अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
अररिया में नौकरी का मौका: 26 और 28 सितंबर को दो जॉब कैंप, 80 पदों पर भर्तीफरक्का संधि के नवीनीकरण के खिलाफ JDU का अभियान, बिहार के 12 जिलों में चलेगा नीतीश संवादSIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाबNani की The Paradise रिलीज, पहले शो के बाद सामने आया दर्शकों का रिएक्शन; जानिए फिल्म में क्या है खासSIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाबबिहार में जमुई के बाद समस्तीपुर में भी छात्रा के साथ बदसलूकी, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, FIR दर्जUP-बिहार के मर्दों को हमारे यहां नौकरी नहीं! क्‍या है बेंगलुरु के CEO का विवाद‍ित फैसला?मैथिली ठाकुर के 'सुरक्षित बिहार' वाले बयान पर प्रशांत किशोर का हमला, कहा- विधायक होने कारण रात में घूम सकती हैंपटना-वार्ड पार्षद पति को अपार्टमेंट में घुसकर मारीं 5 गोलियां: CCTV में दिखे 3 अपराधी; 2 ने ताबड़तोड़ फायरि...समस्तीपुर में 'जमुई कांड'... फिर शर्मसार बिहार! चार मनचलों को पुलिस ने दबोचाबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारअररिया में नौकरी का मौका: 26 और 28 सितंबर को दो जॉब कैंप, 80 पदों पर भर्तीफरक्का संधि के नवीनीकरण के खिलाफ JDU का अभियान, बिहार के 12 जिलों में चलेगा नीतीश संवादSIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाबNani की The Paradise रिलीज, पहले शो के बाद सामने आया दर्शकों का रिएक्शन; जानिए फिल्म में क्या है खासSIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाबबिहार में जमुई के बाद समस्तीपुर में भी छात्रा के साथ बदसलूकी, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, FIR दर्जUP-बिहार के मर्दों को हमारे यहां नौकरी नहीं! क्‍या है बेंगलुरु के CEO का विवाद‍ित फैसला?मैथिली ठाकुर के 'सुरक्षित बिहार' वाले बयान पर प्रशांत किशोर का हमला, कहा- विधायक होने कारण रात में घूम सकती हैंपटना-वार्ड पार्षद पति को अपार्टमेंट में घुसकर मारीं 5 गोलियां: CCTV में दिखे 3 अपराधी; 2 ने ताबड़तोड़ फायरि...समस्तीपुर में 'जमुई कांड'... फिर शर्मसार बिहार! चार मनचलों को पुलिस ने दबोचाबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Article Advertisement

India

भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या पहली बार 11 लाख के पार, संक्रमण के डेढ़ लाख से अधिक नए मामले

भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या पहली बार 11 लाख के पार, संक्रमण के डेढ़ लाख से अधिक नए मामले नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (भाषा) भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 1,52,879 नए मामले आने से संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,33,58,805 हो गई, जबकि देश में वर्तमान में इस बीमारी का इल

भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या पहली बार 11 लाख के पार, संक्रमण के डेढ़ लाख से अधिक नए मामले

Article Advertisement

भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या पहली बार 11 लाख के पार, संक्रमण के डेढ़ लाख से अधिक नए मामले नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (भाषा) भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 1,52,879 नए मामले आने से संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,33,58,805 हो गई, जबकि देश में वर्तमान में इस बीमारी का इलाज करा रहे लोगों की संख्या महामारी शुरू होने के बाद से पहली बार 11 लाख के आंकड़े के पार चली गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, महामारी से एक दिन में 839 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1,69,275 हो गई है। 18 अक्टूबर 2020 के बाद से इस बीमारी से एक दिन में जान गंवाने वाले लोगों की यह सर्वाधिक संख्या है। मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण के मामलों में लगातार 32वें दिन वृद्धि हुई है। देश में अब भी 11,08,087 लोग संक्रमित हैं जो संक्रमण के कुल मामलों का 8.29 प्रतिशत है जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों की दर गिरकर 90.44 प्रतिशत रह गई है। देश में सबसे कम 1,35,926 उपचाराधीन मरीज 12 फरवरी को थे और सबसे अधिक 10,17,754 उपचाराधीन मरीज 18 सितंबर 2020 को थे, लेकिन अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या इस आंकड़े से भी आगे निकल गई है। आंकड़ों के अनुसार इस बीमारी को अब तक 1,20,81,443 लोग शिकस्त दे चुके हैं जबकि मृत्यु दर 1.27 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे। इसके बाद संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चले गए थे। वैश्विक महामारी के मामले 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक दस अप्रैल तक 25,66,26,850 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 14,12,047 नमूनों की जांच शनिवार को की गई। जिन 839 लोगों की इस संक्रामक बीमारी से मौत हुई है, उनमें से महाराष्ट्र में 309, छत्तीसगढ़ में 123, पंजाब में 58, गुजरात में 49, उत्तर प्रदेश में 46, दिल्ली में 39, कर्नाटक में 36, मध्य प्रदेश में 24, तमिलनाडु में 23, राजस्थान में 18, केरल और झारखंड में 17-17, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 12-12 और हरियाणा में 11 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस से अब तक 1,69,275 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 57,638 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 12,886 की तमिलनाडु, 12,849 की कर्नाटक, 11,235 की दिल्ली, 10,390 की पश्चिम बंगाल, 9,085 की उत्तर प्रदेश, 7,448 की पंजाब और 7,291 लोगों की मौत आंध्र प्रदेश में हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक लोगों को पहले से अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने कहा, ‘‘हमारे आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है।’’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read