अररिया के नरपतगंज में महज खूंटा गाड़ने के विवाद में हुआ तेजाबकांड नरपतगंज के घुरना बाजार स्थित वार्ड संख्या 10 में जिन दो पक्षोंे क्रमश: गुलटेन ठाकुर व रामाशीष सोनी के बीच विवाद हुआ उन दोनों का घर सड़क के आमने-सामने है।
विवाद के कारण गुलटेन ठाकुर के घर श्राद्घ कर्म के लिए टेंट लगाने को लेकर खूंटा गाड़ा जा रहा था।
इसी बात को लेकर रामाशीष सोनी के परिजनों में आक्रोश हो गया और दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा।
विवाद इतना बढ़ा कि रामाशीष सोनी के परिजनों ने तेजाब का गैलन लाकर दूसरे पक्ष के सभी सदस्यों पर तेजाब फेंकना शुरू कर दिया।
घायलों में गुलटेन ठाकुर (65), दिनेश ठाकुर (40), प्रमोद ठाकुर (30), विजय ठाकुर (50), महेश ठाकुर (42), रेखा देवी (35), शांति देवी (31), कीर्तन देवी (32), कोम"ा कुमारी (15), कृष्णा ठाकुर (08), कल्पना देवी (30) शामिल हैं।
इससे एक ही परिवार के 11 सदस्य झुलस गए।
इसमें तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।
इसे बेहतर इलाज के लिए पूूर्णिया रेफर किया गया।
इधर तेजाब कांड की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
अब कौन करेगा मां का अंतिम श्राद्घकर्म: नरपतगंज के घुरना बाजार स्थित वार्ड संख्या 10 में सोमवार को हुए तेजाब कांड में प्रमोद ठाकुर गंभीर रूप से झुलस गया।
इसे बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया भेजा गया है बताते चले कि विगत 17 अक्टूबर को गुलटेन ठाकुर की पत्नी यशोदा देवी का निधन हुआ था।
मुखाग्नि उसके सबसे छोटे बेटे प्रमोद ठाकुर ने दिया था।
और वही कर्ता बना था, लेकिन मंगलवार को होने वाले अंतिम श्राद्घ कर्म के एक दिन पहले तेजाबकांड में वह पूरी तरह झुलस गया।
उसके अन्य भाई भी तेजाब की चपेट में आने से झुलस गए हैं।
सबका इलाज चल रहा है।
ग्रामीणों का भी कहना है कि जिसके घर में श्राद्घकर्म चल रहा था कम से कम ऐसे वक्त में दूसरे पक्ष को संयम बरतना चाहिए था।
पीडि़त गुलटेन के घर पसरा मातमी सन्नाटा: नरपतगंज के घूरना बाजार स्थित वार्ड संख्या 10 में सोमवार को जिस घर में तेजाब से हमला किया गया उस घर में पहले से ही मातम था।
विगत 17 अक्टूबर को गुलटेन ठाकुर की पत्नी यशोदा देवी का निधन हो गया था।
गुलटेन ठाकुर को चार बेटे और तीन बेटियां हैं।
हालांकि तीनों बेटियां शादीशुदा है अपनी मां की मौत की खबर सुनने के बाद से ही सभी परिजन अंतिम श्राद्घकर्म में शामिल होने के लिए वहां पहुंचे हुए थे।
घटना के वक्त सभी बेटे बेटियों एवं उसका परिवार इकट्ठा था।
दूसरे पक्ष के लोगों ने सभी के उपर तेजाब फेंककर जख्मी कर दिया।
जहां इस घर में मां की अंतिम श्राद्घ कर्म की तैयारी चल रही थी तेजाब से हमला होने के बाद सभी परिजन अस्पताल में इलाजरत है।
इस परिवार पर तो मानो मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा हो।
तेजाब हमले में तीन परिवार के सदस्य इस कदर तेजाब से झुलसे हुए हैं कि जिंद्गी और मौत के बीच जूझने को मजबूर है।
https://www.youtube.com/watch?v=rKpfGWjr4HQ&t=19s
Article Advertisement
Seemanchal
अररिया के नरपतगंज में महज खूंटा गाड़ने के विवाद में हुआ तेजाबकांड
अररिया के नरपतगंज में महज खूंटा गाड़ने के विवाद में हुआ तेजाबकांड नरपतगंज के घुरना बाजार स्थित वार्ड संख्या 10 में जिन दो पक्षोंे क्रमश: गुलटेन ठाकुर व रामाशीष सोनी के बीच विवाद हुआ उन दोनों का घर सड़क के आमने-सामने है। विवाद के कारण गुलटेन ठाकुर के घर श्राद्घ कर्म के लिए टेंट लगाने को लेकर खूंटा गा

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
पूर्णिया विश्वविद्यालय की परीक्षा में बड़ा बदलाव, 3 अक्टूबर की परीक्षा हुई स्थगित; अब 9 अक्टूबर को होगा पेपर

Seemanchal

Seemanchal
कटिहार में जमीन के कागजात को लेकर बड़ा अभियान, 31 अक्टूबर तक सुधरेंगी जमाबंदी की गलतियां; जानिए किसे मिलेगा फायदा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
