अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
एनकाउंटर से क्राइम रुकता तो कश्मीर शांत होता, गोली से नहीं पुलिसिंग से सुधार होगा: प्रशांत किशोरनेपाल में बारिश से नदियां उफान पर, बिहार और यूपी में बाढ़ का खतरापीलीभीत का यह गुप्त कोना देता है 'केरल' जैसा अहसास, यहां से दिखता है नेपाल का खूबसूरत झूला पुल और हिमालयभारत-नेपाल सीमा पर 14 मवेशी बरामद: तस्करी की कोशिश नाकाम, SSB और बिहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाईभारत-नेपाल सीमा पर दो लोग पिस्टल-कारतूस के साथ पकड़े गए: गोंडा के रहने वाले दोनों, एसएसबी ने हथियार-वाहन के...केला और गोभी चोरी की ऐसी सजा… भीड़ ने शख्स को पेड़ में बांधकर बुरी तरह पीटाभारत-नेपाल सीमा पर 4 किलो गांजा बरामद: SSB और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में बाइक की जब्त, मौके से कोई गिरफ्...CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर पटना में बवाल, बैरिकेड तोड़कर पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी'जरूरी है समय रहते', अपनी ही सरकार पर चिराग पासवान को क्यों हुआ दुख? दो बार दोहराई 'समय रहते' कार्रवाई की ब...Jamshedpur News: सरयू राय से मिले बिहार के मंत्री श्रवण कुमार, Jamshedpur Hindi News24 घंटे में 40 बच्चे गायब! बिहार पुलिस के आंकड़ों ने उड़ाए होश, सबसे ज्यादा लड़कियां लापताएनकाउंटर से क्राइम रुकता तो कश्मीर शांत होता, गोली से नहीं पुलिसिंग से सुधार होगा: प्रशांत किशोरनेपाल में बारिश से नदियां उफान पर, बिहार और यूपी में बाढ़ का खतरापीलीभीत का यह गुप्त कोना देता है 'केरल' जैसा अहसास, यहां से दिखता है नेपाल का खूबसूरत झूला पुल और हिमालयभारत-नेपाल सीमा पर 14 मवेशी बरामद: तस्करी की कोशिश नाकाम, SSB और बिहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाईभारत-नेपाल सीमा पर दो लोग पिस्टल-कारतूस के साथ पकड़े गए: गोंडा के रहने वाले दोनों, एसएसबी ने हथियार-वाहन के...केला और गोभी चोरी की ऐसी सजा… भीड़ ने शख्स को पेड़ में बांधकर बुरी तरह पीटाभारत-नेपाल सीमा पर 4 किलो गांजा बरामद: SSB और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में बाइक की जब्त, मौके से कोई गिरफ्...CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर पटना में बवाल, बैरिकेड तोड़कर पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी'जरूरी है समय रहते', अपनी ही सरकार पर चिराग पासवान को क्यों हुआ दुख? दो बार दोहराई 'समय रहते' कार्रवाई की ब...Jamshedpur News: सरयू राय से मिले बिहार के मंत्री श्रवण कुमार, Jamshedpur Hindi News24 घंटे में 40 बच्चे गायब! बिहार पुलिस के आंकड़ों ने उड़ाए होश, सबसे ज्यादा लड़कियां लापता

Article Advertisement

Crime

पाकिस्तानी पत्रकार की हत्या की जांच के लिए बनी जेआईटी, पिछले महीने नहर में मिला था शव

पाकिस्तान के सिंध प्रांत की सरकार ने पत्रकार अजीज मेनन की कथित हत्या मामले की जांच के लिए नौ सदस्यीय संयुक्त जांच दल (जेआईटी) का गठन किया है। पत्रकार का शव पिछले महीने एक नहर में मिला था। डॉन न्यूज के अनुसार, शुक्रवार (6 मार्च) को जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि जेआईटी को अपने साक्ष्य 15 दिनों के

पाकिस्तानी पत्रकार की हत्या की जांच के लिए बनी जेआईटी, पिछले महीने नहर में मिला था शव

Article Advertisement

पाकिस्तान के सिंध प्रांत की सरकार ने पत्रकार अजीज मेनन की कथित हत्या मामले की जांच के लिए नौ सदस्यीय संयुक्त जांच दल (जेआईटी) का गठन किया है। पत्रकार का शव पिछले महीने एक नहर में मिला था। डॉन न्यूज के अनुसार, शुक्रवार (6 मार्च) को जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि जेआईटी को अपने साक्ष्य 15 दिनों के अंदर जमा करने होंगे और वे किसी भी एजेंसी या विभाग के सदस्यों से सहायता ले सकते हैं। सिंधी टीवी चैनल केटीएन न्यूज और सिंधी भाषी अखबार ख्वाहिश से जुड़े अजीज का शव नौशहरो फिरोज में नहर में 16 फरवरी को मिला था। उनकी कथित हत्या की आशंका जताई जा रही है। मारे गए पत्रकार के भाई हाफिज मेनन ने मीडिया को बताया कि अजीज पास के एक गांव में स्टोरी कवर करने गया था, उसके साथ कैमरामैन ओवैस कुरैशी भी था। जाने के कुछ घंटों के बाद ही उसका शव मिला, जिसे इलेक्ट्रिक के तार से बांधा गया था। अपने 30 साल के लंबे करियर के दौरान 56 वर्षीय पत्रकार को अक्सर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी मिलती रहती थी। अजीज के शव की बरामदगी के बाद पत्रकारों ने विरोध प्रदर्शन किया और मांग की कि संदिग्ध मौत की जांच के लिए नेशनल एसेंबली स्पीकर की अध्यक्षता में एक जेआईटी का गठन किया जाए। हालांकि सिंध प्रांत की सत्तारूढ़ पार्टी ने उनकी मांगों का विरोध करते हुए कहा कि अजीज की मौत प्रांतीय मामला है और नेशनल एसेंबली के स्पीकर द्वारा मामले में हस्तक्षेप करते हुए जेआईटी का गठन करने की आवश्यकता नहीं है। SOURCE-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read