अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Siddharthnagar News: बढ़नी बॉर्डर पर 11 लाख रुपये के साथ चार नेपाली पकड़े गए101 किलो गांजा के साथ नेपाली नागरिक धरायाNH पर रहेगी बिहार पुलिस की नजर! CM सम्राट चौधरी ने दिखाया गश्ती वाहनों को ग्रीन फ्लैग, पितृपक्ष मेले को लेकर निर्देशइधर VRS मिला, उधर CIC बन गए; बिहार डीजीपी विनय कुमार की छुट्टी स्पेशल निकलीइधर VRS मिला, उधर CIC बन गए; बिहार डीजीपी विनय कुमार की छुट्टी स्पेशल निकली, Bihar Hindi Newsभारत-नेपाल बॉर्डर पर बाढ़ का पानी भरने से रास्ता बंद, आवाजाही के लिए नाव का सहारा ले रहे लोगमधुबनी में भारत-नेपाल बॉर्डर पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 1020 बोतल शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तारपूर्व DGP विनय कुमार अब बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त, IIT खड़गपुर पढ़कर से बने थे IPSसम्राट चौधरी ने सुरक्षा बलों से भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ाने को कहात्योहार स्पेशल: यात्रियों को बड़ी राहत, चलेगी स्पेशल ट्रेनक्या है बिहार में घुसपैठ को रोकने की प्लानिंग? CM सम्राट चौधरी ने बताया केंद्र- राज्य का ब्लू प्रिंट हो रहा तैयारSiddharthnagar News: बढ़नी बॉर्डर पर 11 लाख रुपये के साथ चार नेपाली पकड़े गए101 किलो गांजा के साथ नेपाली नागरिक धरायाNH पर रहेगी बिहार पुलिस की नजर! CM सम्राट चौधरी ने दिखाया गश्ती वाहनों को ग्रीन फ्लैग, पितृपक्ष मेले को लेकर निर्देशइधर VRS मिला, उधर CIC बन गए; बिहार डीजीपी विनय कुमार की छुट्टी स्पेशल निकलीइधर VRS मिला, उधर CIC बन गए; बिहार डीजीपी विनय कुमार की छुट्टी स्पेशल निकली, Bihar Hindi Newsभारत-नेपाल बॉर्डर पर बाढ़ का पानी भरने से रास्ता बंद, आवाजाही के लिए नाव का सहारा ले रहे लोगमधुबनी में भारत-नेपाल बॉर्डर पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 1020 बोतल शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तारपूर्व DGP विनय कुमार अब बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त, IIT खड़गपुर पढ़कर से बने थे IPSसम्राट चौधरी ने सुरक्षा बलों से भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ाने को कहात्योहार स्पेशल: यात्रियों को बड़ी राहत, चलेगी स्पेशल ट्रेनक्या है बिहार में घुसपैठ को रोकने की प्लानिंग? CM सम्राट चौधरी ने बताया केंद्र- राज्य का ब्लू प्रिंट हो रहा तैयार

Article Advertisement

Crime

रनहोला के हरफूल विहार में मिठाई की दुकान में घुसकर पर हेलमेट पहने कुख्यात-बदमाश दुकानदार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौके से हुआ फरार

रनहोला के हरफूल विहार मे आज सुबह नौ बजे के करीब आर.के मिठाई की दुकान के अंदर घुसकर एक अज्ञात बदमाश दुकानदार पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए सरेआम मौके से फरार हो गया । बाहरी जिला उपायुक्त डॉ ए.कोन के अनुसार घायल पीड़ित दुकानदार का नाम राकेश कुमार उम्र (35) हरफूल विहार निवासी है । घायल पीड़ित के बेटे न

रनहोला के हरफूल विहार में मिठाई की दुकान में घुसकर पर हेलमेट पहने कुख्यात-बदमाश दुकानदार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौके से हुआ फरार

Article Advertisement

रनहोला के हरफूल विहार मे आज सुबह नौ बजे के करीब आर.के मिठाई की दुकान के अंदर घुसकर एक अज्ञात बदमाश दुकानदार पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए सरेआम मौके से फरार हो गया । बाहरी जिला उपायुक्त डॉ ए.कोन के अनुसार घायल पीड़ित दुकानदार का नाम राकेश कुमार उम्र (35) हरफूल विहार निवासी है । घायल पीड़ित के बेटे ने मीडिया को बताते हुए कहा मैं जैसे ही गोली चलने की आवाज सुनकर दुकान की तरफ आया तो दुकान से बाहर निकल रहा एक बदमाश जो हेलमेट पहने हुआ था,काले रंग की बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गया । घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल पीड़ित को आनन-फानन में द्वारका मोड के तारक अस्पताल में भर्ती करवाया,जहां घायल पीड़ित का इलाज चल रहा है । पुलिस मुताबिक दुकान के अंदर से किसी तरह की लूटपाट का होना नही पाया गया । जिससे पता चलता है आरोपी का इरादा लूटपाट नहीं,इरादतन-हत्या था पुलिस हत्या की कोशिश के जुर्म में आईपीसी की धारा तहत मामला करके वारदात वाली जगह से लेकर इलाके के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए मुजरिम की तलाश में जुटी है रनहोला पुलिस ने जल्द ही आरोपी बदमाश के पकड़े जाने के आसार जताए हैं । लॉक डाउन के बाद से दिल्ली में आए दिन खुलेआम फायरिंग के मामलों में बढ़ोतरी लगातार देखने को मिल रही है समझ नहीं आता कैसे आरोपी अवैध-हथियारों के साथ खुलेआम घूमते हुए किसी को भी अपना शिकार बनाने के बाद पुलिस के नजरों से बचे रहते है । दिल्ली के अंदर पुलिस की निगरानी के बावजूद हथियारों का बढ़ना अति-घातकीय और चिंताजनक विषय बनता जा रहा है । इस पर दिल्ली पुलिस को सतर्क-कार्यशैली तहत काम करने की अत्यंत जरूरत है,तभी दिल्ली व दिल्ली निवासी सुरक्षित रह सकते है ।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read