मैसूर में एक परिवार के 4 लोगों के शव मिलने से हड़कंप, फंदे पर लटका मिला बिजनेसमैन Mysore News : मैसूर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के बाद हड़कंप मच गया है।
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
Mysore News : मैसूर से एक झकझोर देने वाली कहानी सामने आई है।
यहां एक ही परिवार के चार लोगों का शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस भी हैरान है कि आखिरकार चारों की मौत हुई कैसे?
पुलिस अब फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
घटना की सूचना मिलने के बाद खुद पुलिस कमिश्नर सीमा लाटकर, डीसीपी जाहन्वी और विद्यारण्यपुरम इंस्पेक्टर मोहित घटनास्थल पर पहुंच गए।
मृतकों में चेतन (45) उनकी पत्नी रूपाली (43), मां प्रियंवधा (62) और बेटा कुशल (15) के शव बरामद किए हुए हैं।
चेतन व्यापार करता था और वह फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला जबकि मां प्रियंवधा पास के ही अपार्टमेंट में बेजान मिलीं।
वहीं पत्नी और बेटे को संकल्प सेरेन अपार्टमेंट में उनके घर के अंदर मृत अवस्था में पाया गया।
---विज्ञापन--- पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन अभी तक मौत का स्पष्ट नहीं है, अंदेशा है कि ये खुदखुशी है।
पुलिस को संदेह है कि चेतन ने पत्नी, बेटे और मां को जहर देने के बाद खुद आत्महत्या कर ली होगी।
पुलिस अब फोन रिकॉर्ड, बैंक ट्रांजेक्शन और फोन पर आए मैसेज की जांच कर रही है।
पुलिस को घर में से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पड़ोसियों के अनुसार, परिवार पिछले दस साल से रह रहा था और वह किसी भी तरह के तनाव में नहीं था।
पूरा परिवार सामान्य जीवन जी रहा था।
वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो परिवार कर्ज में था और लेनदारों के दबाव में था।
कर्ज के बोझ के चलते ही चेतन ने यह कदम उठाया है, हालांकि मौत के पीछे की असलीवजह पुलिस जांच के बाद ही सामने आ आएगी।
आत्महत्या रोकथाम या मानसिक स्वास्थय से जुड़ी मदद केलिए यहां कॉल करें।
Tele Manas (Ministry of Health) – 14416 or 1800 891 4416; NIMHANS – + 91 80 26995000 /5100 /5200 /5300 /5400; Peak Mind – 080-456 87786; Vandrevala Foundation – 9999 666 555; Arpita Suicide Prevention Helpline – 080-23655557; iCALL – 022-25521111 and 9152987821; COOJ Mental Health Foundation (COOJ) – 0832-2252525.
Article Advertisement
Crime
मैसूर में एक परिवार के 4 लोगों के शव मिलने से हड़कंप, फंदे पर लटका मिला बिजनेसमैन
मैसूर में एक परिवार के 4 लोगों के शव मिलने से हड़कंप, फंदे पर लटका मिला बिजनेसमैन Mysore News : मैसूर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। Mysore News : मैसूर से एक झकझोर देने वाली कहानी सामने आई है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों का शव मिलने

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Crime
साइबर अपराध का बढ़ता जाल: बिहार समेत देशभर में ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजी

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
