अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Bihar Flood : गंडक के दबाव से फिर टूटा रिंग बांध, पूर्वी चंपारण के कई टोलों में फैला पानीGoogle देगा बिहार के शिक्षकों को AI ट्रेनिंग, स्मार्ट क्लास से डिजिटल लाइब्रेरी तक होगा कामसुपौल : कोसी नदी में बहकर आ रहे 400 किलो गांजा बरामदबिहार बोर्ड ने डिजिलॉकर पर डाली 10वीं-12वीं मार्कशीट और सर्टिफिकेट, ऐसे करें डाउनलोडबिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें: नीतीश के पास पहुंचा जदयू नेताओं का विवाद, TRE-4 में 932 सीटें बढ़ी, BJP विधायक क...बिहार MLC चुनाव: बीजेपी के चार उम्मीदवारों के बारे में जानिए, किनका कितना पुराना राजनीतिक अनुभव?घनकुबेर ADM रविंद्र और पत्नी स्वाती के बैंक खाते सील होंगे; निगरानी रेड में करोड़ों की संपत्ति का खुलासाबिहार: मुजफ्फरपुर के होटल में रुकी थी 25 साल की महिला, सुबह कमरे में मिला शव- एक दिन पहले क्या हुआ था?BPSC TRE 4 Exam: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 932 पद और बढ़े, जानें नई संख्यापटना से नवल किशोर यादव और कोसी से डॉ. एनके यादव, BJP ने जारी की MLC चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्टMLC Election 2026 Candidate List: बीजेपी ने यूपी और बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए घोषित किए प्रत्याशी, यहां देखिए पूरी लिस्टBihar Flood : गंडक के दबाव से फिर टूटा रिंग बांध, पूर्वी चंपारण के कई टोलों में फैला पानीGoogle देगा बिहार के शिक्षकों को AI ट्रेनिंग, स्मार्ट क्लास से डिजिटल लाइब्रेरी तक होगा कामसुपौल : कोसी नदी में बहकर आ रहे 400 किलो गांजा बरामदबिहार बोर्ड ने डिजिलॉकर पर डाली 10वीं-12वीं मार्कशीट और सर्टिफिकेट, ऐसे करें डाउनलोडबिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें: नीतीश के पास पहुंचा जदयू नेताओं का विवाद, TRE-4 में 932 सीटें बढ़ी, BJP विधायक क...बिहार MLC चुनाव: बीजेपी के चार उम्मीदवारों के बारे में जानिए, किनका कितना पुराना राजनीतिक अनुभव?घनकुबेर ADM रविंद्र और पत्नी स्वाती के बैंक खाते सील होंगे; निगरानी रेड में करोड़ों की संपत्ति का खुलासाबिहार: मुजफ्फरपुर के होटल में रुकी थी 25 साल की महिला, सुबह कमरे में मिला शव- एक दिन पहले क्या हुआ था?BPSC TRE 4 Exam: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 932 पद और बढ़े, जानें नई संख्यापटना से नवल किशोर यादव और कोसी से डॉ. एनके यादव, BJP ने जारी की MLC चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्टMLC Election 2026 Candidate List: बीजेपी ने यूपी और बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए घोषित किए प्रत्याशी, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Article Advertisement

Seemanchal

अररिया: 28 दिन बाद भी हत्याकांड का खुलासा नहीं

अररिया: 28 दिन बाद भी हत्याकांड का खुलासा नहीं सुगन लाल ततमा की हत्या के लगभग एक होने वाले हैं, लेकिन अभी तक पुलिस हत्यारों का पता नहीं कर पाई है। इससे जहां परिजन गमगीन हैं वहीं ग्रामीणों में पुलिस के प्रति नाराजगी चरम पर है। मामला कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के कमलदाहा पंचायत अंतर्गत हत्ता-बखरी वार्ड

अररिया: 28 दिन बाद भी हत्याकांड का खुलासा नहीं

Article Advertisement

अररिया: 28 दिन बाद भी हत्याकांड का खुलासा नहीं सुगन लाल ततमा की हत्या के लगभग एक होने वाले हैं, लेकिन अभी तक पुलिस हत्यारों का पता नहीं कर पाई है। इससे जहां परिजन गमगीन हैं वहीं ग्रामीणों में पुलिस के प्रति नाराजगी चरम पर है। मामला कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के कमलदाहा पंचायत अंतर्गत हत्ता-बखरी वार्ड संख्या दस की है। यहां 22 नवंबर की देर रात तांत्रिक सुगन लाल ततमा की उनके घर से कुछ दूरी पर ही हत्या कर दी गई थी। 23 नवंबर की सुबह शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। सूचना पाकर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार देवेन्द्र सिंह सहित कई थानों की पुलिस घटना स्थल पहुंचकर हत्यारे की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया था। शुक्रवार को हिन्दुस्तान टीम के मृतक सुगन लाल ततमा के पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। हत्या के संबंध में चर्चा होने पर सुगन लाल की पत्नी, पुत्र व पुत्रवधु के आंखों से आंसू निकलने लगे। पत्नी रमणी देवी ने बताया कि अभी तक पुलिस वाले उनके पति के हत्यारे को नहीं पकड़ सकी हैं। दारोगा जी कहते हैं कि हत्यारे को खोजा जा रहा है। उसने रुआंसे स्वर में कहा कि सरकार की ओर से कोई मुआवजा भी नहीं मिली है। अब उनकी जिंदगी कैसे गुजरेगी। मृतक के दोनों बेटे लखन लाल ततमा व शंकर ततमा ने कहा कि बाबूजी के बिना हमलोगों का जीवन बेरंग हो गया है। कहा कि पुलिस अभी तक सिर्फ आश्वासन देती है। जिस दिन उनके पिता के हत्यारे को पुलिस पकड़ लेगी, उस दिन उनके बाबूजी की आत्मा को शांति मिलेगी। पुत्रवधुओं ने बताया कि यदि जल्दी पुलिस उनके ससुर के हत्यारे को नहीं पकड़ेगी तो वे लोग अपने समाज के साथ मिलकर आंदोलन करेंगी। वहां उपस्थित ग्रामीण जित्तन शर्मा, रामेश्वर दास, कैलू दास, नरेंद्र ततमा, गयानंद यादव, शिवनारायण, लक्ष्मी सिंह, सत्यनारायण आदि ने पुलिस प्रशासन से इस मामले का उद्भेदन करने की मांग की है। इधर थानेदार भानू प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस इस दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। शीघ्र ही इस हत्या कांड का खुलासा होगा। HINDUSTAAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read