New Delhi Stampede: 18 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन?
रेलवे ने कर दिया था भगदड़ से इनकार New Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन है?
हादसे ने रेलवे और पुलिस के इंतजामों की पोल खोल कर रख दी है।
महाकुंभ के लिए स्पेशल ट्रेनें दौड़ाने का दावा फुस्स साबित कर दिया है।
New Delhi Railway Station Stampede Reason: देश की राजधानी दिल्ली में रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच जाती है।
एक दूसरे के नीचे दबने से 18 लोग मारे जाते हैं।
महिलाएं और बच्चे दम तोड़ देते हैं।
रेल मंत्री ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए, लेकिन इस हादसे और 18 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन है?
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लोगों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा किया गया, लेकिन जब महाकुंभ में जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर लोगों की भीड़ बढ़ी तो सभी सुरक्षा इंतजामों की पोल खुल गई।
महाकुंभ के लिए स्पेशल और ज्यादा ट्रेनें दौड़ाने के दावे भी बेमानी हो गए।
भीड़ को कंट्रोल करने के लिए न कोई इंतजाम दिखे और न ही कोई सुरक्षा नजर आई।
रेलवे अधिकारी हादसे को भगदड़ मानने तक से बचते नजर आए, जबकि लोगों ने हादसे के लिए रेलवे और दिल्ली पुलिस की बदइंतजामी का जिम्मेदार ठहराया है।
रेलवे बचता रहा हादसे को भगदड़ मानने से हादसे के बाद दिल्ली पुलिस और रेलवे अधिकारी हरकत में आए, लेकिन वे हादसे को भगदड़ मानने से इनकार करते रहे।
नॉर्दन रेलवे के CPRO (चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर) ने भगदड़ मचने की बात से साफ इनकार कर दिया।
उन्होंने कहा कि भगदड़ नहीं मची है, सिर्फ अफवाह फैलाई गई है।
रेलवे के PRO दिलीप कुमार बोले कि रेलवे स्टेशन पर भीड़ ज्यादा होने की सूचना मिली थी।
किसी तरह की भगदड़ या किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
RPF के जवान और मेडिकल टीम मौके पर है।
प्रयागराज जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर ज्यादा भीड़ जुट गई है।
सभी लोगों के प्रयागराज जाने का प्रबंध किया जाएगा।
ट्रेन कम हैं और लोग ज्यादा हैं, लेकिन सभी लोगों को प्रयागराज जाने का मौका देंगे।
इस बीच LG वीके सक्सेना ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त कर दी।
LNJP अस्पताल में 17 मौत होने की पुष्टि कर दी और रेलवे अधिकारियों की पोल खुल गई कि किस तरह वे हादसे को भगदड़ मानने से इनकार करते रहे और हादसे का सच छिपाते रहे।
Article Advertisement
Politics
New Delhi Stampede: 18 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? रेलवे ने कर दिया था भगदड़ से इनकार
New Delhi Stampede: 18 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? रेलवे ने कर दिया था भगदड़ से इनकार New Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन है? हादसे ने रेलवे और पुलिस के इंतजामों की पोल खोल कर रख दी है। महाकुंभ के लिए स्पेशल ट्रेनें दौड़ाने का

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
