अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता हैप्रशांत किशोर के जन सेवा केंद्र पहुंची पुलिसिया टॉर्चर की कहानी! मधुबनी से न्याय की आस में पटना पहुंचा एक मजबूर पिताMaharajganj News: ब्रिक्स सम्मेलन के तहत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, हो रही सघन जांचफरक्का (गंगा) जल संधि से बिहार की हकमारी, नहीं होफरक्का संधि पर समझौता बर्दाश्त नहींसीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता हैप्रशांत किशोर के जन सेवा केंद्र पहुंची पुलिसिया टॉर्चर की कहानी! मधुबनी से न्याय की आस में पटना पहुंचा एक मजबूर पिताMaharajganj News: ब्रिक्स सम्मेलन के तहत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, हो रही सघन जांचफरक्का (गंगा) जल संधि से बिहार की हकमारी, नहीं होफरक्का संधि पर समझौता बर्दाश्त नहीं

Article Advertisement

Seemanchal

अररिया में दवा व्यवसायी की हत्या, लूट का विरोध करने के बाद बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली

अररिया में दवा व्यवसायी की हत्या, लूट का विरोध करने के बाद बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली अररिया में दवा व्यवसायी की हत्या से सनसनी फैल गयी. बाइक सवार चार अपराधियों ने लूट का विरोध करने पर गोली मार दी. अररियाः बिहार के अररिया में दवा व्यवसायी की हत्या कर दी गयी. घटना नगर थाना क्षेत्र के मारवाड़ी पट

अररिया में दवा व्यवसायी की हत्या, लूट का विरोध करने के बाद बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली

Article Advertisement

अररिया में दवा व्यवसायी की हत्या, लूट का विरोध करने के बाद बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली अररिया में दवा व्यवसायी की हत्या से सनसनी फैल गयी. बाइक सवार चार अपराधियों ने लूट का विरोध करने पर गोली मार दी. अररियाः बिहार के अररिया में दवा व्यवसायी की हत्या कर दी गयी. घटना नगर थाना क्षेत्र के मारवाड़ी पट्टी वार्ड नंबर 18 में देर शाम की है. घटना के समय दवा व्यवसायी दीपक भगत अपने प्रतिष्ठान में ही थे. तेरापंथ धर्मशाला के ठीक सामने वाली गली में दुकान है. बाइक सवार चार की संख्या में हथियार बंद अपराधी लूट करने के इरादे से आये थे. इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया. छानबीन में जुटी पुलिसः घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. थाना अध्यक्ष के साथ सदर एएसपी रामपुकार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए. उन्होंने बताया कि पूरी जानकारी जांच के बाद ही चल पाएगा. "थाना प्रभारी के द्वारा सूचना मिली है कि गोलीबारी हुई है. इसमें दवा व्ययवसायी की मौत हो गयी है. घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की जा रही है. कितने की संख्या में अपराधि थे इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं है. इसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी." -रामपुकार सिंह, सदर एएसपी स्टाफ को कमरे में बंद कियाः घटना को लेकर एजेंसी से दवा ले जाने वाले टेंपो चालक ने बताया कि दीपक भगत के गणपति ड्रग्स पर शाम के समय उनके स्टाफ को उतार कर चले गए थे. थोड़ी देर बाद उसी स्टाफ ने फोन कर बताया कि 'अज्ञात चार अपराधीयों ने हमलोगों को एक कमरे में बंद कर दिया है. जल्दी आकर बचा लीजिए.' जैसे ऑटो चालक गणपति ड्रग्स पहुंचा तो देखा कि दीपक भगत जमीन पर पड़े थे. व्यवसायियों में आक्रोशः आशंका है कि अपराधियों ने दुकान में प्रवेश करते ही दीपक भगत से पैसे की मांग की होगी. इनकार करने पर उन पर गोलियां चला दी. इस हमले से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक अपराधी बिना किसी डर के फरार हो गए. दवा व्यवसायी दीपक भगत की हत्या के बाद शहर के व्यापारियों में रोष है. व्यापारियों ने घटना की कड़ी निंदा की है और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है. "हमलोग दवा लेकर मार्केट गए थे. वहां से लौटने पर स्टाफ को उतारकर दूसरी दवा एजेंसी में चले गए. 10 मिनट बाद ही जिसको छोड़कर गए थे वहीं फोन कर कहता है कि भईया हमलोगों को बचा लीजिए. बोला कि हमलोगों को गोदाम में बंद कर दिया है और दीपक भगत गन प्वाइंट पर हैं. जब तक मैं अन्य लोगों को लेकर पहुंचे तब तक अपराधी फरार हो चुके थे. दीपक भईया जमीन पर पड़े थे." -ऑटो चालक

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read