आतंकी हमले की आशंका के चलते बिहार हाई अलर्ट पर, नेपाल बॉर्डर पर बढ़ी निगरानी पटना: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।
इसी क्रम में बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।
खास तौर पर नेपाल से सटे सीमावर्ती इलाकों में सतर्कता और निगरानी बढ़ा दी गई है।
बॉर्डर पर कड़ी चौकसी, सोशल मीडिया पर पैनी नजर बिहार के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) ने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी करते हुए सीमावर्ती इलाकों में सघन चेकिंग और पेट्रोलिंग बढ़ाने के आदेश दिए हैं।
नेपाल बॉर्डर के जरिए आतंकी तत्वों की घुसपैठ की आशंका को देखते हुए वहां अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है।
पुलिस को सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म्स पर संदिग्ध पोस्ट, वीडियो और टिप्पणियों पर भी नजर रखने को कहा गया है।
अधिकारियों का मानना है कि आतंकी संगठन इन माध्यमों का इस्तेमाल कर उकसाने वाली सामग्री प्रसारित कर सकते हैं, जिससे राज्य की आंतरिक सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
धार्मिक स्थलों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों पर विशेष नजर बिहार पुलिस ने संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने का आदेश दिया है।
धार्मिक स्थलों, प्रमुख रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, औद्योगिक इकाइयों और पेट्रोलियम केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को भी और मजबूत किया जा रहा है।
इन स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाई गई: पटना: हनुमान मंदिर, पटना जंक्शन, पटना एयरपोर्ट, प्रमुख होटल्स गया: महाबोधि मंदिर, गया एयरपोर्ट बरौनी: बरौनी रिफाइनरी, एनटीपीसी बाढ़ दरभंगा: दरभंगा एयरपोर्ट अन्य: इंडियन ऑयल टर्मिनल (सिपारा), गुरु गोविंद साहब गुरुद्वारा (पटना) पुलिस बल को साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने और किसी भी अफवाह या संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
Article Advertisement
Border News
आतंकी हमले की आशंका के चलते बिहार हाई अलर्ट पर, नेपाल बॉर्डर पर बढ़ी निगरानी
आतंकी हमले की आशंका के चलते बिहार हाई अलर्ट पर, नेपाल बॉर्डर पर बढ़ी निगरानी पटना: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। इसी क्रम में बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। खास तौर पर नेपाल स

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Border News
अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Border News
भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी: SSB और नेपाल APF की अहम बैठक, तस्करी रोकने पर जोर

Border News
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, सीमांचल की नदियों पर बढ़ी निगरानी

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
