अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
नेपाल में बारिश से नदियां उफान पर, बिहार और यूपी में बाढ़ का खतरापीलीभीत का यह गुप्त कोना देता है 'केरल' जैसा अहसास, यहां से दिखता है नेपाल का खूबसूरत झूला पुल और हिमालयभारत-नेपाल सीमा पर 14 मवेशी बरामद: तस्करी की कोशिश नाकाम, SSB और बिहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाईभारत-नेपाल सीमा पर दो लोग पिस्टल-कारतूस के साथ पकड़े गए: गोंडा के रहने वाले दोनों, एसएसबी ने हथियार-वाहन के...केला और गोभी चोरी की ऐसी सजा… भीड़ ने शख्स को पेड़ में बांधकर बुरी तरह पीटाभारत-नेपाल सीमा पर 4 किलो गांजा बरामद: SSB और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में बाइक की जब्त, मौके से कोई गिरफ्...CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर पटना में बवाल, बैरिकेड तोड़कर पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी'जरूरी है समय रहते', अपनी ही सरकार पर चिराग पासवान को क्यों हुआ दुख? दो बार दोहराई 'समय रहते' कार्रवाई की ब...Jamshedpur News: सरयू राय से मिले बिहार के मंत्री श्रवण कुमार, Jamshedpur Hindi News24 घंटे में 40 बच्चे गायब! बिहार पुलिस के आंकड़ों ने उड़ाए होश, सबसे ज्यादा लड़कियां लापताभारत-नेपाल सीमा पर फ्लैग मार्च, तस्करी रोकने का कड़ा संदेशनेपाल में बारिश से नदियां उफान पर, बिहार और यूपी में बाढ़ का खतरापीलीभीत का यह गुप्त कोना देता है 'केरल' जैसा अहसास, यहां से दिखता है नेपाल का खूबसूरत झूला पुल और हिमालयभारत-नेपाल सीमा पर 14 मवेशी बरामद: तस्करी की कोशिश नाकाम, SSB और बिहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाईभारत-नेपाल सीमा पर दो लोग पिस्टल-कारतूस के साथ पकड़े गए: गोंडा के रहने वाले दोनों, एसएसबी ने हथियार-वाहन के...केला और गोभी चोरी की ऐसी सजा… भीड़ ने शख्स को पेड़ में बांधकर बुरी तरह पीटाभारत-नेपाल सीमा पर 4 किलो गांजा बरामद: SSB और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में बाइक की जब्त, मौके से कोई गिरफ्...CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर पटना में बवाल, बैरिकेड तोड़कर पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी'जरूरी है समय रहते', अपनी ही सरकार पर चिराग पासवान को क्यों हुआ दुख? दो बार दोहराई 'समय रहते' कार्रवाई की ब...Jamshedpur News: सरयू राय से मिले बिहार के मंत्री श्रवण कुमार, Jamshedpur Hindi News24 घंटे में 40 बच्चे गायब! बिहार पुलिस के आंकड़ों ने उड़ाए होश, सबसे ज्यादा लड़कियां लापताभारत-नेपाल सीमा पर फ्लैग मार्च, तस्करी रोकने का कड़ा संदेश

Article Advertisement

Crime

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक आयुर्वेद चिकित्सक की हत्या

रायपुर, 12 मार्च (भाषा) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक आयुर्वेद चिकित्सक की उसके क्लिनिक में गुरुवार को हत्या कर दी गई। वह भाजपा से संबद्ध बताए जा रहे हैं। रायपुर जिले के पुलिस अधिकरियों ने गुरुवार को यहां भाषा को बताया कि शहर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत भाठागांव इलाके में आयुर्वेद क

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक आयुर्वेद चिकित्सक की हत्या

Article Advertisement

रायपुर, 12 मार्च (भाषा) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक आयुर्वेद चिकित्सक की उसके क्लिनिक में गुरुवार को हत्या कर दी गई। वह भाजपा से संबद्ध बताए जा रहे हैं। रायपुर जिले के पुलिस अधिकरियों ने गुरुवार को यहां भाषा को बताया कि शहर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत भाठागांव इलाके में आयुर्वेद के चिकित्सक जीवन जलछत्री (45 वर्ष) की धारदार हथियार से चार आरोपियों ने हत्या कर दी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि जलछत्री आज शाम जब अपने क्लिनिक में थे तब चार आरोपी वहां पहुंचे और चाकुओं से उनपर हमला कर दिया। आसपास के लोगों को जब घटना की जानकारी हुई तब वे वहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना के बाद चिकित्सक को करीब के अस्पताल में ले जाया गया जहां से उन्हें एक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरे अस्पताल ले जाने के दौरान जलछत्री की रास्ते में मौत हो गई। राज्य में भाजपा नेताओं ने बताया कि जलछत्री भाजपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ से जुड़े थे तथा वह प्रकोष्ठ में पदाधिकारी थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं तीन अन्य आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि हमले की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे आसपास के लोगों ने तीनों आरोपियों की पिटाई कर दी थी। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read