अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Maharajganj News: सोनौली बॉर्डर पर 10 किलोमीटर लंबा जाम, 1500 मालवाहक फंसेतुकाराम मुंढे के एक्शन का इफेक्ट पहुंचा बिहार! क्वालिटी फूड उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य सचिव के सख्त निर्देशBahraich News: सीमा पर 4.917 किलो अफीम के साथ चार गिरफ्तारबढ़ेगी सहरसा की हवाई कनेक्टिविटी, बिहार सरकार ने सौंपी 147 करोड़ की 12 एकड़ जमीन, जारी हुआ टेंडर324 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई, चार साइकिल भी जब्तजब शराब के नशे में पकड़े गए बिहार के मुखिया जी, दी ऐसी सफाई, सुनकर पकड़ लेंगे माथातिरहुत स्नातक MLC सीट पर फर्जी वोटरों को लेकर बवाल! जांच की मांग को लेकर RJD का चुनाव आयोग को ज्ञापनकल का मौसम 10 सितंबर: मुजफ्फरपुर, पटना और अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बारिश-आंधी और बिजली गिरने की आशंकाएसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर चाइनीज लहसुन पकड़ा: महराजगंज में 1296 किलो लहसुन बरामद, तस्करी के खिलाफ बड़ी क...छठ पर बिहार लौटने वालों के लिए जरूरी खबर, 10 सितंबर से शुरू होगी 9 नवंबर के टिकट की बुकिंग, ये जरूरी चीजें रखें तैयारबढ़नी में डीआईजी ने भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर बैठक: आगामी त्योहारों और कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चाMaharajganj News: सोनौली बॉर्डर पर 10 किलोमीटर लंबा जाम, 1500 मालवाहक फंसेतुकाराम मुंढे के एक्शन का इफेक्ट पहुंचा बिहार! क्वालिटी फूड उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य सचिव के सख्त निर्देशBahraich News: सीमा पर 4.917 किलो अफीम के साथ चार गिरफ्तारबढ़ेगी सहरसा की हवाई कनेक्टिविटी, बिहार सरकार ने सौंपी 147 करोड़ की 12 एकड़ जमीन, जारी हुआ टेंडर324 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई, चार साइकिल भी जब्तजब शराब के नशे में पकड़े गए बिहार के मुखिया जी, दी ऐसी सफाई, सुनकर पकड़ लेंगे माथातिरहुत स्नातक MLC सीट पर फर्जी वोटरों को लेकर बवाल! जांच की मांग को लेकर RJD का चुनाव आयोग को ज्ञापनकल का मौसम 10 सितंबर: मुजफ्फरपुर, पटना और अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बारिश-आंधी और बिजली गिरने की आशंकाएसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर चाइनीज लहसुन पकड़ा: महराजगंज में 1296 किलो लहसुन बरामद, तस्करी के खिलाफ बड़ी क...छठ पर बिहार लौटने वालों के लिए जरूरी खबर, 10 सितंबर से शुरू होगी 9 नवंबर के टिकट की बुकिंग, ये जरूरी चीजें रखें तैयारबढ़नी में डीआईजी ने भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर बैठक: आगामी त्योहारों और कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चा

Article Advertisement

Crime

बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की कैसे गई जान? सामने आया वारदात का सच

बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की कैसे गई जान? सामने आया वारदात का सच बिहार के मुजफ्फरपुर में अज्ञात अपराधियों ने फेमस प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर हत्या कर दी है। जांच में पता चला कि प्रॉपर्टी डीलर की हत्या तब हुई जब वह पान खाने गया था। बिहार में अपराधियों के रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आ

बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की कैसे गई जान? सामने आया वारदात का सच

Article Advertisement

बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की कैसे गई जान? सामने आया वारदात का सच बिहार के मुजफ्फरपुर में अज्ञात अपराधियों ने फेमस प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर हत्या कर दी है। जांच में पता चला कि प्रॉपर्टी डीलर की हत्या तब हुई जब वह पान खाने गया था। बिहार में अपराधियों के रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन अलग-अलग शहरों में गोलीबारी, हत्या और पुलिस पर हमले की खबर सुनने को मिल रही है। इसी तरह के बेखौफ अपराध का ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले से सामने आया है। यहां मंगलवार देर रात को एक फेमस प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कुछ अज्ञात अपराधी बाइक पर आए और प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर फरार हो गए। इस मामले में यह बात सामने आई है कि प्रॉपर्टी डीलर की जान कैसे गई? पान खाने गया था प्रॉपर्टी डीलर ये वारदात मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में हुई है। अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार देर रात को सदर थाना क्षेत्र में हत्या की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, मरने वाले प्रॉपर्टी डीलर की पहचान रामकिशोर चौधरी के रूप में हुई है, जो पताही के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि रामकिशोर चौधरी बीती रात अपनी बाइक से यादव नगर चौक के पास पान खाने आए थे। वह पान खाकर अपने घर की तरफ जा ही रहे थे कि तभी अचानक से कुछ अज्ञात अपराधी बाइक पर आए और प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर भाग गए। इस दिशा में पुलिस कर रही जांच गोली लगने से प्रॉपर्टी डीलर की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस हत्यारों की पहचान करने के साथ हत्या के पीछे की वजह को ढूंढने की जांच में जुट गई है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read