अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत और नेपाल को जोड़ने वाले पुल को लेकर क्यों छिड़ गया विवाद, पड़ोसी देश ने बोर्ड पर काली पन्नी चढ़ाईभारत-नेपाल सीमा पर SSB और APF की संयुक्त गश्त: बलरामपुर में सुबह 7:30 बजे संवेदनशील इलाकों का लिया जायजा; त...चॉकलेट लेकर नेपाल जा रही महिला को गेट पर रोका: बेहोशी की हालत में सड़क पर मिली; नेपाली सशस्त्र पुलिस ने आरो...Kushinagar News: पैमाइश से सुलझा विवाद, यूपी और बिहार को जोड़ने वाली है प्रमुख सड़क पर पचरूखिया घाट पुल का निर्माण शुरूनेपाल में आपदा के बीच भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी सतर्कता, SSB और नेपाल पुलिस की बड़ी बैठक'कुछ लोग हमें मार रहे हैं', बिहार में चलती ट्रेन में STF बन की लूटपाट, युवक को नीचे फेंका, मौतIMD Weather Today: समंदर में फिर उठा बवंडर, बंगाल-बिहार में 60 KMPH वाला तूफान, दिल्‍ली-यूपी भी नहीं बचेंगे...रांची में RSS दफ्तर पर हमले का पटना से कनेक्शन, NIA ने दरवाजा तोड़ कर 2 फ्लैटों को खंगाला; क्या-क्या मिलाबिहार मौसम: पटना समेत 19 जिलों में बारिश का अलर्ट, ठनका से 3 की मौत, 14 सितंबर से बदलेगा वेदरमोदी कैबिनेट के 10783 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट से बिहार को क्या फायदा? सीएम सम्राट चौधरी ने बताया पूरा 'गणित'Bihar Flood: खाना देखते ही मंत्रीजी का पारा हाई, पहले रसोइया फिर CO साहब की लगा डाली क्लासभारत और नेपाल को जोड़ने वाले पुल को लेकर क्यों छिड़ गया विवाद, पड़ोसी देश ने बोर्ड पर काली पन्नी चढ़ाईभारत-नेपाल सीमा पर SSB और APF की संयुक्त गश्त: बलरामपुर में सुबह 7:30 बजे संवेदनशील इलाकों का लिया जायजा; त...चॉकलेट लेकर नेपाल जा रही महिला को गेट पर रोका: बेहोशी की हालत में सड़क पर मिली; नेपाली सशस्त्र पुलिस ने आरो...Kushinagar News: पैमाइश से सुलझा विवाद, यूपी और बिहार को जोड़ने वाली है प्रमुख सड़क पर पचरूखिया घाट पुल का निर्माण शुरूनेपाल में आपदा के बीच भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी सतर्कता, SSB और नेपाल पुलिस की बड़ी बैठक'कुछ लोग हमें मार रहे हैं', बिहार में चलती ट्रेन में STF बन की लूटपाट, युवक को नीचे फेंका, मौतIMD Weather Today: समंदर में फिर उठा बवंडर, बंगाल-बिहार में 60 KMPH वाला तूफान, दिल्‍ली-यूपी भी नहीं बचेंगे...रांची में RSS दफ्तर पर हमले का पटना से कनेक्शन, NIA ने दरवाजा तोड़ कर 2 फ्लैटों को खंगाला; क्या-क्या मिलाबिहार मौसम: पटना समेत 19 जिलों में बारिश का अलर्ट, ठनका से 3 की मौत, 14 सितंबर से बदलेगा वेदरमोदी कैबिनेट के 10783 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट से बिहार को क्या फायदा? सीएम सम्राट चौधरी ने बताया पूरा 'गणित'Bihar Flood: खाना देखते ही मंत्रीजी का पारा हाई, पहले रसोइया फिर CO साहब की लगा डाली क्लास

Article Advertisement

Crime

JCB फूंकने वाला नक्सली बिकवा रहा था शराब, पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा - NAXALITE ARRESTED IN GAYA

JCB फूंकने वाला नक्सली बिकवा रहा था शराब, पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा - NAXALITE ARRESTED IN GAYA गया में कुख्यात नक्सली शराब बिकवा रहा था, जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया है. पुलिस को पिछले 8 सालों से उसकी तलाश थी. गया: बिहार के गया में अब शराब की बिक्री करने में नक्सलियों की भी संलिप्तता सामने आ रही है

