अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार में कानून का राज नहंी : प्रशांत किशोरJamui News: राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में स्टार्टअप बिहार आइडिया बूट कैंप का आयोजनधनकुबेर ADM रविंद्र और पत्नी स्वाती के बैंक खाते सील होंगे; निगरानी रेड में करोड़ों की संपत्ति का खुलासाAra News: जगजीवन कॉलेज में स्टार्टअप बिहार आइडिया बूटकैंपBihar Flood : गंडक के दबाव से फिर टूटा रिंग बांध, पूर्वी चंपारण के कई टोलों में फैला पानीGoogle देगा बिहार के शिक्षकों को AI ट्रेनिंग, स्मार्ट क्लास से डिजिटल लाइब्रेरी तक होगा कामसुपौल : कोसी नदी में बहकर आ रहे 400 किलो गांजा बरामदबिहार बोर्ड ने डिजिलॉकर पर डाली 10वीं-12वीं मार्कशीट और सर्टिफिकेट, ऐसे करें डाउनलोडबिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें: नीतीश के पास पहुंचा जदयू नेताओं का विवाद, TRE-4 में 932 सीटें बढ़ी, BJP विधायक क...लदनियां में 106 लीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार: पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा से आरोपी को पकड़ा , न्यायिक हि...Watch Video: 401 किलो गांजा जब्त, भारत-नेपाल सीमा पर SSB का एक्शनबिहार में कानून का राज नहंी : प्रशांत किशोरJamui News: राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में स्टार्टअप बिहार आइडिया बूट कैंप का आयोजनधनकुबेर ADM रविंद्र और पत्नी स्वाती के बैंक खाते सील होंगे; निगरानी रेड में करोड़ों की संपत्ति का खुलासाAra News: जगजीवन कॉलेज में स्टार्टअप बिहार आइडिया बूटकैंपBihar Flood : गंडक के दबाव से फिर टूटा रिंग बांध, पूर्वी चंपारण के कई टोलों में फैला पानीGoogle देगा बिहार के शिक्षकों को AI ट्रेनिंग, स्मार्ट क्लास से डिजिटल लाइब्रेरी तक होगा कामसुपौल : कोसी नदी में बहकर आ रहे 400 किलो गांजा बरामदबिहार बोर्ड ने डिजिलॉकर पर डाली 10वीं-12वीं मार्कशीट और सर्टिफिकेट, ऐसे करें डाउनलोडबिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें: नीतीश के पास पहुंचा जदयू नेताओं का विवाद, TRE-4 में 932 सीटें बढ़ी, BJP विधायक क...लदनियां में 106 लीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार: पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा से आरोपी को पकड़ा , न्यायिक हि...Watch Video: 401 किलो गांजा जब्त, भारत-नेपाल सीमा पर SSB का एक्शन

Article Advertisement

Bihar

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1130 मामले निपटाए गए

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1130 मामले निपटाए गए राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को कोर्ट परिसर में किया गया। इसका शुभारंभ डालसा के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष चन्द, प्रभारी डीएम अखिलेश झा, एसपी मनोज कुमार स

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1130 मामले निपटाए गए

Article Advertisement

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1130 मामले निपटाए गए राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को कोर्ट परिसर में किया गया। इसका शुभारंभ डालसा के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष चन्द, प्रभारी डीएम अखिलेश झा, एसपी मनोज कुमार सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने दीप जलाकर किया। लोक अदालत में सभी तरह के 1130मामलों का निष्पादन किया गया। वादों के निपटारे के लिए आठ बेंचों का गठन किया गया था। मोटर दुर्घटना से संंबंधित 22 मामलों में 1 करोड़ 20 लाख 32 हजार 945 रुपए का समझौता हुआ। संबंधित पक्ष को समझौता राशि का चेक दे दिया गया। इसी तरह बैंक लोन से संबंधित 767 मामलों में समझौता हुआ। इसमें 1 करोड़ 22 लाख 92 हजार 208 रुपए की वसूली हुई। बिजली विभाग से संबंधित 36 मामलों का निष्पादन हुआ। इस दौरान बिल की राशि के रूप में 1 लाख 78 हजार रुपए की वसूली भी हुई। विभिन्न कोर्ट से संबंधित 182 फौजदारी मामलों का निष्पादन हुआ। 895 प्री-लिटिगेशन मामलों का निष्पादन किया गया। इसके अलावे 43 परिवारिक मामलों का भी निष्पादन हुआ। न्याय के लिए लोक अदालत जरूरी: जिला जज सुभाष चन्द ने कहा कि कोर्ट में केसों की संख्या अधिक होने की वजह से निपटारे में काफी विलंब हो रहा है। उन्होंने छोटे-मोटे वादों को ग्रामीण और सामाजिक स्तर पर ही सुलझाने के निर्देश दिए। जिला जज ने सस्ता और सुलभ न्याय के लिए लोक अदालत को जरूरी बताया। प्रभारी डीएम अखिलेश कुमार झा ने कहा कि लिटिगेशन और क्रिमिनल से जुड़े मामलों के निष्पादन पर ध्यान देने की जरुरत है ताकि गरीबों को बेवजह कोर्ट का चक्कर न काटना पड़े। एसपी मनोज कुमार ने आयोजन में भरपूर सहयोग देने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि कहा कि न्याय की लंबी प्रक्रिया और खर्च से बचने का यह बेहतर जरिया है। उन्होंने इसे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहंुचाने का आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन डालसा के सचिव प्रदीप चौधरी और नाजिर सर्वेश झा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को एडीजे टू इशरार अहमद, एडीजे थ्री रविरंजन मिश्र, सीजेएम नवीन कुमार ठाकुर, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पाठक आलोक कौशिक, ज्योति कुमार कश्यप, एसडीजेएम प्रह्लाद कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी विवेक कुमार मिश्र, कमलेश सिंह देऊ, नागेन्द्र नाथ झा, श्रवण कुमार झा, दिनेश जायसवाल, अविनाश कुमार आदि थे। कोर्ट परिसर में शनिवार को लोक अदालत में संबोधित करते जिला जज सुभाष चन्द। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read