अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
पूर्णिया, अररिया और कटिहार में बाढ़ जैसी स्थिति: महानंदा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में चिंताबिहार में बाढ़ का बढ़ता संकट: 16 जिलों में जनजीवन प्रभावित, उफान पर गंगा-कोसी समेत कई नदियांनेपाल में विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, सीमांचल की नदियों पर बढ़ी निगरानी6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काममिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाईMaharajganj News: नेपाल में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शुरू किया गया अभियानसीमा क्षेत्र में 23.5 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरारइंडो-नेपाल बार्डर पर यूरिया व विद्युत सामग्री के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तारSiddharthnagar News: सीमा पर 17 बोरी यूरिया के साथ दो तस्कर दबोचे गएआरक्षण को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने कही बड़ी बात, बोले- सबको मिलेगा रिजर्वेशन का लाभBahraich News: नेपाल सीमा पर लाखों की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तारपूर्णिया, अररिया और कटिहार में बाढ़ जैसी स्थिति: महानंदा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में चिंताबिहार में बाढ़ का बढ़ता संकट: 16 जिलों में जनजीवन प्रभावित, उफान पर गंगा-कोसी समेत कई नदियांनेपाल में विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, सीमांचल की नदियों पर बढ़ी निगरानी6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काममिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाईMaharajganj News: नेपाल में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शुरू किया गया अभियानसीमा क्षेत्र में 23.5 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरारइंडो-नेपाल बार्डर पर यूरिया व विद्युत सामग्री के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तारSiddharthnagar News: सीमा पर 17 बोरी यूरिया के साथ दो तस्कर दबोचे गएआरक्षण को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने कही बड़ी बात, बोले- सबको मिलेगा रिजर्वेशन का लाभBahraich News: नेपाल सीमा पर लाखों की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Article Advertisement

Politics

आतंकी अलर्ट के बीच छपरा में गिरा रहस्यमयी बैलून, हड़कंप मचा; पुलिस ने बताया सच

सारण (बिहार): बिहार में आतंकी अलर्ट के बीच छपरा जिले में सोमवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब आसमान से एक रहस्यमयी बैलून गिरा। कोपा थाना क्षेत्र के लोगों ने पहले इसे किसी पैराशूट की तरह देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस की सतर्कता सूचना मिलते ही कोपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बैलून को कब्जे मे

आतंकी अलर्ट के बीच छपरा में गिरा रहस्यमयी बैलून, हड़कंप मचा; पुलिस ने बताया सच

Article Advertisement

सारण (बिहार): बिहार में आतंकी अलर्ट के बीच छपरा जिले में सोमवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब आसमान से एक रहस्यमयी बैलून गिरा। कोपा थाना क्षेत्र के लोगों ने पहले इसे किसी पैराशूट की तरह देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस की सतर्कता सूचना मिलते ही कोपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बैलून को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इस घटना के बाद लोगों में डर और उत्सुकता का माहौल बन गया। बाद में पता चला कि इलाके में एक नहीं, बल्कि दो बैलून गिरे थे। दूसरा बैलून पियानो गांव के नहर किनारे मिला। राहुल गांधी की तस्वीर वाला बैलून पास जाकर देखने पर यह स्पष्ट हुआ कि यह कोई पैराशूट नहीं बल्कि हॉट एयर बैलून था, जिस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर छपी हुई थी। जांच के बाद पुलिस ने पुष्टि की कि यह प्रचार का बैलून था, जो हवा के दबाव या तकनीकी वजह से नीचे गिर गया। सारण एसएसपी और कोपा थाना प्रभारी ने कहा: "यह सिर्फ प्रचार का बैलून है। जांच में स्पष्ट हो गया कि किसी तरह का खतरा नहीं है। लोगों से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें।" अफवाहों से सावधान रहने की अपील पुलिस ने चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से कहा गया कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें। आतंकी अलर्ट की पृष्ठभूमि गौरतलब है कि हाल ही में बिहार पुलिस मुख्यालय ने आतंकी घुसपैठ की आशंका को लेकर अलर्ट जारी किया था। 28 अगस्त को खबर आई थी कि नेपाल के रास्ते तीन आतंकी बिहार में घुसे हैं। हालांकि, बाद की जांच में यह साफ हो गया कि वे आतंकी नेपाल से सीधे मलेशिया चले गए थे और बिहार में उनके आने की बात गलत निकली।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read