JCB फूंकने वाला नक्सली बिकवा रहा था शराब, पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा - NAXALITE ARRESTED IN GAYA

Article Advertisement

JCB फूंकने वाला नक्सली बिकवा रहा था शराब, पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा - NAXALITE ARRESTED IN GAYA गया में कुख्यात नक्सली शराब बिकवा रहा था, जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया है. पुलिस को पिछले 8 सालों से उसकी तलाश थी. गया: बिहार के गया में अब शराब की बिक्री करने में नक्सलियों की भी संलिप्तता सामने आ रही है. गया पुलिस की विशेष टीम ने शराब का परिवहन करने के मामले और अन्य कांडों को अंजाम देने वाले कुख्यात नक्सली राम पुकार यादव को गिरफ्तार कर लिया है. नक्सली ने प्राइवेट कंपनी का फूंका था जेसीबी: कुख्यात नक्सली राम पुकार यादव के खिलाफ पूर्व से नक्सली कांड भी दर्ज है. नक्सल क्षेत्र में निर्माण कार्य करने वाले कंपनियां से लेवी की मांग करने वाले राम पुकार यादव ने साल 2016 में खोखर इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के जेसीबी और अन्य कई मशीनों को फूंक दिया था. फिलहाल पुलिस की विशेष टीम पकड़ाए नक्सली का पूरा अपराधिक इतिहास खंगाल रही है. 8 सालों से फरार था कुख्यात नक्सली: कुख्यात नक्सली राम पुकार यादव की तलाश पुलिस को बीते 8 सालों से थी. सुरक्षा बलों के लाख प्रयास के बावजूद यह हाथ नहीं आ रहा था. इसकी गिरफ्तारी को लेकर गया एसएसपी आनंद कुमार के द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया था. इस क्रम में 29 जनवरी को गया पुलिस को सूचना मिली कि कई कांडों में वांछित नक्सली राम पुकार यादव अपने घर बांकेबाजार थाना के बिहरगाई को आया हुआ है. पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा: सूचना मिलने के बाद पुलिस की विशेष टीम बिहरगाई में छापामारी करने को पहुंची थी. जिसके बाद राम पुकार यादव के घर के पास पुलिस ने घेराबंदी कर दी. इस क्रम में सुरक्षा बलों को देखकर नक्सली राम पुकार यादव भागने लगा, जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया. शराब बिकवा रहा था नक्सली: पुलिस के अनुसार इस महीने के 7 जनवरी को बांंकेबाजार थानाध्यक्ष के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर एक शख्स को देसी शराब के साथ पकड़ा गया था. शसख्स ने बताया कि नक्सली राम पुकार यादव के कहने पर वह देसी शराब का परिवहन कर रहा है. इस मामले को लेकर बांकेबाजार थाना में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ था. वहीं शराब परिवहन के मामले में इस नक्सली ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. निर्माण कंपनी के कई मशीनों को जलाया: कुख्यात नक्सली राम पुकार यादव पर पूर्व से बड़े नक्सली कांड भी दर्ज है. पुलिस की मानें, तो 11 जनवरी 2016 को नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के द्वारा मैगरा थाना अंतर्गत बिकुआ कला में निर्माण कार्य में लगे खोखर इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के जेसीबी और अन्य मशीनों में आग लगा दी थी. वहीं फायरिंग करते हुए नक्सली भाग गए थे. इस संबंध में मैगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई थी. इस घटना में भी नक्सली राम पुकार यादव ने संलिप्तता स्वीकारी है. इस संबंध में गया एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि कुख्यात नक्सली राम पुकार यादव जिसकी 8 सालों से तलाश थी उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. "पिछले 8 सालों से कुख्यात नक्सली राम पुकार यादव की तलाश हो रही थी. यह शराब परिवहन करवाने के मामले समेत अन्य कांडों का आरोपित है. साल 2016 में निर्माण कंपनी के जेसीबी और अन्य मशीनों को जलाने और फायरिंग करने की घटना में भी यह शामिल था. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है." -आनंद कुमार, एसएसपी, गया    

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read