1320 छात्रों को पढ़ाया जाएगा नैतिकता का पाठ जिले भर के चयनित 30 उत्क्रमित हाई स्कूलों के 1320 छात्र-छात्राओं को छात्र पुलिस कैडेट (एसपीसी) की ट्रेनिंग देकर जिम्मेवार नागरिक बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
इसके लिए जिला स्तर पर दो दिवसीय ट्रेनिंग की तिथि भी निर्धारित कर दी गई है।
इसमें चयनित स्कूल के दो-दो शिक्षक (महिला और पुरुष) और 10 पुलिस पदाधिकारी को प्रशिक्षित किया जाएगा।
इन सभी का प्रशिक्षण 18 से 21 दिसंबर तक सर्व शिक्षा अभियान सभागार में होगा।
ट्रेनिंग लेने वाले शिक्षक और पुलिस पदाधिकारी बच्चों को पुलिस नैतिकता का पाठ पढ़ाएंगे।
छात्रों को एसपी और डीईओ के संयुक्त हस्ताक्षर से प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।
हर एक स्कूल की कक्षा आठ के 22 छात्र और 22 छात्राओं का चयन कर स्कूल स्तर पर ट्रेनिंग दी जाएगी।
जिला शिक्षा कार्यालय ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी स्कूलों को राशि आवंटित कर दी है।
इस कार्यक्रम के लिए हर एक स्कूल के लिए 47 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे।
इस पूरे कार्यक्रम के लिए जिले के चयनित 30 स्कूलों में 14 लाख 10 हजार रुपये खर्च होंगे।
प्रोजेक्टर पर बच्चे देखेंगे एमएस धोनी फिल्म : नागरिक सुरक्षा और शांति के लिए पुलिस और छात्रों के बीच मित्रवत संबंध बनाकर बच्चों को देश का एक जिम्मेवार नागरिक बनाना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है।
स्कूल स्तर पर छात्र-पुलिस कैडेट कार्यक्रम होगा।
सभी स्कूलों को 47 हजार की दर से राशि भेज दी गई है।
शिक्षण सामग्री पर 15 हजार, आउटडोर गतिविधि पर 22 हजार, प्रशिक्षण और अन्य पर पांच हजार हर एक स्कूल पर खर्च होना है।
आकस्मिक मद में पांच हजार खर्च होना है।
कार्यक्रम के तहत छात्रों को फिल्म शो चक दे इंडिया, बागवान, एमएस धोनी, भाग मिल्खा भाग, मेरी कॉम फिल्म दिखाए जाएंगे।
इसके अलावा छात्रों को स्थानीय सीमा सुरक्षा बल कैम्प, अनुमंडल, जिला स्तरीय पुलिस ऑफिस और ट्रैफिक पुलिस कार्यालय का भ्रमण कराया जाएगा।
दो बैच में दी जाएगी ट्रेनिंग : चयनित स्कूलों के दो-दो शिक्षकों और पुलिस पदाधिकारी के लिए जिला स्तर पर दो बैच में ट्रेनिंग का कार्यक्रम रखा गया है।
इसमें जवाहर नवोदय विद्यालय, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मल्हनी, उउमावि बसबिट्टी, उउमावि लौकहा, उउमावि परसरमा, उउमावि करिहो, उउमावि कालीगंज, उउमावि बैरो, उउमावि बारा, उउमावि लाउढ़, उउमावि पथरा, उउमावि कटैया गोठ, बिनोव उमावि जरैला, उउमावि मिरजावा, उउमावि रतनसार के शिक्षकों का 18 और 19 दिसंबर को ट्रेनिंग होगा।
इसके अलावा उउमावि गिरिधरपट्टी, उउमावि निर्मली, उउमावि बलभद्रपुर, लखीचंद उउमावि हरिराहा, उउमावि हुलास, उउमावि चांदपीपर, उउमावि बैसा, उउमावि सिसौनी, उउमावि फुलवरिया, आदर्श उउमावि अभुआर, उउमावि बेला टोला दोमुहान, उउमावि रसुआर, उउमावि सरोजा बेला, उउमावि तेकुना और मौजी उउमावि दीवानगंज के शिक्षकों का ट्रेनिंग 20 और 21 दिसंबर को होगा।
Source-HINDUSTAN
Article Advertisement
Bihar
1320 छात्रों को पढ़ाया जाएगा नैतिकता का पाठ
1320 छात्रों को पढ़ाया जाएगा नैतिकता का पाठ जिले भर के चयनित 30 उत्क्रमित हाई स्कूलों के 1320 छात्र-छात्राओं को छात्र पुलिस कैडेट (एसपीसी) की ट्रेनिंग देकर जिम्मेवार नागरिक बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए जिला स्तर पर दो दिवसीय ट्रेनिंग की तिथि भी निर्धारित कर दी गई है। इसमें चयनित स्कूल क

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Bihar
बिहार में बाढ़ से मिलेगी स्थायी राहत? गंगा, कोसी और गंडक को लेकर सरकार ने बनाया बड़ा प्लान

Bihar
भागलपुर में जमीन के अंदर दफन मिला शव, 24 घंटे बाद भी पहचान नहीं; CCTV खंगाल रही पुलिस

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Seemanchal
कटिहार में फिर बारिश का अलर्ट, धान की फसल को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
