अपराधी ने बड़े आराम से दुकानदार को नजदीक से गोली मार दी और पैदल ही भाग निकला. मामला भागलपुर का है. भागलपुर: बिहार में अपराधी बेखौफ नजर आ रहे हैं. हत्या,लूट, अपहरण जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. इसी कड़ी में भागलपुर के नवगछिया में एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना को बीच बाजार में अंजाम देने से व्यापारियों के बीच भय का माहौल है. दुकानदार की गोली मारकर हत्या: बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब 9:30 बजे यह वारदात नवगछिया के हड़िया पट्टी इलाके में घटी. मृतक की पहचान विनय कुमार गुप्ता के रूप में हुई है, जो विश्वनाथ गुप्ता के पुत्र थे और पिछले कई वर्षों से किराना की दुकान चला रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अज्ञात अपराधी दुकान में घुसे और बिना किसी बहस के विनय कुमार को निशाना बनाकर गोली चला दी. जांच में जुटी पुलिस: गोली लगते ही विनय कुमार गिर पड़े. स्थानीय लोग उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हत्या की ये पूरी घटना घटना की जानकारी मिलते ही नवगछिया पुलिस मौके पर पहुंची. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश अपनी टीम के साथ जांच में जुटे हैं. सीसीटीवी में कैद हुई घटना: पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक नकाबपोश अपराधी हाथ में रिवॉल्वर थामे दुकान के पास पहुंचता है और कुर्सी पर बैठे व्यवसायी को निशाना बनाता है. अपराधी ने बड़े आराम से व्यवसायी को पास से कनपटी में गोली मार दी और पैदल ही भाग निकला. व्यापारियों से पूछताछ: फिलहाल हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन पुलिस आपसी दुश्मनी, रंगदारी या किसी अन्य व्यक्तिगत रंजिश के एंगल से भी जांच कर रही है. आसपास के व्यापारियों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ जारी है. घटनास्थल पर पहुंचे गोपाल मंडल: इस दर्दनाक घटना से पूरे बाजार में दहशत का माहौल है और स्थानीय व्यवसायी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. घटना के बाद मौके पर स्थानीय विधायक गोपाल मंडल पहुंचे और घटना की जानकारी ली. "सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा."- ह्रदयकांत, एसपी
Article Advertisement
Bihar
बिहार के भागलपुर में व्यवसायी की हत्या, दुकान में घुसकर नकाबपोश अपराधी ने सामने से मारी गोली - MURDER IN BHAGALPUR
अपराधी ने बड़े आराम से दुकानदार को नजदीक से गोली मार दी और पैदल ही भाग निकला. मामला भागलपुर का है. भागलपुर: बिहार में अपराधी बेखौफ नजर आ रहे हैं. हत्या,लूट, अपहरण जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. इसी कड़ी में भागलपुर के नवगछिया में एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना को बीच बाजार म
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
बिहार में बाढ़ का बढ़ता संकट: 16 जिलों में जनजीवन प्रभावित, उफान पर गंगा-कोसी समेत कई नदियां

Bihar
बिहार बोर्ड का बड़ा फैसला: अब मार्कशीट पर नहीं दिखेगा ‘FAIL’, उसकी जगह लिखा जाएगा ‘कौशल के लिए पात्र’

Bihar
बिहार में अब स्कूल-कॉलेज के बाहर बाइक पर दिखेंगी ‘पुलिस दीदी’: 4,700 वाहन रवाना, छात्राओं की सुरक्षा के लिए तय होगी दो घंटे की विशेष गश्त

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15114 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8203 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15114 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8203 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
