अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर 4किलो अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार: बहराइच में SSB और पुलिस की संयुक्त टीम ने ट्रैवलर वाहन...कौन बने प्रशांत किशोर के 'अष्टभुजा'? जानिए वो 8 नाम जो लड़ सकते हैं जन सुराज से विधान परिषद चुनावछठ पूजा में घर आना है तो आज ही कर लें तैयारी, 10 सितंबर से शुरू होगी 9 नवंबर के टिकट की बुकिंगशराबबंदी के 10 साल: एक्शन का पूरा हिसाब सामने आया, 18 लाख से ज्यादा गिरफ्तार; ये आंकड़े कर देंगे हैरानउम्मीदों की झोली लिए प्रशांत किशोर के जन सेवा केंद्र पहुंच रही जनता, बांकीपुर सहित पूरे बिहार से आ रहे लोगभारत-नेपाल सीमा पर युवतियों को आत्मनिर्भर बनाएगा एसएसबी, देगा सिलाई और ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षणभारत-नेपाल सीमा पर ट्रैवलर से 4.917 किलो अफीम बरामद: महिला समेत चार अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार, कीमत 60 ल...बिहार की आज की 10 बड़ी खबरें, 9 सितंबर 2026: बिहार में नदियों के जलस्तर में गिरावट, 14 जिलों के 40 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावितबिहार में खत्म होगी शराबबंदी? मंत्री श्रवण कुमार के 'पढ़ी-लिखी लड़कियों' वाले बयान से चर्चाएं तेजदिल्ली में दफन छात्रों की जिंदगी और इवेंट संचालित राजनीति! वडोदरा में PM के कार्यक्रम पर क्यों भड़कीं रोहिणी आचार्य?Bihar MLC Election : अनंत सिंह किसके साथ? नीरज कुमार और अनुज सिंह पर फिर बढ़ा सस्पेंसभारत-नेपाल सीमा पर 4किलो अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार: बहराइच में SSB और पुलिस की संयुक्त टीम ने ट्रैवलर वाहन...कौन बने प्रशांत किशोर के 'अष्टभुजा'? जानिए वो 8 नाम जो लड़ सकते हैं जन सुराज से विधान परिषद चुनावछठ पूजा में घर आना है तो आज ही कर लें तैयारी, 10 सितंबर से शुरू होगी 9 नवंबर के टिकट की बुकिंगशराबबंदी के 10 साल: एक्शन का पूरा हिसाब सामने आया, 18 लाख से ज्यादा गिरफ्तार; ये आंकड़े कर देंगे हैरानउम्मीदों की झोली लिए प्रशांत किशोर के जन सेवा केंद्र पहुंच रही जनता, बांकीपुर सहित पूरे बिहार से आ रहे लोगभारत-नेपाल सीमा पर युवतियों को आत्मनिर्भर बनाएगा एसएसबी, देगा सिलाई और ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षणभारत-नेपाल सीमा पर ट्रैवलर से 4.917 किलो अफीम बरामद: महिला समेत चार अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार, कीमत 60 ल...बिहार की आज की 10 बड़ी खबरें, 9 सितंबर 2026: बिहार में नदियों के जलस्तर में गिरावट, 14 जिलों के 40 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावितबिहार में खत्म होगी शराबबंदी? मंत्री श्रवण कुमार के 'पढ़ी-लिखी लड़कियों' वाले बयान से चर्चाएं तेजदिल्ली में दफन छात्रों की जिंदगी और इवेंट संचालित राजनीति! वडोदरा में PM के कार्यक्रम पर क्यों भड़कीं रोहिणी आचार्य?Bihar MLC Election : अनंत सिंह किसके साथ? नीरज कुमार और अनुज सिंह पर फिर बढ़ा सस्पेंस

Article Advertisement

Education

NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड कौन? जो बिहार में गिरफ्तार, 3 लाख का इनामी

NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड कौन? जो बिहार में गिरफ्तार, 3 लाख का इनामी नीट पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया गिरफ्तार हो गया है। उसे पटना से STF ने दबोचा है। वह इनामी आरोपी था और पिछले 11 महीने से पुलिस उसे ढूंढ रही थी। आइए संजीव मुखिया के बारे में विस्तार से जानते हैं... बिहार के बहुचर्चित नीट

NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड कौन? जो बिहार में गिरफ्तार, 3 लाख का इनामी

Article Advertisement

NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड कौन? जो बिहार में गिरफ्तार, 3 लाख का इनामी नीट पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया गिरफ्तार हो गया है। उसे पटना से STF ने दबोचा है। वह इनामी आरोपी था और पिछले 11 महीने से पुलिस उसे ढूंढ रही थी। आइए संजीव मुखिया के बारे में विस्तार से जानते हैं... बिहार के बहुचर्चित नीट पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को STF ने गिरफ्तार कर लिया है। संजीव मुखिया नीट पेपर लीक सहित 5 से ज्यादा परीक्षाओं के पेपर लीक कराने का आरोपी है। नीट पेपर लीक मामले की जांच कर रही CBI ने संजीव मुखिया पर 3 लाख का इनाम भी घोषित कर रखा था। बता दें कि 5 मई 2024 को पेपर लीक केस सामने आया था। उसी दिन संजीव फरार हो गया था। करीब 11 महीने बाद संजीव पुलिस की पकड़ में आया है। इससे पहले संजीव के रिश्तेदार चिंटू को पुलिस ने झारखंड से दबोचा था। देवघर से पेपर लीक के 6 आरोपी पकड़े गए थे और इनमें चिंटू भी शामिल था। पिछले साल 11 मई को इन छहों आरोपियो को गिरफ्तार किया गया था। 5 मई की सुबह चिंटू को पेपर मिला था। उसने ही अपने व्हाटस्ऐप से पेपर का आगे लीक किया था। सरकार ने घोषित किया था इनाम मिली जानकारी के अनुसार, संजीव कुमार सिंह करीब 50 साल है। वह बिहार जिले का निवासी है। उसका परिवार नालंदा जिले के नगरनौसा गांव में रहता है। गांव में वह लूटन मुखिया नाम से मशहूर है। बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने संजीव पर इनाम घोषित किया था। 7 अप्रैल 2025 को सरकार ने घोषणा की थी कि जो कोई भी संजीव के बारे में पुलिस को जानकारी देता, उसे 3 लाख का इनाम नीतीश कुमार सरकार देगी। डॉक्टर बेटा भी पेपर लीक में आरोपी बता दें कि संजीव साल 2010 में तब सुर्खियों में आया था, जब उस पर ब्लूटूथ डिवाइस का इस्तेमाल करके छात्रों को पेपर में नकल कराने का आरोप लगा। साल 2016 में बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में भी उस पर आरोप लगे थे। बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा-III (BPSC) पेपर लीक केस में भी वह आरोपी है। उसका बेटा शिवकुमार पेपर लीक के इसी केस में जेल में है। शिवकुमार डॉक्टर है और उसने PMCH से डॉक्टरी की डिग्री ली है। 7 राज्यों में फैला संजीव का गिरोह बता दें कि संजीव मुखिया को साल 2016 में भी गिरफ्तार किया गया था। उस पर साल 2016 में उत्तराखंड मेडिकल पेपर लीक कराने का आरोप लगा था, लेकिन सबूतों के अभाव में उसे जमानत मिल गई थी। संजीव का पेपर लीक गिरोह बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी बंगाल, ओडिशा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में फैला हुआ है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read