाद रेलमंत्री का बड़ा ऐलान, महाकुंभ के लिए चलेंगी 4 स्पेशल ट्रेन, उच्चस्तरीय जांच के आदेश Ashwini Vaishnaw Railway Minister statement New Delhi Stampade: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात भारी भीड़ के कारण हुई भगदड़ के बाद रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ा ऐलान किया। उन्हो

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
