'अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा' BJP सांसद के भड़काऊ बयान पर बवाल, सड़क पर उतरे मुस्लिम युवा बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह के भड़काऊ बयान पर बवाल थमता नहीं दिख रहा है. उनके खिलाफ अररिया में मुस्लिम समुदाय ने उग्र प्रदर्शन किया. अररिया: बिहार के अररिया में बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह के बयान के खिलाफ मुस्लिम समुदाय के लोग सड़क पर उतर आए हैं. हजारों की तादाद में आक्रोशित युवाओं ने प्रदर्शन किया और सड़क पर आगजनी की. करीब एक घंटे तक शहर के गोढ़ी चौक पर लोगों ने जमा होकर जुलूस निकाला. इस दौरान आक्रोशित युवाओं ने सड़क के किनारे लगे सांसद के बैनर-होर्डिंग को भी फाड़ डाला और उनके खिलाफ नारे लगाते हुए शहर के चांदनी चौक पहुंच गए. 'प्रदीप सिंह माफी मांगो': मुस्लिम युवाओं ने बीजेपी सांसद से अपने भड़काऊ बयान के लिए माफी मांगने की मांग की. 'अररिया की राजनीति में रहना है तो इंसान बनकर रहना होगा, प्रदीप सिंह माफी मांगो' लिखे स्लोगन के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों जमकर प्रदर्शन किया. लोगों का कहना है कि अररिया में लोग हमेशा से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ रहते आए हैं लेकिन बीजेपी सांसद अपने भड़काऊ बयान से जिले में सांप्रदायिक तनाव पैदा करना चाहते हैं. भारी संख्या में पुलिस बल तैनात: वहीं, जैसे ही इस बात की जानकारी पुलिस-प्रशासन को लगी, मौके पर भारी संख्या में पुलिस के जवान जमा हो गए. सदर एसडीपीओ एएसपी राम पुकार सिंह ने पहुंचकर भीड़ को शांत कराया और उन्हें समझा-बुझाकर वापस भेज दिया. फिलहाल शहर में शांति कायम है लेकिन पूरा शहर छावनी में तब्दील हो गया है. सड़कों पर पुलिस के जवान तैनात हैं. "लोगों ने जाम कर दिया था. सभी को समझाया तो लोग शांत हुए हैं. फिलहाल स्थिति सामान्य है. अब सबकुछ ठीक है. जाम हट गया है."- रामपुकार सिंह, सदर एसडीपीओ, अररिया बीजेपी सांसद ने दी सफाई: उधर, आक्रोश बढ़ने के बाद अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह अब बैकफुट पर दिख रहे हैं. उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि मेरे भाषण को अधूरा दिखाया जा रहा है. मैं अररिया का सांसद हूं. यहां हर समुदाय के साथ मेरा अच्छा संबंध है. इसलिए मेरा कोई उद्देश्य नहीं है कि खास समुदाय को लेकर गलत बयानबाजी किया जाए. मेरी तमाम लोगों से अपील है कि सभी लोग शांति बनाए रखें. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक लोग इस मामले को लेकर राजनीति करने में लगे हैं. "पिछले दो दिनों से मेरे खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं विरोधी राजनीतिक दल के लोग. अपनी राजनीतिक रोटी सेंकना चाहते हैं लेकिन मैं कह देना चाहता हूं अररिया के लोगों और खासकर अल्पसंख्यक भाइयों को कि मेरे बयान को गलत तरीके से दिखाया जा रहा है. मैं किसी मुस्लिम भाइयों का जिक्र भी नहीं किया, मैं तो सेकुलर आदमी हूं और सभी धर्मों का सम्मान करता हूं."- प्रदीप कुमार सिंह, बीजेपी सांसद, अररिया
Article Advertisement
Seemanchal
'अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा' BJP सांसद के भड़काऊ बयान पर बवाल, सड़क पर उतरे मुस्लिम युवा
'अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा' BJP सांसद के भड़काऊ बयान पर बवाल, सड़क पर उतरे मुस्लिम युवा बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह के भड़काऊ बयान पर बवाल थमता नहीं दिख रहा है. उनके खिलाफ अररिया में मुस्लिम समुदाय ने उग्र प्रदर्शन किया. अररिया: बिहार के अररिया में बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह के बय
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
सीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्ट

Seemanchal
पूर्णिया, अररिया और कटिहार में बाढ़ जैसी स्थिति: महानंदा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में चिंता

Seemanchal
बिहार में बाढ़ के बीच फिर भारी बारिश का अलर्ट: 8 सितंबर को बिगड़ेगा मौसम, सीमांचल के 4 जिलों पर भी नजर

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
